फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump will become President with an overwhelming majority If elections are held in America today

US: अमेरिका में ट्रंप के पक्ष में सहानुभूति की लहर, आज हों चुनाव तो भारी बहुमत से बनेंगे राष्ट्रपति

Tue, 16 Jul 2024 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 04:38 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप पर जिस पेंसिलवेनिया राज्य में हमला हुआ वहां भी ट्रंप को सर्वे पोल में अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां पर ट्रंप 48 फीसदी के औसत से आगे चल रहे हैं। अगर ट्रंप हर उस राज्य में जीत हासिल कर लेते हैं, जहां वे अभी आगे चल रहे हैं, तो उन्हें जीतने के लिए पर्याप्त इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
Donald Trump will become President with an overwhelming majority If elections are held in America today
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीवार डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को हुआ हमला राजनीतिक संजीवनी साबित हो सकता है। क्योंकि, हमले के बाद उनके पक्ष में साहनुभूति की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। हमले से पहले ट्रंप 47 फीसदी के साथ राष्ट्रीय औसत में बाइडन (45 फीसदी) से पहले ही आगे चल रहे हैं। फिलहाल, हमले के बाद पक्ष में बने माहौल को भुनाते हुए ट्रंप 50 फीसदी के राष्ट्रीय औसत को पार करते हुए भारी बहुमत से चुनाव जीत सकते हैं। हालांकि, चुनाव 5 नवंबर को होना है। ऐसे में यह सिर्फ एक काल्पनिक स्थिति है। लेकिन, फिर भी अगर इस सप्ताह में चुनाव हो जाएं, तो इलेक्टोरल कॉलेज के लिहाज से राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 270 का आंकड़ा हासिल करना होता है, लेकिन तमाम पोल के नतीजे बता रहे हैं कि ट्रंप को 312 तक इलेक्टोरल कॉलेज सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन


ट्रंप पर जिस पेंसिलवेनिया राज्य में हमला हुआ वहां भी ट्रंप को सर्वे पोल में अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। यहां पर ट्रंप 48 फीसदी के औसत से आगे चल रहे हैं। अगर ट्रंप हर उस राज्य में जीत हासिल कर लेते हैं, जहां वे अभी आगे चल रहे हैं, तो उन्हें जीतने के लिए पर्याप्त इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे। अमेरिकी चुनावों पर शोध और सर्वे पोल करने वाली 10 एजेंसियों में से 6 एजेंसियों के मुताबिक फिलहाल देश में 44 से 50 फीसदी लोग ट्रंप के पक्ष में मतदान करने के मूड में हैं। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह के भीतर 10 में 8 एजेंसियों के नतीजों में ट्रंप के आंकाड़ों में सुधार हुआ है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर मतदाताओं के मुड को अगर नतीजों में बदला जाए, तो ट्रंप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलेंगे, जबकि बाइडन को 47 फीसदी मत मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed