फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD Predict Heavy Rain for Upcoming Days Alert Issued News in Hindi

Weather: 19 राज्यों में तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात से असम तक बाढ़; कर्नाटक-महाराष्ट्र रेड अलर्ट

Tue, 16 Jul 2024 04:43 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Jul 2024 04:43 AM IST
सार

Weather: केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में मंगलवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

विज्ञापन
Weather Update IMD Predict Heavy Rain for Upcoming Days Alert Issued News in Hindi
भारी बारिश (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक तक झमाझम बारिश और बाढ़ के चलते नदियां उफान पर हैं। यूपी, गुजरात से लेकर बिहार और असम तक कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी समेत 19 राज्यों में अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


केरल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में मंगलवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 17-18, पूर्वी राजस्थान में 18, ओडिशा में 19 और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18-19 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बीते 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हुई। गुजरात के वलसाड और नवसारी में घरों में कई फुट तक पानी घुस गया है। केरल के सात जिलों और कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतनाग में बादल फटा, मकान क्षतिग्रस्त
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू इलाके में रविवार देर रात बादल फटने से बाढ़ आ गई। इसके चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में एक मवेशी की मौत हुई है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

शाह ने सीएम योगी, हिमंत और भूपेंद्र पटेल से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, असम और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से सोमवार को बात की और बाढ़ व भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने फोन पर हुई बातचीत में शाह को राज्य के मौजूदा हालात और अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने राज्यों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात से गृह मंत्री को अवगत कराया। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed