फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका रवाना; आतिशी आज लेंगी दिल्ली सीएम पद की शपथ

Sat, 21 Sep 2024 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान वे वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा के बारे में मंगलवार को जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में 'क्वाड लीडर्स समिट' में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। इधर, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30-5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। इसके अलावा, श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनावों पर भारत समेत दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। 2022 में आर्थिक संकट के कारण दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए इस द्वीप राष्ट्र में 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेशनल पीपुल्स पॉवर गठबंधन के उम्मीदवार अनुरा कुमार दिसानायके और एसजेबी नेता सजित प्रेमदासा के बीच है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी के साथ जो बाइडन - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना, क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान वे वार्षिक ‘क्वाड’ शिखर बैठक में शामिल होंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'समिट ऑफ द फ्यूचर' को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा के बारे में मंगलवार को जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 21 सितंबर को डेलवेयर के विलमिंगटन में 'क्वाड लीडर्स समिट' में शामिल होंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
आतिशी - फोटो : X/AAP

दिल्ली सीएम पद की आज शपथ लेंगी आतिशी
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक शाम 4:30- 5:00 बजे के बीच आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
श्रीलंका - फोटो : AMAR UJALA
श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आज, विक्रमसिंघे-दिसानायके और प्रेमदासा में त्रिकोणीय मुकाबला
श्रीलंका में शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनावों पर भारत समेत दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। 2022 में आर्थिक संकट के कारण दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए इस द्वीप राष्ट्र में 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेशनल पीपुल्स पॉवर गठबंधन के उम्मीदवार अनुरा कुमार दिसानायके और एसजेबी नेता सजित प्रेमदासा के बीच है। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे विक्रमसिंघे और मुख्य विपक्षी नेता सजित प्रेमदासा का रुख आमतौर पर भारत समर्थक माना जाता है, जबकि चुनावी सर्वे में सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहे दिसानायके चीन समर्थक हैं। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का वादा करके युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं। विक्रमसिंघे देश को य आर्थिक संकट से उबारने के लिए बरे उठाए गए कदमों के बलबूते जीतने ता की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, प्रेमदासा नर तमिलों से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज जम्मू में करेंगे प्रचार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी उम्मीदवार तारा चंद के लिए प्रचार करेंगे और जम्मू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खौर में एक रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि खरगे शनिवार सुबह दिल्ली से पहुंचेंगे और सबसे पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बाद में कांग्रेस प्रमुख खौर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
तिरुपति लड्डू विवाद - फोटो : अमर उजाला

राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बांटे थे तिरुपति से आए तीन टन लड्डू, संत भड़के
तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसादम लड्डू में गाय की चर्बी और मछली का तेल इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आने के बाद राम नगरी के संत और भक्त दोनों दंग हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तिरुपति से आए तीन टन लड्डू को यहां प्रसाद के रूप में वितरित किया गया था। अब लड्डू में मांसाहारी पदार्थों की मिलावट की जानकारी होने के बाद संतों में नाराजगी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
गैंगस्टर - फोटो : अमर उजाला

लॉरेंस-गोल्डी के गैंग में फूट, काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी हुए अलग 
देश की सुरक्षा एजेंसियों समेत सभी राज्यों की पुलिस के लिए ये अच्छी खबर मानी जा रही है। अपराध की दुनिया में एकछत्र राज करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई-विदेश में बैठे गोल्डी बरार के आपराधिक कुनबे में फूट पड़ गई है। लॉरेंस-गोल्डी गिरोह का दायां हाथ माना जाने वाला गैंगस्टर काला जठेड़ी-अनिल छिप्पी लॉरेंस-गोल्डी से अलग हो गए हैं। खास बात ये है कि अब इन दोनों गिरोह में रंजिश-गैंगवार भी शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

झारखंड सीमा सील करने के पीछे का कारण बताएं मुख्यमंत्री ममता: राज्यपाल बोस
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा झारखंड के साथ सीमा सील करने पर सियासत तेज हो गई है। बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया के बाद अब बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने भी मामले में संज्ञान लिया है। राज्यपाल बोस ने संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह बताने का निर्देश दिया है कि क्या सीमा सील करने की रिपोर्ट सही है और यदि हां, तो ऐसा करने का कारण बताएं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
2013 से अब तक दिल्ली में 'आप'की सरकार - फोटो : AMAR UJALA

2013 से अब तक, कब कैसी रही दिल्ली में 'आप' की सरकार
दिल्ली में नई सरकार का गठन शनिवार (21 सितंबर) को होगा। पिछली दिनों शराब नीति मामले में जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी आप विधायक दल की नेता चुनी गईं। आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के साथ पांच अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली स्थित राज निवास में होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
हरियाणा कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कांटों से बची तो ही गुल खिला पाएगी कांग्रेस
भाजपा के प्रति जनता में नाराजगी से उत्साहित कांग्रेस की दस साल के बाद सत्ता में वापसी की राह उतनी आसान भी नहीं जितनी दिखाई देती है। सत्ता विरोधी वोट एकमुश्त कांग्रेस को न चले जाएं और लड़ाई त्रिकोणीय हो जाए, इसके लिए प्रतिद्वंद्वी पार्टियों ने पूरी ताकत लगाई है। दूसरी ओर, अपने नेताओं की बेरुखी और पार्टी के ही कुछ लोगों के कारनामे कांग्रेस की इस राह में कांटों के समान होंगे। इस सबसे बची तो ही गुल खिला पाएगी कांग्रेस। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 21 September 2024 Updates On Amar Ujala
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की जमानत याचिका खारिज
सामूहिक दुष्कर्म और नाबालिग के साथ यौनशोषण के मामले में दोषी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और अन्य दो लोगों की जमानत याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शुक्रवार को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति मोहम्मद फैज आलम खान की खंडपीठ ने जमानत याचिका की सुनवाई के बाद 10 सितंबर को फैसला सुरक्षित कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed