फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In a first in India, ATM installed onboard train on a trial basis, Ashwini Vaishnaw, News in Hindi

Rail ATM: भारत में पहली बार परीक्षण के तौर पर ट्रेन में एटीएम लगाया गया; जानें मंथन से लेकर सफर तक की कहानी

Wed, 16 Apr 2025 04:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 04:45 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में एटीएम लगाकर सफल परीक्षण किया है। जो अपने आप में सबसे बड़ी पहल है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो भी साझा किया है। जिसमें एटीएम को ट्रेन में कहा लगाया गया है, इसे समझाया गया है। इस खास पहल का मकसद जनता को ट्रेन के सफर के दौरान भी पैसे निकालने की सुविधा देना है।

विज्ञापन
In a first in India, ATM installed onboard train on a trial basis, Ashwini Vaishnaw, News in Hindi
भारत में पहली बार परीक्षण के तौर पर ट्रेन में एटीएम लगाया गया - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में पहली बार किसी ट्रेन के अंदर एटीएम मशीन लगाई गई है। इस तरह का पहला प्रयोग महाराष्ट्र की मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12110) में किया गया है। इस पहल को – एटीएम ऑन व्हील्स - नाम दिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस एटीएम की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर की है, जो खूब चर्चा में है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - दंगा आरोपियों के घर गिराने का मामला: नागपुर नगर निगम के प्रमुख ने HC से मांगी माफी, कहा- नहीं थी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन में क्यों लगाई गई एटीएम?
यह पहल रेलवे बोर्ड के उस निर्देश का हिस्सा है जिसमें कहा गया था कि यानि किराए के अलावा कमाई बढ़ाने के लिए नई और नयी सोच के तरीके अपनाए जाएं। इसी के तहत 25 मार्च 2025 को रेलवे ने सभी संभावित वेंडरों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में चलती ट्रेनों में मोबाइल एटीएम लगाने का विचार रखा गया, जिसे बाद में मंजूरी भी मिल गई।

कैसे हुआ ट्रायल?
ट्रेन में एटीएम का का पहला ट्रायल 10 अप्रैल 2025 को मनमाड-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में किया गया। ट्रेन के मिनी पैंट्री (छोटे किचन) वाले हिस्से को एटीएम लगाने के लिए तैयार किया गया। रेलवे की मैकेनिकल टीम ने यह काम किया और एटीएम को सुरक्षित रूप से फिट किया। रबर पैड और बोल्ट्स की मदद से एटीएम को ट्रेन के चलने के दौरान लगने वाले झटकों और कंपन से बचाया गया। दो अग्निशमन यंत्र भी उस जगह पर लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा बनी रहे।

यह भी पढ़ें - Murshidabad: मुर्शिदाबाद में हिंसा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न की जांच करेगा महिला आयोग, जांच समिति का गठन

इस पहल का उद्देश्य क्या है?
ट्रेन में एटीएम लगाने से यात्रियों को कहीं भी आते-जाते पैसे निकालने की सुविधा देना है। इसके अलावा किराए के अलावा रेलवे को अतिरिक्त कमाई का जरिया मिलना और साथ ही रेलवे को और आधुनिक और स्मार्ट बनाना है।

'विकसित भारत 2047' की दिशा में रेलवे की पहल
  • रेलवे लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है और 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने में जुटा है। जानिए रेलवे की कुछ और बड़ी उपलब्धियां-
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,337 स्टेशनों को नए रूप में विकसित किया जा रहा है।  
  • 2024 में रेलवे ने 6,450 किमी ट्रैक पूरी तरह से बदले, और 8,550 टर्नआउट भी बदले।
  • 2,000 किमी ट्रैक पर ट्रेन की गति को 130 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया गया।  
  • 3,210 किमी रेलवे लाइन को बिजली से चालू किया गया, जिससे अब 97% ब्रॉड गेज नेटवर्क इलेक्ट्रिफाइड हो चुका है।  
  • 2,014 मेगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल की गई।
  • अब तक 136 वंदे भारत ट्रेनें और पहली 'नमो भारत' रैपिड रेल शुरू की जा चुकी हैं।  
  • त्योहारों और छुट्टियों में 21,513 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।  
  • 10,000 इंजन में अब 'कवच' सुरक्षा तकनीक लगाई जा रही है।  
  • 9,000 तकनीशियन को सुरक्षा ट्रेनिंग दी गई है और 15,000 किमी ट्रैक के लिए नए टेंडर निकाले गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed