{"_id":"68797db12b6c2c45530943e3","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-18th-july-2025-updates-2025-07-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज पीएम का बिहार-बंगाल दौरा; NATO को भारत का जवाब; ट्रंप की सेहत पर असर; अल्पमत में इस्राइल की सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज पीएम का बिहार-बंगाल दौरा; NATO को भारत का जवाब; ट्रंप की सेहत पर असर; अल्पमत में इस्राइल की सरकार
Fri, 18 Jul 2025 06:10 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे और दोपहर करीब 3 बजे दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पीएम दुर्गापुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया, 'हमने कानूनी मदद उपलब्ध कराई है और उनके परिवार की सहायता के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। हम स्थानीय अधिकारियों और उनके परिवार के संपर्क में हैं ताकि इस मामले का कोई समाधान निकल सकें। एक तरफ बात अगर विदेश की खबरों की करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और हाथों पर चोट के निशान पाए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्रंप के मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए लेविट ने मीडिया को बताया कि ट्रंप की जांच और उनके पैरों का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। इसमें क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी का पता चला है। यह स्थिति 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में पाई जाती है। लेविट ने कहा, राष्ट्रपति की हालिया तस्वीरों में उनके हाथ के पिछले हिस्से पर मामूली चोट के निशान भी पाए गए हैं। वहीं इस्राइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को दो सहयोगी दलों ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इसके बाद उनकी सरकार का बहुमत खतरे में पड़ गया है। अब नेतन्याहू के सत्तारूढ़ गठबंधन के पास केवल 50 सीटें रह गई हैं, जबकि इज़रायल की संसद 'नेसेट' में बहुमत के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत होती है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
पीएम आज बिहार और बंगाल को देंगे करोड़ों की सौगात
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि बिहार के मोतिहारी के बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल जाएंगे और दोपहर करीब 3 बजे दुर्गापुर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। पीएम दुर्गापुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
निमिषा प्रिया के मामले में क्या बोला विदेश मंत्रालय
भारतीय नर्स निमिषा प्रिया और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।
- फोटो : Social Media/ANI
यमन में फांसी की सजा का सामना कर रहीं भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। जायसवाल ने बताया कि हमने कानूनी मदद उपलब्ध कराई है और उनके परिवार की सहायता के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। हम स्थानीय अधिकारियों और उनके परिवार के संपर्क में हैं ताकि इस मामले में जल्द से जल्द कोई ना कोई समाधान निकाला जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथों पर चोट के निशान
डोनाल्ड ट्रंप और कैरोलिन लेविट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और हाथों पर चोट के निशान पाए गए हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्रंप के मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए लेविट ने मीडिया को बताया कि ट्रंप की जांच और उनके पैरों का अल्ट्रासाउंड कराया गया है। इसमें क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी (Chronic Venous Insufficiency) का पता चला है। यह स्थिति 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में पाई जाती है। लेविट ने बताया कि ट्रंप की हृदय गति, किडनी की स्थिति की जांच भी कराई गई। प्रणालीगत बीमारी (systemic illness) के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
PM नेतन्याहू की सरकार से दो दलों ने समर्थन वापस लिया
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : एक्स@netanyahu
ईरान, सीरिया और फिलितीन जैसे इलामिक देशों के साथ युद्घ लड़ रहे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गिर सकती है। अति रूढ़िवादी शास पार्टी ने बुधवार को सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान कर दिया। इससे एक दिन पहले यूनाइटेड टोरा जूडाइज्म (यूटीजे) पार्टी ने भी गठबंधन तोड़ दिया था, जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई है। पढ़ें पूरी खबर..