फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India GDP growth among g20 nations rating agency prediction economy robust know news in hind

Economy: जी-20 में इस साल भारत की GDP सबसे तेज, 7% दर का अनुमान; UK-जर्मनी-जापान जैसे देश विकास में होंगे पीछे

Tue, 19 Nov 2024 06:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 06:42 AM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार, भारत की सबसे तेज विकास दर की उपलब्धि इसकी मजबूत अर्थव्यवस्था के बूते होगी। वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने बेहतर प्रदर्शन के क्रम को जारी रखा है। जी-20 में भारत के बाद इंडोनेशिया की जीडीपी सबसे तेज यानी पांच फीसदी की दर से बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
India GDP growth among g20 nations rating agency prediction economy robust know news in hind
भारतीय अर्थव्यवस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितता और तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था इस साल 7 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। यह वृद्धि दर 20 देशों के समूह यानी जी-20 में सबसे तेज होगी। इस दौरान बड़े देशों की वृद्धि दर तीन फीसदी से भी नीचे रह सकती है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, भारत की सबसे तेज विकास दर की उपलब्धि इसकी मजबूत अर्थव्यवस्था के बूते होगी। वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने बेहतर प्रदर्शन के क्रम को जारी रखा है। जी-20 में भारत के बाद इंडोनेशिया की जीडीपी सबसे तेज यानी पांच फीसदी की दर से बढ़ेगी। उसके बाद चीन की अर्थव्यवस्था 4.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। एकमात्र देश अर्जेंटीना है जिसकी जीडीपी विकास दर में 3.5 फीसदी की गिरावट आने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


रूस की जीडीपी 3.6 फीसदी की दर से बढ़ेगी तो ब्राजील, अफ्रीका और तुर्किये की जीडीपी तीन-तीन फीसदी की दर से बढ़ सकती हैं। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के 2.8 फीसदी की दर से और कोरिया की 2.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। मैक्सिको और सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था 1.5-1.5 फीसदी की दर से बढ़ सकती हैं। यूरोपीय संघ और दक्षिण अफ्रीका की विकास दर 1.1-1.1 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.6% की उम्मीद अगले साल

  • रेटिंग एजेंसी मूडीज का मानना है कि अगले साल भारत 6.6 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। 2026 में यह दर 6.5 फीसदी रहने की उम्मीद जताई गई है।
  • चालू वर्ष में 7.2 फीसदी का अनुमान है। एजेंसी का कहना है कि ठोस विकास और मध्यम महंगाई के मिश्रण के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है।

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की वृद्धि दर दो फीसदी से कम
रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की जीडीपी इस साल 1.3 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया की 1.2 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। इस साल दुनियाभर में तनाव और महंगाई के चलते विकास दर पर असर पड़ा है। इस वजह से केंद्रीय बैंकों ने दरों को लंबे समय तक बढ़ाने का सिलसिला शुरू किया। हालांकि, अब यह अनुमान है कि अगले साल से दरों में कटौती हो सकती है। अमेरिका सहित कुछ देशों ने हाल में ब्याज दरों में कटौती शुरू भी कर दी है।

बड़े देश विकास में रहेंगे पीछे

देश जीडीपी वृद्धि दर
फ्रांस 1.1%
ब्रिटेन 1.1%
इटली 0.7%
जापान 0.3%
जर्मनी 0.0%

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed