फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Mega Auction Players list Age wise breakdown of 574 Know youngest to oldest details in Hindi

IPL 2025 Auction: मेगा नीलामी में किस उम्र के कितने खिलाड़ी? कुल 574 में से 67 फीसदी क्रिकेटर 21 से 30 साल के

Tue, 19 Nov 2024 08:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Nov 2024 08:49 AM IST
सार

IPL Auction 2025 Players List Age Wise: इस साल मेगा नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में से 48 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 193 कैप्ड विदेशी खिलाड़ी, तीन एसोसिएट देश के खिलाड़ी, 318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction Players list Age wise breakdown of 574 Know youngest to oldest details in Hindi
आईपीएल 2025 नीलामी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए 24 और 25 नवंबर को नीलामी होगी। इस साल 13 साल से लेकर 42 साल की उम्र तक के खिलाड़ी ऑक्शन में उतर रहे हैं। कुल 574 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं, जिसमें से अधिकतम 204 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। भारत समेत 13 देश के खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा हैं। ऐसे में 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ देखने लायक होगी। मेगा ऑक्शन में 21 से 30 साल के खिलाड़ियों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस आयु वर्ग के खिलाड़ियों की संख्या 67 प्रतिशत है। इसके बाद 31 से 40 साल के खिलाड़ियों की संख्या है। ऐसे खिलाड़ी 23 प्रतिशत हैं। वहीं, 13 से 20 साल के नौ प्रतिशत हैं। एक खिलाड़ी 41+ की उम्र का है।
विज्ञापन

 

नीलामी में किस आयु वर्ग के कितने खिलाड़ी

इस नीलामी में 13 साल के बिहार के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज 42 साल के जेम्स एंडरसन पहली बार नीलामी में उतरेंगे। वह इस नीलामी में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। एंडरसन ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये रखा है। एंडरसन ने 2014 से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और कभी आईपीएल का हिस्सा नहीं रहे। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल में उतरने का मन बनाया है। वह जुलाई 2024 में क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए कई टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं।

नीलामी में उतरने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
खिलाड़ी देश उम्र
वैभव सूर्यवंशी भारत 13
आयुष महात्रे भारत 17
आंद्रे सिद्धार्थ भारत 18
क्वेना मफाका दक्षिण अफ्रीका 18
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के वैभव सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव के अलावा नीलामी में 17 साल के आयुष महात्रे, 18 साल के आंद्रे सिद्धार्थ और क्वेना मफाका भी दिखेंगे। मफाका दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज हैं और पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस से खेले थे। ये चारों इस नीलामी के चार सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। वहीं, एंडरसन के अलावा नीलामी में 40 साल के इंग्लैंड के जेमी ओवरटन और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस और 39 साल के मोहम्मद नबी होंगे। ये चारों इस नीलामी में उतरने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। नीलामी में भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जलज सक्सेना और रविचंद्रन अश्विन होंगे। जलज की उम्र 37 साल और अश्विन की 38 साल है।

नीलामी में उतरने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
खिलाड़ी देश उम्र
जलज सक्सेना भारत 37
फाफ डुप्लेसिस दक्षिण अफ्रीका 40
मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 39
जेमी ओवरटन इंग्लैंड 40
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 42
विज्ञापन

नीलामी में 318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

इस साल मेगा नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में से 48 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 193 कैप्ड विदेशी खिलाड़ी, तीन एसोसिएट देश के खिलाड़ी, 318 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी हैं। कैप्ड खिलाड़ी वे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों का अब तक अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं हो सका है। मेगा नीलामी में दो करोड़ के आधार मूल्य वाले 81 खिलाड़ी, 1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले 27 खिलाड़ी, 1.25 करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले 18 खिलाड़ी, एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य के 23 खिलाड़ी, 75 लाख रुपये के आधार मूल्य वाले 92 खिलाड़ी, 50 लाख रुपये के आधार मूल्य वाले आठ खिलाड़ी, 40 लाख रुपये के आधार मूल्य के पांच खिलाड़ी, 30 लाख के आधार मूल्य वाले 320 खिलाड़ी हैं। 

बेस प्राइस और उस बेस प्राइस में शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ी

बेस प्राइस

कितने खिलाड़ी

2 करोड़ रुपये

81

1.5 करोड़ रुपये

27

1.25 करोड़ रुपये

18

1 करोड़ रुपये

23

75 लाख रुपये

92

50 लाख रुपये

8

40 लाख रुपये

5

30 लाख रुपये

320

कुल

574

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed