फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: गृह मंत्री आज गुजरात को देंगे 300 करोड़ की सौगात; दिल्ली में रात भर से रुक-रुककर हो रही बारिश

Thu, 16 Jan 2025 07:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को 298 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पीएम के गृहनगर वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह करीब 35 करोड़ से तैयार वडनगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा पर एक फिल्म का भी विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री वडनगर में विरासत परिसर विकास योजना, शहरी सड़क विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यक्रम की भी अध्यक्षता करेंगे। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रात भर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं और रह-रहकर बिजली भी कड़क रही है। इससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार रात से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। कल से हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। एक तरफ त्रिवेणी के संगम पर कला-संस्कृति का महाकुंभ सजेगा। चार जगहों पर सजे 24 मंचों पर 5,250 कलाकार अपनी-अपनी कला की प्रस्तुतियां देंगे। बृहस्पतिवार से गंगा पंडाल में काशी के ऋत्विक सान्याल के शास्त्रीय गायन से महोत्सव प्रारंभ होगा। यमुना, सरस्वती पंडाल में 16 जनवरी को और त्रिवेणी पंडाल में 21 जनवरी से अनवरत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रोताओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दूसरी ओर अमेरिका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) समेत भारत के तीन शीर्ष परमाणु संस्थानों से बुधवार को प्रतिबंध हटा लिया। इससे अमेरिका के लिए भारत को असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी साझा करने का रास्ता साफ हो जाएगा। बाइडन प्रशासन ने कार्यकाल के आखिरी हफ्ते और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन की भारत यात्रा के एक हफ्ते बाद यह घोषणा की। 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण करने और परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर न करने पर अमेरिका ने यह प्रतिबंध लगाया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Amit Shah: गृह मंत्री आज गुजरात के वडनगर को देंगे 300 करोड़ रुपये की सौगात

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को 298 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पीएम के गृहनगर वडनगर में पुरातत्व अनुभवात्मक संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह करीब 35 करोड़ से तैयार वडनगर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी जनता को समर्पित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा पर एक फिल्म का भी विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री वडनगर में विरासत परिसर विकास योजना, शहरी सड़क विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यक्रम की भी अध्यक्षता करेंगे। पढ़े पूरी खबर,..

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi NCR Weather : रात भर से रुक-रुककर हो रही बारिश, बादल गरजे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में रात भर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं और रह-रहकर बिजली भी कड़क रही है। इससे ठंडक का अहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार रात से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। कल से हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

Mahakumbh : त्रिवेणी तट पर आज से कला-संस्कृति का महाकुंभ

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
प्रयागराज, महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला

त्रिवेणी के संगम पर कला-संस्कृति का महाकुंभ सजेगा। चार जगहों पर सजे 24 मंचों पर 5,250 कलाकार अपनी-अपनी कला की प्रस्तुतियां देंगे। बृहस्पतिवार से गंगा पंडाल में काशी के ऋत्विक सान्याल के शास्त्रीय गायन से महोत्सव प्रारंभ होगा। यमुना, सरस्वती पंडाल में 16 जनवरी को और त्रिवेणी पंडाल में 21 जनवरी से अनवरत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रोताओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पढ़े पूरी खबर..

बड़ी कामयाबी: अमेरिका ने भाभा समेत 3 परमाणु संस्थानों से हटाए प्रतिबंध

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

अमेरिका ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) समेत भारत के तीन शीर्ष परमाणु संस्थानों से बुधवार को प्रतिबंध हटा लिया। इससे अमेरिका के लिए भारत को असैन्य परमाणु प्रौद्योगिकी साझा करने का रास्ता साफ हो जाएगा। बाइडन प्रशासन ने कार्यकाल के आखिरी हफ्ते और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन की भारत यात्रा के एक हफ्ते बाद यह घोषणा की। 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण करने और परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर न करने पर अमेरिका ने यह प्रतिबंध लगाया था। पढ़े पूरी खबर...

Gaza Ceasefire: पीएम नेतन्याहू बोले- बाइडन-ट्रंप को धन्यवाद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
बीते 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हुए इस्राइल और फलस्तीन के बीच जंग ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। 15 महीनें से चल रहे इस जंग में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। इसी बीच कई देशों के प्रयास बाद अखिरकार इस्राइल ने युद्ध विराम समझौते और कैदियों की रिहाई पर सहमति जताई है। इसको लेकर इस्राइली प्रधानमंंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के साथ युद्ध विराम समझौता अभी पूरी तरह से तय नहीं हुआ है और इस पर आखिरी विवरण पर काम किया जा रहा है। पढ़े पूरी खबर...

Delhi Assembly Elections 2025 : सियासत के केंद्र में महिलाएं अहम

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
क्रोएशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान - फोटो : एक्स

दिल्ली की सियासी जंग में इस बार महिला वोटर केंद्र में हैं। सभी राजनीतिक दल महिलाओं को अपने पाले में करने के लिए अलग से योजनाएं बनाकर घोषणा कर रहे हैं। एक समय दिल्ली में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं कम मतदान करती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। महिलाएं मतदान करने में पुरुषों को भी पीछे कर रही हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर महिलाएं पुरुषों से मतदान करने में आगे रहींं। हालांकि, कुल मतदान में महिलाओं का मतदान फीसदी पुरुष मतदाताओं से मात्र 0.08 फीसदी पीछे रहा। यही कारण है कि इस बार दिल्ली की सियासत में महिला वाेटर काफी अहम भूमिका निभाएंगी। पढ़े पूरी खबर...

PHDCCI: अगले साल चौथी सबसे बड़ी जीडीपी बन जाएगा भारत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
जीडीपी वृद्धि दर - फोटो : जीडीपी वृद्धि दर

उद्योग मंडल पीएचडीसीसीआई का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष में 6.8 फीसदी और 2025-26 में 7.7 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ सकती है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा, पिछले तीन वर्षों से मजबूती से आगे बढ़ने वाला भारत अगले साल यानी 2026 तक जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उद्योग मंडल ने कहा, वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद की एक किरण के रूप में दिखाई दे रही है। दुनिया की कई प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं धीमी वृद्धि से जूझ रही हैं, जबकि भारत ने ठोस आर्थिक बुनियाद और सरकारी सुधारों के दम पर उल्लेखनीय प्रगति का प्रदर्शन किया है। पढ़े पूरी खबर...

महाकुंभ 2025 : दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : X @myogiadityanath

दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ से यूपी सरकार को भारी-भरकम कमाई की उम्मीद है। कारोबारी संगठन कैट का अनुमान है कि दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है। दुनियाभर की बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी इसे भुनाने के लिए यहां पहुंच चुकी हैं। उधर, दिल्ली और मुंबई सहित अन्य स्थानों से प्रयागराज का हवाई किराया पांच गुना तक बढ़ गया है। पढ़े पूरी खबर....

Mahakumbh : मेले में एनजीटी के निर्देशों के नहीं हो रहा पालन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
एनजीटी - फोटो : संवाद

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के पूर्व निर्देशों का अनुपालन नहीं किए जाने के संबंध में याचिका दायर हुई है। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दावा करते हुए कहा है कि तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक एनजीटी के स्पष्ट निर्देशों का पालन नहीं हुआ है, जो अत्यंत गंभीर है और कुंभ यात्रियों की सुरक्षा से सीधे खिलवाड़ है। ऐसे में उन्होंने याचिका दायर कर अधिकरण से इन आदेशों का तत्काल अनुपालन किए जाने की मांग की है। पढ़े पूरी खबर...

Mahakumbh 2025 : पेशवाई के दौरान मॉडल को रथ पर बैठाने को लेकर विवाद

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 January 2025 Updates On Amar Ujala
हर्षा रिछारिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@host_harsha
महाकुंभ में पेशवाई के दौरान मॉडल को रथ पर बैठाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा है कि यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश फैलता है। धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना खतरनाक है। साधु-संतों को इससे बचना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed