फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम और कतर के अमीर की बैठक, UP विधानसभा में बजट सत्र और नए मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे ज्ञानेश कुमार

Tue, 18 Feb 2025 07:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पीएम नरेंद्र मोदी आज कतर के अमीर शेख के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार की देर शाम अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। जयशंकर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमीर शेख की बातचीत से हमारी दोस्ती और मजबूत होगी। इसके अलावा, आज से यूपी विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक में नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज (18 फरवरी) को खत्म हो रहा है। उनकी रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार सीईसी का पदभार संभालेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के अमल की स्थिति की दिल्ली में समीक्षा करेंगे। इसमें एलजी मनोज सिन्हा के साथ ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल होंगे। सीएम पहली बार गृह मंत्रालय की बैठक में मौजूद रहेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
कतर के अमीर शेख के साथ विदेश मंत्री जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला

PM मोदी-अमीर की वार्ता से मजबूत होंगे भारत-कतर संबंध: जयशंकर 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार की देर शाम कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद के राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचने पर उनसे मुलाकात की। कई क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन को महत्व देता हूं। मुझे विश्वास है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत से हमारी दोस्ती और मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय बैठक में नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सदन चलाने में सहयोग करने की अपील की। सभी दलीय नेताओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा करके प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में भागीदार बने। विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी नेताओं से सदन के सुचारू संचालन के लिए सहयोग मांगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
ज्ञानेश कुमार से जुड़ी खास बातें - फोटो : अमर उजाला

नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, यूपी से खास नाता
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज (18 फरवरी) को खत्म हो रहा है। उनकी रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार सीईसी का पदभार संभालेंगे। खास बात ये है कि वे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

J&K: नए कानूनों के अमल पर आज समीक्षा बैठक लेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में नए आपराधिक कानूनों के अमल की स्थिति की दिल्ली में समीक्षा करेंगे। इसमें एलजी मनोज सिन्हा के साथ ही मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल होंगे। सीएम पहली बार गृह मंत्रालय की बैठक में मौजूद रहेंगे। उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी इसलिए भी अहम है, क्योंकि उन्हें सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठकों में शामिल नहीं किया गया था। इसे लेकर सत्ताधारी दल ने आपत्ति जताई थी। बैठक में जम्मू-कश्मीर और केंद्र के कई आला अफसर शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन? - फोटो : अमर उजाला

Delhi CM Oath Ceremony: नई सरकार की शपथ 20 को... कौन बनेगा सीएम? 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुधवार को होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी नेता उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नई सरकार का शपथग्रहण होगा। सीएम पद के लिए अब भी सस्पेंस जारी है। सरकार की कमान किसके हाथ होगी, इसका खुलासा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की तर्ज पर विधायक दल की बैठक में ही होगा। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा - फोटो : PTI

NDLS Stampede: रेलवे बता रहा आधा सच, बुनियादी नियमों को किया दरकिनार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे को विशेषज्ञ रेल प्रशासन नाकामी मान रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल भीड़ का कायदे से प्रबंधन न हो पाना रहा। वहीं, रेल प्रशासन की तरफ से मिलने वाली जानकारी भी आधी-अधूरी बताई जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर मुसाफिरों का दबाव एक ही रूट पर है तो रेलवे को फॉलो मी योजना पर काम करना होता है। नियमों को नजरअंदाज करने से नतीजा हादसे के तौर पर आता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा भी इसी तरह के कुप्रबंधन का नतीजा रहा है। अमर उजाला संवाददाता नवनीत शरण ने इस मसले पर रेलवे के विशेषज्ञों से बात की। विशेषज्ञों की नजर में हादसा.... पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी एयरपोर्ट पर किया कतर के अमीर का स्वागत - फोटो : X / @MEAIndia

भारत आए कतर के अमीर अल थानी, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर की अगवानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की अगवानी की है। इस दौरान उन्होंने कतर के अमीर से गले लगकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
इमैनुएल मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

मैक्रों-ट्रंप ने फोन पर की बात, यूक्रेन पर यूरोप की इमरजेंसी बैठक से पहले चर्चा
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। यह बातचीत यूरोप की इमरजेंसी बैठक से पहले हुई, जो यूक्रेन संकट पर हो रही है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस चर्चा में रूस-यूक्रेन युद्ध और उससे जुड़ी स्थिति पर बात हुई। यूरोप में मैक्रों और ट्रंप के फोन कॉल के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। यूरोपीय देशों की बैठक से पहले यह बातचीत अहम मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

Indian Banking: बैंक डूबे तो जमा पर ₹5 लाख से अधिक बीमा कवर मिलेगा!
बैंकों के दिवालिया होने पर अब ग्राहकों को पांच लाख रुपये से ज्यादा की रकम मिल सकती है। इस बारे में केंद्र सरकार विचार कर रही है। इससे बैंक डूबने की स्थिति में ग्राहकों के जमा को सुरक्षा मिल सकेगी। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने सोमवार को कहा, जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के तहत अभी प्रति बैंक प्रति जमाकर्ता को पांच लाख रुपये मिलते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
स्मृति मंधाना - फोटो : WPL

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर दर्ज की दूसरी जीत
रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु (आरसीबी) ने कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह आरसीबी की डब्ल्यूपीएल में लगातार पांचवीं जीत है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 141 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरसीबी के लिए मंधाना ने 47 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 18 February 2025 Updates On Amar Ujala
वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' - फोटो : सोशल मीडिया

Women Centric Series: इन वूमेन सेंट्रिक सीरीज की कहानी दिल को छू लेगी
जब कभी भी वूमेन सेंट्रिक कहानी बड़े पर्दे पर या वेब सीरीज में दिखाई जाती हैं तो महिला दर्शक उससे बहुत हद तक रिलेट करती हैं। कई बार ये कहानियां हर दर्शक वर्ग को भा जाती हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ वूमेन सेंट्रिक वेब सीरीज के बारे में। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed