फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Accident: Truck Hits Bus Carrying Elderly People in Manitoba, Canada

Canada: कनाडा के मैनिटोबा में बुजुर्गों को ले जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 15 लोगों की मौत

Fri, 16 Jun 2023 05:52 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मैनीटोबा (कनाडा)।
एएनआई, मैनीटोबा (कनाडा)। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Jun 2023 05:52 AM IST
सार

यह दुर्घटना कनाडा के हाल के इतिहास में सबसे घातक सड़क दुर्घटनाओं में से एक है। कनाडा के एक अखबार ने बताया कि जब दुर्घटना हुई उस वक्त पीड़ित एक स्थानीय कैसीनो के रास्ते में थे।

विज्ञापन
Canada Accident: Truck Hits Bus Carrying Elderly People in Manitoba, Canada
दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@Reuters

विस्तार

कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक ने एक छोटी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बस में ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही सवार थे। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार तड़के यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह दुर्घटना कनाडा के हाल के इतिहास में सबसे घातक सड़क दुर्घटनाओं में से एक है। कनाडा के विन्निपेग शहर के एक अखबार ने बताया कि पीड़ित एक स्थानीय कैसीनो के रास्ते में थे। विन्निपेग से 170 किलोमीटर (105 मील) पश्चिम में दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी (Carberry) शहर के पास दो प्रमुख सड़कों के जंक्शन पर दुर्घटना हुई। मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमांडर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने कहा कि इस टक्कर के परिणामस्वरूप कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रॉब हिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुख की बात है, यह मैनिटोबा और पूरे कनाडा में एक ऐसा दिन है जिसे त्रासदी और अविश्वसनीय दुख के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों के चालक जीवित हैं। हालांकि, उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों ने शुरू में वाहन को बस के बजाय एक वैन के रूप में बताया गया था। उन्होंने बताया कि यह बस हांडी-ट्रांजिट द्वारा संचालित किया जा रहा था। हांडी-ट्रांजिट बुजुर्गों और विकलांग लोगों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान करता है।


पीएम जस्टिन ट्रूडो ने जताया शोक
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक ट्वीट में इस अविश्वसनीय रूप से दुखद समाचार पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है। साथ ही मैं घायलों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं प्रभावित लोगों के दर्द की कल्पना नहीं कर सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed