{"_id":"669d4f7003fa2d82ed06454b","slug":"gujarat-reports-13-new-suspected-chandipura-virus-cases-five-fatalities-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए, पांच मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात में चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए, पांच मरीजों की मौत
Sun, 21 Jul 2024 11:42 PM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:42 PM IST
सार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस के कारण पांच और संदिग्ध मौत हो गईं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
चांदीपुरा वायरस संक्रमण
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में रविवार को चांदीपुरा वायरस के 13 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक संदिग्ध मरीजों की संख्या 84 पहुंच गई है, जबकि कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इन शहरों में पाए गए नए संदिग्ध मरीज
जो नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं उनमें अहमदाबाद, अरावली और बनासकांठा में दो-दो मरीज जबकि सुरेंद्रनगर, गांधीनगर, खेड़ा, मेहसाणा, नर्मदा, वडोदरा और राजकोट में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चांदीपुरा वायरस के कारण हुई पांच संदिग्ध मौतों में से दो बनासकांठा जबकि महिसागर, खेड़ा, वडोदरा से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी पहुंच चुका है चांदीपुरा वायरस
चांदीपुरा वायरस का संक्रमण अब स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए दिक्कतें बढ़ाता जा रहा है। करीब एक महीने से गुजरात के कई हिस्सों से संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए जा रहे थे, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये वायरस मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर पिछले दिनों तीनों राज्यों में चांदीपुरा वायरस और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के मामलों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. अतुल गोयल ने एम्स, निमहंस सहित कई अन्य राज्य निगरानी इकाइयों के विशेषज्ञों के साथ गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में संक्रमण की समीक्षा की है। फिलहाल गुजरात में इस वायरस का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।
चांदीपुरा वायरस का बढ़ता खतरा
चांदीपुरा वायरस के संक्रमण के कारण एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का खतरा देखा जा रहा है, जिसमें संक्रमण के कारण मस्तिष्क में सूजन सहित गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। इस संक्रमण के घातक होने के पीछे एईएस को प्रमुख कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जून से लेकर अब तक तीनों राज्यों में 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में एईएस के लगभग 90 मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश मामले और मौतें गुजरात में हुई हैं।
ये संक्रमण बच्चों में अधिक देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।