फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: 19 राज्यों में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी; J&K में सेना-आतंकवादियों में मुठभेड़, पांच जवान घायल

Tue, 16 Jul 2024 06:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक तक झमाझम बारिश और बाढ़ के चलते नदियां उफान पर हैं। यूपी, गुजरात से लेकर बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी समेत 19 राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा, दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति भंग करने की फिराक में हैं। डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। इधर, लुटियंस दिल्ली में बंगला खाली नहीं करने वाले 200 से अधिक लोकसभा के पूर्व सांसदों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। उनको ये नोटिस सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
भारी बारिश (सांकेतिक) - फोटो : PTI

19 राज्यों में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात से असम तक बाढ़
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक तक झमाझम बारिश और बाढ़ के चलते नदियां उफान पर हैं। यूपी, गुजरात से लेकर बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी समेत 19 राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
डोडा में मुठभेड़ - फोटो : साकिव नबी

जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान घायल
दहशतगर्द जम्मू-कश्मीर में लगातार शांति भंग करने की फिराक में हैं। डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में सोमवार को आतंकियों के साथ हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में एक सैन्य अधिकारी समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है। घायलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मचारी भी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
हरदीप पुरी (फाइल) - फोटो : ANI

200 पूर्व सांसदों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस
लुटियंस दिल्ली में बंगला खाली नहीं करने वाले 200 से अधिक लोकसभा के पूर्व सांसदों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। उनको ये नोटिस सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
डेंगू (फाइल) - फोटो : Freepik.com

देश में 10335 लोगों को लगेगा डेंगू का टीका
डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए डेंगीऑल नामक टीके का असर जानने के लिए 10,335 स्वस्थ वयस्कों पर क्लीनिकल परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों की उम्र 18 से 60 साल होगी। बायोमेडिकल वैज्ञानिक डॉ. शीला गोडबोले ने बताया, पैनेसिया बायोटेक ने अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की मदद से यह टीका बनाया है। इसका देश में 19 जगहों पर क्लीनिकल परीक्षण जल्द शुरू किया जाएगा। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसलेशनल वायरोलॉजी एंड एड्स रिसर्च, पुणे की निदेशक गोडबोले इस परीक्षण की प्रमुख जांचकर्ता भी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल - फोटो : एएनआई

Gujarat: पांच दिन में चांदीपुरा वायरस से छह बच्चों की मौत, संदिग्धों की संख्या 12 हुई
बुखार और फ्लू जैसे लक्षण देने वाले चांदीपुरा वायरस की चपेट में आने से गुजरात में बीते पांच दिनों में छह बच्चों ने जान गंवाई है। राज्यभर में इस बीमारी की चपेट में आने वाले बच्चों की कुल संख्या सोमवार को 12 हो गई। चांदीपुरा वायरस बुखार का कारण बनता है, जिसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इससे तीव्र एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क की सूजन) भी होती है। यह रोगजनक रैबडोविरिडे परिवार के वेसिकुलोवायरस जीनस का सदस्य है। यह मच्छरों, टिक्स और रेत में होने वाली मक्खियों से फैलता है। 1965 में महाराष्ट्र में पहला मामला दर्ज किया गया था। गुजरात में हर साल इस वायरस के मामले दर्ज होते हैं। भारत के अलावा एशिया व अफ्रीका के कुछ अन्य देशों में भी यह वायरस पाया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : PTI

Monsoon Session: 21 जुलाई को हो सकती है सर्वदलीय बैठक
18वीं लोकसभा के गठन के बाद देशभर की निगाहें आगामी बजट सत्र पर हैं। 22 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो सकता है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से खबर है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 21 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसके ठीक अगले दिन से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो सकती है। मानसून सत्र, 22 जुलाई से 9 अगस्त तक चल सकता है। मानसून सत्र के पहले दिन  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में ट्रंप के पक्ष में सहानुभूति की लहर
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को हुआ हमला राजनीतिक संजीवनी साबित हो सकता है। क्योंकि, हमले के बाद उनके पक्ष में साहनुभूति की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। हमले से पहले ट्रंप 47 फीसदी के साथ राष्ट्रीय औसत में बाइडन (45 फीसदी) से पहले ही आगे चल रहे हैं। फिलहाल, हमले के बाद पक्ष में बने माहौल को भुनाते हुए ट्रंप 50 फीसदी के राष्ट्रीय औसत को पार करते हुए भारी बहुमत से चुनाव जीत सकते हैं। हालांकि, चुनाव 5 नवंबर को होना है। ऐसे में यह सिर्फ एक काल्पनिक स्थिति है। लेकिन, फिर भी अगर इस सप्ताह में चुनाव हो जाएं, तो इलेक्टोरल कॉलेज के लिहाज से राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 का आंकड़ा हासिल करना होता है, लेकिन तमाम पोल के नतीजे बता रहे हैं कि ट्रंप को 312 तक इलेक्टोरल कॉलेज सीटें मिल सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
व्लादिमीर पुतिन, नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

पीएम मोदी-राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर जेलेंस्की ने दिया था तीखा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया रूस दौरे के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की टिप्पणी पर सोमवार को भारत ने अपनी नाराजगी जाहिर की। राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारत की नाराजगी के बारे में यूक्रेन के दूतावास को बताया गया है। सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली ने जेलेंस्की की टिप्पणी पर भारतीय पक्ष के बारे में कीव को अवगत करा दिया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

Supreme Court: केंद्र-राज्य सरकार को अनुसूचित जातियों की सूची से छेड़छाड़ का हक नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संसद के बनाए कानून के अलावा राज्यों या केंद्र सरकार के पास संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत प्रकाशित अनुसूचित जातियों की सूची में छेड़छाड़ करने की कोई क्षमता, अधिकार या शक्ति नहीं है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सोमवार को बिहार सरकार की ओर से 1 जुलाई, 2015 को पारित उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अत्यंत पिछड़ी जाति तांती-तंतवा को अनुसूचित जातियों की सूची में पान/सवासी जाति के साथ शामिल किया जाए। पीठ ने कहा है कि यह स्पष्ट रूप से अवैध और गलत है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 july 2024 Updates On Amar Ujala
जेडी वेंस - फोटो : एक्स@JDVance1

डोनाल्ड ट्रंप ने 39 साल के जेडी वेंस को बनाया रनिंग मेट
अमेरिका में इसी साल नवंबर में होने वाले आम चुनाव में ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। 39 वर्षीय वेंस की शादी भारतवंशी उषा चिलुकुरी वेंस से हुई है। उषा आंध्र प्रदेश की मूल निवासी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed