फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Guv concerned with discovery of tunnel under home of arrested fake gold dealer

Bengal: राज्यपाल बोले- यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता है, नकली सोना व्यापारी के घर के नीचे मिली थी सुरंग

Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नकली सोने की मूर्ति का सौदा करने वाले व्यापारी के घर के नीचे सुरंग मिलने पर राज्यपाल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया है।

विज्ञापन
Guv concerned with discovery of tunnel under home of arrested fake gold dealer
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नकली सोने की मूर्ति के व्यापारी के घर के नीचे सुरंग मिलने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता की बात है। 

विज्ञापन


यह सुरंग पास की एक नहर तक जाती है, जो मतला नदी में बहती है। पुलिस को 15 जुलाई को कुलतली में आरोपी के घर के नीचे सुरंग का पता चला था।

राजभवन ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राजभवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कथित तौर पर सुनियोजित और संरचित सुरंग का अस्तित्व, जो सुंदरबन में मतला नदी में बहने वाली एक नजदीकी नहर की ओर ले जाती है।  इसके पास भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा है, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। " 
विज्ञापन


अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शक था कि घर के मालिक और नकली सोने के व्यापारी सद्दाम सरदार पुलिस छापे के दौरान भागने के लिए सुरंग का इस्तेमाल किया था। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सद्दाम की पत्नी राबेया सरदार को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सद्दाम के बेडरूम से नहर तक गई है सुरंग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरंग सद्दाम के बेडरूम में है और यह बाहर एक नहर से जुड़ा हुआ है। जांचकर्ताओं का मानना है कि सद्दाम इसी सुरंग के जरिए भाग निकलाता था। सद्दाम पर सोने की भगवान की मूर्ति बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप था। जानकारी के मुताबिक जो कोई उससे सोना खरीदने जाता था, उसका सब कुछ लूट लिया जाता। इसके बाद वह काफी समय तक क्षेत्र से बाहर रहता था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुख्ता जानकारी एकत्रित करने के बाद वे पोइटरहाट में तलाशी अभियान पर गए थे। तभी उन पर हमला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed