फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ohio Senator J D Vance Donald Trump Running Mate Married to Indian from Andhra Pradesh

JD Vance Running Mate: डोनाल्ड ट्रंप ने 39 साल के जेडी वैंस को बनाया रनिंग मेट, भारतवंशी से हुआ है विवाह

Tue, 16 Jul 2024 03:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 03:10 AM IST
सार

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस को रनिंग मेट बनाया है। अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले 39 साल के इस नेता का चुनाव काफी खास है। जेडी वैंस ने भारतवंशी से विवाह किया है।
 

विज्ञापन
Ohio Senator J D Vance Donald Trump Running Mate Married to Indian from Andhra Pradesh
जेडी वैंस - फोटो : एक्स@JDVance1

विस्तार

अमेरिका में इसी साल नवंबर में होने वाले आम चुनाव में ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस भी अपनी किस्मत आजमाएंगे। रिपब्लिकन नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वैंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। 39 वर्षीय वैंस की शादी भारतवंशी उषा चिलुकुरी वैंस से हुई है। उषा आंध्र प्रदेश की मूल निवासी हैं।

विज्ञापन


रनिंग मेट के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस
ट्रंप ने सोमवार को अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा, 'लंबे विचार-विमर्श और मंथन के बाद मैंने फैसला किया है कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस हैं।' उन्होंने कहा कि कई अन्य लोगों की जबरदस्त प्रतिभा को देखने के बाद जेडी वैंस के नाम पर मुहर लगाई गई है।
विज्ञापन
वैंस एक लेखक होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि जेडी ने मरीन कॉर्प्स में अमेरिका की सेवा की है। जेडी वैंस की तारीफों के पुल बांधते हुए ट्रंप ने बताया कि वैंस एक लेखक होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं।

  • दो साल में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि 
  • सुम्मा कम लाउड और येल लॉ स्कूल से स्नातक 
  • येल लॉ जर्नल के संपादक और येल लॉ वेटरन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं
  • प्रौद्योगिकी और वित्तीय क्षेत्र में बहुत ही सफल व्यवसायिक करियर रहा है

अमेरिका के मेहनती पुरुषों और महिलाओं का समर्थन करने वाले शख्स
जेडी की पुस्तक हिलबिली एलेजी बेस्टसेलर में गिनी जाती है। हॉलीवुड में इस पर फिल्म भी बनाई जा चुकी है। ट्रंप के मुताबिक वैंस ने अपनी इस कृति में अमेरिका के मेहनती पुरुषों और महिलाओं का समर्थन किया है।



'वैंसअमेरिकी श्रमिक और किसानों के साथ खड़े रहे हैं'
ट्रंप ने वैंस को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाने के साथ-साथ यह भी बताया कि रिपब्लिकन खेमे के प्रचार अभियान के दौरान वैंस उन लोगों पर विशेष ध्यान देंगे जिनके लिए उन्होंने शानदार लड़ाई लड़ी है। ट्रंप के मुताबिक वैंस पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, ओहियो, मिनेसोटा और कई अन्य राज्यों के अमेरिकी श्रमिक और किसानों के साथ खड़े रहे हैं।

जानलेवा हमले में बचे ट्रंप ने मिल्वौकी से की रनिंग मेट की घोषणा
गौरतलब है कि ट्रंप की ओर से जेडी वैंस के नाम की घोषणा अमेरिकी राज्य मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के उद्घाटन के दिन की गई। इससे पहले 14 जुलाई को पेन्सिलवेनिया में रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बाल-बाल बचे। गोली उनके कान को छूकर निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed