फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates

Top News: आज नए वक्फ कानून पर हुई 'सुप्रीम' सुनवाई; अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Wed, 16 Apr 2025 09:54 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जो संपत्तियां वक्फ घोषित हो चुकी हैं, चाहे वह परंपरा से वक्फ हो या बाकायदा दस्तावेज से घोषित वक्फ हो, उन्हें वापस सामान्य संपत्ति घोषित नहीं किया जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार ने इस पर आपत्ति जताई और अदालत से आग्रह किया कि इस पर कोई आदेश देने से पहले उसे सुना जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 17 अप्रैल दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई तय की है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा अमेरिका के उपराष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से की गई थी। जानकारी के मुताबिक जेडी वेंस 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा करेंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति दोनों देशों के नेताओं के साथ साझा आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने और आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा। इससे पहले खरगे ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ‘निरंकुश सरकार’ अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए उनकी पार्टी को निशाना बनाने पर तुली हुई है। वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय ने  2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाद्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की। राॅबर्ट वाद्रा सुबह 11 बजे पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर 1:10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और इसके बाद उन्हें दोपहर के भोजन के लिए घर जाने दिया गया।  पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। इससे पहले ईडी ने राॅबर्ट वाद्रा से मंगलवार को छह घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

वक्फ एक्ट पर 'सुप्रीम' सुनवाई, जानें किसने क्या रखी दलील

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI + AI
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वक्फ कानून को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जो संपत्तियां वक्फ घोषित हो चुकी हैं, चाहे वह परंपरा से वक्फ हो या बाकायदा दस्तावेज से घोषित वक्फ हो, उन्हें वापस सामान्य संपत्ति घोषित नहीं किया जाएगा। हालांकि केंद्र सरकार ने इस पर आपत्ति जताई और अदालत से आग्रह किया कि इस पर कोई आदेश देने से पहले उसे सुना जाए। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 17 अप्रैल दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई तय की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले हफ्ते भारत आएंगे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस - फोटो : पीटीआई
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस अगले सप्ताह भारत की यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा अमेरिका के उपराष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से की गई थी। जानकारी के मुताबिक जेडी वेंस 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक इटली और भारत की यात्रा करेंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति दोनों देशों के नेताओं के साथ साझा आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश का लगाया आरोप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने और आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा। इससे पहले खरगे ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ‘निरंकुश सरकार’ अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए उनकी पार्टी को निशाना बनाने पर तुली हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

लगातार दूसरे दिन ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : पीटीआई
प्रवर्तन निदेशालय ने  2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगातार दूसरे दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की। राॅबर्ट वाड्रा सुबह 11 बजे पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। दोपहर 1:10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और इसके बाद उन्हें दोपहर के भोजन के लिए घर जाने दिया गया।  पूछताछ के दौरान प्रियंका गांधी ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। इससे पहले ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से मंगलवार को छह घंटे पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे। पढ़ें पूरी खबर..

जब क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं प्रीति जिंटा

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
बॉबी देओल-प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

आज भले ही प्रीति जिंटा को लोग एक सफल अभिनेत्री के रूप में जानते हैं, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत क्राइम की दुनिया को समझने के इरादे से की थी। इसका खुलासा बॉबी देओल ने किया है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा का सफर फिल्मों तक कैसे पहुंचा और कैसे वो एक वक्त पर क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देख रही थीं। पढ़ें पूरी खबर...

शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता पर भी लगाए कई आरोप

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
शुभेंदु अधिकारी का टीएमसी पर आरोप - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में जो हाल ही में सांप्रदायिक हिंसा हुई, उसमें टीएमसी के नेता मुख्य साजिशकर्ता और भड़काने वाले हैं। एक वीडियो पोस्ट के जरिए एक्स पर शुभेंद् अधिकारी ने धुलियान नगरपालिका के चेयरमैन मोहम्मद इंजामुल हक का नाम लेते हुए कहा कि, 'हक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए दंगों में सक्रिय भूमिका निभाई है और भड़काऊ बयान देकर हिंसा को बढ़ावा दिया है।' उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ सबूत हैं कि ये व्यक्ति दंगों में शामिल है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

महुआ मोइत्रा विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री रिजिजू

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : ANI

विपक्ष की तरफ से केंद्र सरकार पर सदन में जबरन विधेयकों को पास करने के आरोपों पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कई बार जब विधेयकों पर मतभेद होते हैं, तब ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। साथ ही रिजिजू ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ी एक पुरानी घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में युवा जोश और स्थिरता जरूरी है, लेकिन धैर्य और अनुभव भी उतना ही जरूरी होता हैं। संसद में शालीनता और सम्मान बनाए रखना हर सदस्य की जिम्मेदारी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ये बात एक न्यूज एजेंसी के साथ पॉडकास्ट में कही। पढ़ें पूरी खबर...

पुलिस के पास गए युवक और महिला; किए कई चौंकाने वाले खुलासे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
aligarh love story - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की महिला और उसके होने वाले दामाद की लव स्टोरी खासी चर्चा में है। होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली महिला की पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर अचानक महिला और उसका होने वाला दामाद दादों थाने पहुंच गए। पुलिस को जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'हिंदुत्व नहीं छोड़ा है, लेकिन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
उद्धव ठाकरे, शिवसेना यूबीटी प्रमुख - फोटो : ANI
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कभी हिंदुत्व का साथ नहीं छोड़ा, लेकिन भाजपा का खोटा हिंदुत्व उन्हें स्वीकार नहीं है। नासिक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला किया और कहा कि बीजेपी का मौजूदा हिंदुत्व दिखावे और वोट बैंक के लिए है, जबकि शिवसेना का हिंदुत्व सच्चा राष्ट्रवाद है। पढ़ें पूरी खबर...

भारत में पहली बार परीक्षण के तौर पर ट्रेन में एटीएम लगाया गया

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 April 2025 Updates
भारत में पहली बार परीक्षण के तौर पर ट्रेन में एटीएम लगाया गया - फोटो : ANI
भारत में पहली बार किसी ट्रेन के अंदर एटीएम मशीन लगाई गई है। इस तरह का पहला प्रयोग महाराष्ट्र की मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12110) में किया गया है। इस पहल को – एटीएम ऑन व्हील्स - नाम दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस एटीएम की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर की है, जो खूब चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed