{"_id":"66956bab16d62a11e20085c0","slug":"over-200-ex-mps-served-eviction-notices-for-overstaying-official-bungalows-sources-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eviction Notice: 200 पूर्व सांसदों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बंगले न छोड़ने पर जबरन कराई जाएगी बेदखली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Eviction Notice: 200 पूर्व सांसदों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस, बंगले न छोड़ने पर जबरन कराई जाएगी बेदखली
Tue, 16 Jul 2024 12:04 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Jul 2024 12:04 AM IST
सार
Eviction Notice: नियमों के मुताबिक, पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं। इन सांसदों को जल्द से जल्द अपने आधिकारिक बंगले खाली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
हरदीप पुरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुटियंस दिल्ली में बंगला खाली नहीं करने वाले 200 से अधिक लोकसभा के पूर्व सांसदों को बेदखली का नोटिस दिया गया है। उनको ये नोटिस सार्वजनिक परिसर (अनधिकृत कब्जाधारियों की बेदखली) अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नियमों के मुताबिक, पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के एक महीने के भीतर अपने सरकारी बंगले खाली करने होते हैं। इन सांसदों को जल्द से जल्द अपने आधिकारिक बंगले खाली करने के लिए कहा गया है। बंगले खाली न करने वाले और पूर्व सांसदों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने बताया, यदि पूर्व सांसद शीघ्र ही अपने सरकारी आवास खाली नहीं करते हैं, तो अधिकारियों के दल भेजकर बलपूर्वक बेदखली कराई जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक किसी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को तय अवधि से अधिक समय तक रहने के लिए कोई बेदखली नोटिस जारी नहीं किया गया है। स्मृति ईरानी सहित चार से अधिक पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने लुटियंस दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। ईरानी को अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा के हाथों डेढ़ लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हार मिली थी। जिसके बाद ईरानी ने इसी महीने की शुरुआत में लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया था।
विज्ञापन
इस बीच, केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर को 83 लोधी एस्टेट बंगला आवंटित किया गया है। लोकसभा सचिवालय सांसदों को आवास उपलब्ध कराता है, लेकिन आवास व शहरी मामलों का मंत्रालय (एचयूए) केंद्रीय मंत्रियों को लुटियंस दिल्ली में बंगले आवंटित करता है।