फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Narendra Modi West African Region Visit Updates Nigeria arrival 19th G20 Summit Brazil Guyana hindi news

PM Modi: पश्चिमी अफ्रीकी देशों के दौरे पर पीएम मोदी, नाइजीरिया पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Sun, 17 Nov 2024 02:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 02:08 AM IST
सार

17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया का यह पहला दौरा है। मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीका के तीन देश नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। नाइजीरिया के बाद वह ब्राजील जाएंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi West African Region Visit Updates Nigeria arrival 19th G20 Summit Brazil Guyana hindi news
नाइजीरिया पहुंचने पर पीएम मोदी का चाबी सौंपकर किया स्वागत - फोटो : X/@NarendraModi
loader

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। अबुजा पहुंचने पर, नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें 'शहर की चाबी' भेंट की। यह चाबी मोदी के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने अबुजा पहुंचने के बाद पीएम मोदी के स्वागत समारोह की वीडियो जारी की। पीएमओ के मुताबिक, मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए नाइजीरिया में मराठी समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। पीएम के सामने पारंपरिक लावनी नृत्य किया गया।
विज्ञापन

 

बता दें कि यह 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया का पहला दौरा है। मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद टीनुबू के निमंत्रण पर पश्चिम अफ्रीका के तीन देश नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। नाइजीरिया के बाद वह ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में वे 18-19 नवंबर को जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे। 

PM Narendra Modi West African Region Visit Updates Nigeria arrival 19th G20 Summit Brazil Guyana hindi news
नाइजीरिया पहुंचने पर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते पीएम मोदी - फोटो : X/@narendramodi

विदेश मंत्रालय ने पीएम के स्वागत की तस्वीरें साझा कीं
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर देर रात एक पोस्ट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नेसोम एजेनवो विके ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री को अबुजा के 'शहर की चाबी' भेंट की। चाबी प्रधानमंत्री द्वारा नाइजीरिया के लोगों को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है।' विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तस्वीरें भी साझा कीं।
 



 

PM Narendra Modi West African Region Visit Updates Nigeria arrival 19th G20 Summit Brazil Guyana hindi news
नाइजीरिया पहुंचने पर नाच-गाकर पीएम मोदी का स्वागत करते लोग - फोटो : X/@narendramodi
टीनुबू के स्वागत संदेश का पीएम मोदी ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने एक्स पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनुबू के स्वागत संदेश का जवाब दिया, जिसमें टीनुबू ने कहा था कि वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। टीनुबू ने अपने पोस्ट में कहा, 'हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, नाइजीरिया में आपका स्वागत है।'

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टीनुबू को दिया धन्यवाद
एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से नाइजीरियाई राष्ट्रपति की पोस्ट का जवाब देते हुए, पीएम मोदी ने उनके आगमन पर विमान से उतरते हुए और हवाई अड्डे पर एकत्र हुए गणमान्य व्यक्तियों और लोगों का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में कहा, 'धन्यवाद, राष्ट्रपति टीनुबू। कुछ देर पहले नाइजीरिया पहुंचे। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं। यह यात्रा हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को और गहरा करेगी।'

PM Narendra Modi West African Region Visit Updates Nigeria arrival 19th G20 Summit Brazil Guyana hindi news
नाइजीरिया पहुंचने पर भारतीय मूल के बच्चे को आशीर्वाद देते पीएम मोदी - फोटो : X/@narendramodi

पीएम मोदी ने नाइजीरिया प्रस्थान करने के दौरान कहा कि उन्हें नाइजीरिया में भारतीय समुदाय और यहां के लोगों से मिलने का इंतजार है, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी से स्वागत संदेश भेजे हैं।  उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर होगा, जो लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित है।

19 से 21 नवंबर तक गुयाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे। यह 50 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी।

पीएम मोदी के दौरे से पहले ब्राजील में चल रही तैयारियां
नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी ब्राजील जाएंगे। ब्राजील में वे 18-19 नवंबर को रियो डी जनेरियो स्थित जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा से पहले भारतीय प्रवासियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। ब्राजील में भारतीय समुदाय की एक सदस्य ने कहा कि मैं पिछले 15 साल से ब्राजील में रह रही हूं। मैं एक प्रशिक्षित कथक नर्तक हूं। मैं यहाँ ब्राज़ीलियाई लोगों और भारतीय समुदाय को भारतीय संस्कृति और नृत्य सिखाती हूं। हम पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। यह हमारे लिए बड़ा अवसर है। हमें उनके सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
 

ब्राजील में रहने वाली प्रवासी भारतीय रजनी ने कहा कि पीएम मोदी के ब्राजील आने की खबर से मैं बहुत खुश हूं। हमने बहुत सारी तैयारियां की हैं। महिलाओं ने उनके स्वागत के लिए गरबा नृत्य का आयोजन किया है। वहीं, दीपाली ने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए कुछ खाना बनाने का प्लान कर रही हूं। मैं खाने में थोड़ा गुजराती फ्लेवर डालने की कोशिश कर रही हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed