फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली में कोहरे का येलो अलर्ट, आज बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट; तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी

Sun, 17 Nov 2024 07:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राजधानी में प्रदूषण के साथ अब कोहरे का डबल अटैक होगा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह घना कोहरा व स्मॉग छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। इसके अलावा, रविवार की रात नौ बजकर सात मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व भगवान बदरीनाथ का फूलों से शृंगार किया जाएगा। वहीं, रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी की सखी बनकर उन्हें बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। अबुजा पहुंचने पर, नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें 'शहर की चाबी' भेंट की। यह चाबी मोदी के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

दिल्ली में प्रदूषण के साथ अब कोहरे की भी मार, आज के लिए यलो अलर्ट
राजधानी में प्रदूषण के साथ अब कोहरे का डबल अटैक होगा। मौसम विभाग ने रविवार सुबह घना कोहरा व स्मॉग छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में विभाग ने वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
रविवार की रात नौ बजकर सात मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इससे पूर्व भगवान बदरीनाथ का फूलों से शृंगार किया जाएगा। वहीं, रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी की सखी बनकर उन्हें बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी का चाबी सौंपकर किया स्वागत - फोटो : X/@NarendraModi

पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे पर पीएम मोदी, नाइजीरिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। अबुजा पहुंचने पर, नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें 'शहर की चाबी' भेंट की। यह चाबी मोदी के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI

इंफाल में मंत्रियों-विधायकों के घर में घुसकर तोड़फोड़, लगा कर्फ्यू
जिरीबाम में तीन लोगों के शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और मणिपुर सरकार के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवास का घेराव किया। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ भी की। तीन विधायकों की संपत्तियों को आग लगा दी गई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद सरकार ने इंफाल घाटी में कर्फ्यू लगा दिया। जबकि सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
झांसी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

झांसी मेडिकल अग्निकांड: 36 घंटे बाद भी धुंधली है तस्वीर, अब तक केवल 7 बच्चों की पहचान
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में शुक्रवार रात लगी आग से झुलसे सभी दस नवजातों की पहचान हो गई है। इनमें झांसी के चार, ललितपुर के तीन, हमीरपुर के दो और जालौन का एक मासूम है। छह बच्चे अब भी लापता हैं। मेडिकल कॉलेज में 16 बच्चों का इलाज चल रहा है। इनमें चार गंभीर हैं। मेडिकल कॉलेज से एक बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इनके अलावा झांसी के ही अन्य अस्पतालों में 22 बच्चे भर्ती हैं। इनमें आठ बच्चे गंभीर हैं। एसएनसीयू में कुल 55 बच्चे भर्ती थे। यहां शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे शार्ट सर्किट से ऑक्सीजन कंसनट्रेटर में आग लग गई। इसके बाद अफरातफरी मच गई। वहीं, शनिवार सुबह पहुंचे उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आग पीड़ितों की मदद के निर्देश दिए। लेकिन अग्निकांड के 36 घंटे बाद भी तस्वीर धुंधली है। अब तक केवल 7 बच्चों की पहचान हो पाई है। छह का पता नहीं चला है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मनोज जरांगे पाटिल - फोटो : अमर उजाला

'सब मराठे अब रजवाड़े नहीं रहे', आरक्षण पर बोले मनोज जरांगे- गरीबों को हक मिलना चाहिए
महाराष्ट्र के जालना जिले की घनसांवगी विधानसभा का छोटा सा गांव। गांव में एक कच्चे रास्ते पर बने दो मंजिला घर के बाहर गाड़ियों का काफिला खड़ा है और काफी संख्या में लोग इस इंतजार में हैं कि सरपंच बाहर निकलें और मुलाकात हो। मराठा आरक्षण आंदोलन का पिछले कुछ समय से नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। युवा उनकी झलक पाने के लिए बेताब हैं। शाम को करीब पांच बजे हाथ में ड्रिप लगाए हुए जरांगे ने लोगों से मिलना शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
सरोद वादक आशीष खान का अमेरिका में निधन - फोटो : सोशल मीडिया / अमर उजाला

सरोद वादक आशीष खान का निधन, अमेरिका के अस्पताल में ली अंतिम सांस
सिद्ध सरोद वादक आशीष खान (84) का निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि खान का निधन बृहस्पतिवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स के एक अस्पताल में हुआ। उनके भाई आलम खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मेरे सबसे बड़े भाई, सरोद वादक और मैहर घराने के खलीफा, उस्ताद आशीष खान का निधन हो गया है। पिछले दो दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : साकिव नबी

आतंकियों के लिए अब सीमा पार से हो रहा है भोजन और हथियारों का इंतजाम
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों और जंगलों में छिपकर बैठे आतंकियों ने अपने लिए हथियार, रसद और सामान मंगवाने की रणनीति बदल दी है। आतंकी इन सबके लिए स्थानीय मददगारों से संपर्क नहीं कर रहे। इन्हें जो भी चाहिए होता है, वे सीमा पार बैठे आतंकी हैंडलर से बात करते हैं। हैंडलर स्थानीय मददगार से संपर्क करता है। उसे बता दिया जाता है कि सामान कब और कहां रखना है। इसके बाद आतंकी वहां से सामान ले जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
ट्रैक पर 31 किलो का लोहे का टुकड़ा और पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश - फोटो : अमर उजाला

UP: ट्रैक पर 31 किलो के लोहे का टुकड़ा और पत्थर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश
बरेली-पीलीभीत रेलखंड में ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई। दिवनापुर हाल्ट के पास खुराफातियों ने रेलवे ट्रैक पर 31 किलो वजनी और 1.25 मीटर लंबा लोहे का टुकड़ा और पत्थर के स्लीपर रख दिए। रात 9:18 बजे यहां से गुजर रही मालगाड़ी का इंजन इस अवरोध से टकराया तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सूचना पर रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI

Ranji Trophy: बंगाल ने 15 साल बाद मध्य प्रदेश को हराया
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट से वापसी पर 43.2 ओवर की गेंदबाजी में सात विकेट चटकाने के साथ ताबड़तोड़ 36 रन की पारी खेली जिससे बंगाल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में शनिवार को मध्य प्रदेश पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। बंगाल की टीम की यह मध्य प्रदेश पर पिछले 15 साल में पहली जीत है और इस शानदार प्रदर्शन के बाद शमी का बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल होना लगभग तय हो गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार ने कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कब से शुरू होगी 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग
अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उनकी ऐसी ही एक बेहद मनोरंजक फिल्म है 'हेरा फेरी', जिसके अगले भाग को लेकर लगातार मांग उठती रही है। हाल में ही अभिनेता ने इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी साझा की है, जो निश्चित रूप से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी जैसी है। अक्षय ने एचटी लीडरशिप समिट में जानकारी देते हुए बताया है कि ये फिल्म कब से फ्लोर पर जाने वाली है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 17 November 2024 Updates On Amar Ujala
आईपीओ में मिलने वाले शेयर पर सेबी का अध्ययन (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

टाटा संस ने IPO से मांगी राहत, सितंबर से पहले शेयर बाजार में होना होगा सूचीबद्ध
टाटा संस ने आईपीओ लाने से आरबीआई से राहत मांगी है। इस आवेदन पर वह विचार कर रहा है। आरबीआई ने सूचना का अधिकार के तहत (आरटीआई) दिए गए जवाब में कहा कि टाटा संस ने स्वेच्छा से अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाया है। अगर इस आवेदन को आरबीआई स्वीकार कर लेता है तो टाटा संस को निर्गम लाने से छूट मिल जाएगी। अगर टाटा संस को छूट मिलती है तो इससे करोड़ों निवेशकों को इसमें भाग लेने से वंचित होना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed