{"_id":"6af94a0055211680b50fb72c","slug":"maharashtra-pm-modi-inaugurate-thousand-crore-development-works-in-garhchiroli-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने गढ़चिरौली को दी 3000 करोड़ की सौगात, 173 परियोजनाओं का किया उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पीएम मोदी ने गढ़चिरौली को दी 3000 करोड़ की सौगात, 173 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Sun, 15 Nov 2026 11:28 AM IST
नितिन गौतम
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देशभर में आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार के साधनों और सामुदायिक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री ने 173 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें आदिवासी छात्रों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत बनाए गए 100 बहुउद्देशीय केंद्र शामिल हैं। ये केंद्र सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में मदद करेंगे।