{"_id":"67b3344a0740eabe900195a7","slug":"dc-vs-rcb-women-live-cricket-score-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bengaluru-wpl-2025-4th-match-updates-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC W vs RCB W: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर दर्ज की दूसरी जीत, कप्तान मंधाना ने जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC W vs RCB W: आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर दर्ज की दूसरी जीत, कप्तान मंधाना ने जड़ा पचासा
Mon, 17 Feb 2025 10:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:43 PM IST
सार
DC vs RCB Women’s Premier League 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी ने यह मैच आठ विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : WPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्ल बेंगलुरु (आरसीबी) ने कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मौजूदा सत्र में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। यह आरसीबी की डब्ल्यूपीएल में लगातार पांचवीं जीत है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 141 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की। आरसीबी के लिए मंधाना ने 47 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
Trending Videos
मंधाना-डेनियल की मजबूत साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने सलामी बल्लेबाज डेनियल वाइट के साथ मिलकर आरसीबी को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। यह दिल्ली के खिलाफ डब्ल्यूपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास में आरसीबी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। आरसीबी के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मंधाना और सोफी डिवाइन के नाम है जिन्होंने 2023 में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े थे।

मंधाना ने पूरे किए 500 रन
मंधाना ने जहां पचासा जड़ा, वहीं डेनियल अर्धशतक लगाने से चूक गईं और 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुईं। आरसीबी ने लंबे समय तक दिल्ली को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी, लेकिन अंरुधंति रेड्डी ने डेनियल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डेनियल के आउट होने के बाद भी मंधाना ने शानदार पारी जारी रखी। हालांकि, टीम को जीत दिलाने से पहले ही वह शिखा पांडे का शिकार हो गईं। मंधाना भले ही अंत तक नहीं टिक सकीं, लेकिन उन्होंने टीम की जीत की नींव रखी। मंधाना ने इसके साथ ही डब्ल्यूपीएल में 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। आरसीबी के लिए मंधाना और डेनियल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 11 रन और एलिसे पैरी 13 गेंदों पर सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

दिल्ली की खराब बल्लेबाजी
इससे पहले, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गत चैंपियन आरसीबी के लिए रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वारेहम ने तीन-तीन विकेट लिए और दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। दिल्ली की ओर से जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 22 गेंदों पर सर्वाधिक 34 रन बनाए। दिल्ली के लिए जेमिमा और कप्तान मेग लेनिंग के बीच हुई साझेदारी के अलावा अन्य कोई पार्टनरशिप नहीं हो सकी। आरसीबी के लिए रेणुका और जॉर्जिया के अलावा किम गार्थ और एकता बिष्ट को दो-दो विकेट मिले।

आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी और पहले ही ओवर में उसे शुरुआती झटका दे दिया था। शेफाली वर्मा पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठीं और रेणुका सिंह ने स्मृति मंधाना के हाथों कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया था। हालांकि, इसके बाद रॉड्रिग्ज और लेनिंग के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थीं। दिल्ली ने छह ओवर की समाप्ति तक एक विकेट पर 55 रन बना लिए थे। रॉड्रिग्ज और लेनिंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई।
शुरुआती झटके के बाद आरसीबी के गेंदबाज पावरप्ले में अन्य कोई सफलता हासिल नहीं कर सके थे, लेकिन दिल्ली की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी और उसने 100 रन से कम स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। दिल्ली कैपिटल्स ने शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद जेमिमा रॉड्रिग्ज और मेग लेनिंग की साझेदारी के दम पर खुद को संभाला था, लेकिन पावरप्ले के बाद यह दोनों बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठे और फिर पारी लड़खड़ा गई। जेमिमा 22 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने 19 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 17 रन बनाए। अनाबेल सदरलैंड 19 रन और जेस जोनासेन एक रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, सारा ब्राइस ने 23 रन और शिखा पांडे ने 14 रनों का योगदान दिया।
आरसीबी ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया था और एकता की टीम में वापसी हुई थी। वहीं, दिल्ली की टीम ने दो बदलाव किए थे। दिल्ली की टीम में कैपी और जेस जॉनसन की वापसी हुई, जबकि कैप्सी और निकी इस मैच में नहीं खेल रही थीं।