फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, नेट अभ्यास किया; पंत-बुमराह ने किया वॉर्म-अप

Thu, 17 Jul 2025 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:42 PM IST
सार

भारत फिलहाल इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है और उसकी नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर टिकी होंगी। चौथा टेस्ट शुरू होने में अभी थोड़ा समय है, ऐसे में टीम के पास तैयारियां परखने का काफी समय है।

विज्ञापन
Indian Team trains in relaxed environment ahead of Manchester test Rishabh Pant, Jasprit Bumrah did warm-up
बुमराह और पंत - फोटो : PTI
इंग्लैंड में लॉर्ड्स टेस्ट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने गुरुवार को बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में नेट अभ्यास किया। भारत और इंग्लैंड के बीच अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत फिलहाल इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रहा है और उसकी नजरें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर टिकी होंगी। चौथा टेस्ट शुरू होने में अभी थोड़ा समय है, ऐसे में टीम के पास तैयारियां परखने का काफी समय है। 
Indian Team trains in relaxed environment ahead of Manchester test Rishabh Pant, Jasprit Bumrah did warm-up
भारतीय टीम - फोटो : PTI
ड्रेसिंग रूम में संगीत ने खिलाड़ियों को सहज महसूस कराया
लंदन से एक घंटे की यात्रा के बाद टीम बस से उतरते समय भारतीय खिलाड़ी थके हुए लग रहे थे लेकिन बेकेनहैम माहौल ने उनका मनोबल तुरंत बढ़ा दिया। ड्रेसिंग रूम में बज रहे विविध संगीत ने खिलाड़ियों को सहज महसूस कराया जिसमें हनुमान चालीसा, अंग्रेजी पॉप से लेकर लोकप्रिय पंजाबी गाने तक शामिल थे। पंत और बुमराह दोनों ने केवल वार्म-अप किया और जिम में भी कुछ समय बिताया।

मालूम हो कि पंत अंगुली की चोट से उबर रहे हैं लेकिन मैनचेस्टर मैच के लिए उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। दूसरी ओर कार्यभार प्रबंधन के तहत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी गेंदबाजी नहीं की। यह देखना होगा कि सीरीज के अगले टेस्ट में दोनों में से किसी को आराम दिया जाता है या नहीं। केएल राहुल को छोड़कर टीम के सभी सदस्य बेकेनहैम पहुंच गए हैं।
Indian Team trains in relaxed environment ahead of Manchester test Rishabh Pant, Jasprit Bumrah did warm-up
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
अर्शदीप को लगी चोट 
सीरीज में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गेंदबाजी कर रहे थे जब साई सुदर्शन के बल्ले से आती गेंद को रोकने की कोशिश में उनके गेंदबाजी करने वाले हाथ में चोट लग गई। जब बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उन्हें नेट में बल्लेबाजी के लिए बुलाया तो कप्तान शुभमन गिल को यह कहते हुए सुना गया कि अर्शदीप हाथ की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद इस तेज गेंदबाज को अपने बाएं हाथ पर पट्टी बांधकर घूमते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Team trains in relaxed environment ahead of Manchester test Rishabh Pant, Jasprit Bumrah did warm-up
भारतीय टीम - फोटो : PTI
इस घटना के बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल को नेट में गेंदबाजी करनी पड़ी। हालांकि वह जोफ्रा आर्चर जैसी तेज गति से गेंदबाजी नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को अच्छा अभ्यास कराया। मोर्कल ने कहा, यह जोफ्रा की तरह अभ्यास कराने वाली मशीन नहीं है, लेकिन अर्शदीप के चोट लगने और आकाश के आज गेंदबाजी नहीं करने के कारण वहां जाना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed