फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: 500 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर में AQI, आज से 12वीं तक के स्कूल बंद; आज पीएम मोदी का गुयाना दौरा

Tue, 19 Nov 2024 08:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ धुआं-धुआं है। राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्रों में एक्यूआई 500 पर पहुंच गया। ऐसे में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) ने अपने पुराने दिशा-निर्देशों को याद दिलाते हुए कहा है कि यह प्रदूषण का आपातकाल है। ऐसी स्थिति में इन्सानों के लिए वायु प्रदूषण और भी ज्यादा जोखिम भरा हो जाता है। इसके अलावा, दिल्ली में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 494 दर्ज किया, जोकि अति गंभीर श्रेणी में है। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, रविवार की तुलना में 53 सूचकांक अधिक है। इसी को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। दूसरी तरफ, ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी देशों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रतीकात्मक ग्रुप फोटो के माध्यम से भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया। तस्वीर में मेजबान देश ब्राजील के राष्ट्रपति के अलावा पीएम मोदी, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को पहली कतार में देखा गया। इनके ठीक पीछे की कतार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज सरीखे नेताओं को देखा गया। ब्राजील के सफल दौरे के बाद, पीएम मोदी 19 नवंबर यानी आज गुयाना पहुंचेंगे। बीते 50 वर्षों में गुयाना जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली-एनसीआर में वाय प्रदूषण चिंताजनक - फोटो : एएनआई/अमर उजाला
500 पर पहुंचा दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक
दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ धुआं-धुआं है। राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्रों में एक्यूआई 500 पर पहुंच गया। ऐसे में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) ने अपने पुराने दिशा-निर्देशों को याद दिलाते हुए कहा है कि यह प्रदूषण का आपातकाल है। ऐसी स्थिति में इन्सानों के लिए वायु प्रदूषण और भी ज्यादा जोखिम भरा हो जाता है। यह सीधे तौर पर मस्तिष्क, फेफड़े, दिल और आंखों के साथ साथ किडनी और त्वचा को भी प्रभावित करने लगता है। इसकी वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए सभी जिला अस्पतालों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक को अलर्ट पर रखने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP

दिल्ली-एनसीआर में आज से 12वीं तक के स्कूल बंद... ऑनलाइन होगी पढ़ाई
दिल्ली में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 494 दर्ज किया, जोकि अति गंभीर श्रेणी में है। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, रविवार की तुलना में 53 सूचकांक अधिक है। इसी को देखते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी। साथ ही एनसीआर के जिलों में से फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा में भी प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी ब्राजील में इतालवी प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों से मिले - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

जी20 सम्मेलन से इतर इतालवी प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले पीएम मोदी
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा और अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भूख और गरीबी के खिलाफ वैश्विक गठबंधन का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सभी देशों के नेताओं ने एकजुटता दिखाई और प्रतीकात्मक ग्रुप फोटो के माध्यम से भूख और गरीबी के खिलाफ लड़ाई का संदेश दिया। तस्वीर में मेजबान देश ब्राजील के राष्ट्रपति के अलावा पीएम मोदी, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को पहली कतार में देखा गया। इनके ठीक पीछे की कतार में फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज सरीखे नेताओं को देखा गया। ब्राजील के सफल दौरे के बाद, पीएम मोदी 19 नवंबर यानी आज गुयाना पहुंचेंगे। बीते 50 वर्षों में गुयाना जाने वाले वे पहले भारतीय पीएम हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

18 साल में 72% बढ़ा प्रदूषण, विकट हालात में सेहत को नुकसान
प्रदूषण के चलते सांसों पर संकट बनी जहरीली हवा सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों के लोगों की उम्र कम कर रही है। सर्दियों में तापमान कम होने और हवा की धीमी गति जैसी प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों से प्रदूषण जानलेवा हो जाता है। जिसके चलते यहां के लोग बाकी देश के मुकाबले सात साल कम जीते हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल इसी इलाके में आते हैं। यह खुलासा हुआ है यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (ईपीआईसी) के अध्ययन में। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : एएनआई

Canada: पीएम ट्रूडो ने माना- आव्रजन नीति में चूक हुई
कनाडा में अपनी राजनीतिक लोकप्रियता लगातार गिरने के बीच प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने माना कि उनकी सरकार की आव्रजन नीति में कुछ चूक हुई हैं और निहित स्वार्थों के लिए गलत लोगों ने इनका फायदा उठाया। फर्जी कॉलेजों और बड़ी कंपनियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग नौकरी, डिग्री और नागरिकता का झूठा वादा करके प्रवासियों का शोषण करते रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
नागपुर में पथराव के बाद चोटिल अनिल देशमुख - फोटो : ANI

Maharashtra: पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की कार पर पथराव, सिर में लगी चोट
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख के कार पर नागपुर जिले में पथराव किया गया है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री अनिल देशमुख इस पथराव में घायल हो गए हैं। नागपुर पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख पर नागपुर के काटोल विधानसभा क्षेत्र में हमला हुआ है, इस दौरान उनकी कार पर कई लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे उनके सिर में चोट लगी है। 
पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल का हमला - फोटो : पीटीआई

इस्राइल ने लेबनान में फिर किया हमला, मध्य बेरुत में दूतावासों और सरकारी मुख्यालय पर दागे रॉकेट
लेबनान के खिलाफ इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। इस्राइल ने मध्य बेरुत में दूतावासों और सरकारी मुख्यालय के पास रॉकेट दागे। अलजजीरा के मुताबिक दो रॉकेट घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र जौक अल-ब्लाट पर गिरे। हमला लेबनानी सरकार के मुख्यालय और एक शिया मस्जिद के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में भारतीय सबसे अधिक
अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में भारत से गए बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। करीब 3.3 लाख भारतीय छात्र अमेरिका में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 15 सालों में पहली बार भारत इस सूची में शीर्ष पर है। सोमवार को जारी ओपन डोर्स रिपोर्ट, 2024 में यह दावा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

जी-20 में इस साल भारत की GDP सबसे तेज, 7% दर का अनुमान
दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता और तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 7 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। यह वृद्धि दर 20 देशों के समूह यानी जी-20 में सबसे तेज होगी। इस दौरान बड़े देशों की वृद्धि दर तीन फीसदी से भी नीचे रह सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions

Bhool Bhulaiyaa 3: आमिर खान ने की कार्तिक की फिल्म की तारीफ
इस वर्ष दिवाली पर दो बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराईं। यह दो फिल्में थीं रोहित शेट्टी की  ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन अभिनीत अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 3’, दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से इनकी कमाई पर भी असर पड़ा। इन्हें रिलीज हुए तीन हफ्ते हो  चुके हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि ‘भूल भुलैया 3’  ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है। यहां तक की अभिनेता आमिर खान को भी लगता है कि ‘भूल भुलैया 3’ बेहतर थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 19 November 2024 Updates On Amar Ujala
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

IPL 2025 Auction: मेगा नीलामी में किस उम्र के कितने खिलाड़ी?
आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को नीलामी होगी। इस साल 13 साल से लेकर 42 साल की उम्र तक के खिलाड़ी ऑक्शन में उतर रहे हैं। कुल 574 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं, जिसमें से अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारत समेत 13 देश के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। ऐसे में 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ देखने लायक होगी। मेगा ऑक्शन में 21 से 30 साल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों की संख्या 67 प्रतिशत है। इसके बाद 31 से 40 साल के खिलाड़ियों की संख्या है। ऐसे खिलाड़ी 23 प्रतिशत हैं। वहीं, 13 से 20 साल के नौ प्रतिशत हैं। एक खिलाड़ी 41+ की उम्र का है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed