फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mallikarjun Kharge says BJP attempting to capture power in Karnataka, be cautious and stay united

कर्नाटक: मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर सत्ता हथियाने की कोशिश का लगाया आरोप, कहा-सतर्क रहें और एकजुट रहें

Wed, 16 Apr 2025 08:12 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 08:12 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां-वहां की सरकारों को गिराकर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भी इसी तरह की कोशिश चल रही है। हमारे लोगों (कांग्रेस) को सतर्क रहना चाहिए। आपके बीच चाहे जो भी आंतरिक मतभेद हों, आपको एकजुट रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge says BJP attempting to capture power in Karnataka, be cautious and stay united
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को गिराकर सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से सतर्क रहने और आंतरिक मतभेदों को दूर कर एकजुट रहने को कहा। इससे पहले खरगे ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली ‘निरंकुश सरकार’ अपने पाप पर पर्दा डालने के लिए उनकी पार्टी को निशाना बनाने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


'आंतरिक मतभेद भूल एकजुट रहें'
राज्य सरकार के नौकरी मेले को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा ने आखिर देश के लिए क्या किया है? सिर्फ ईडी, आयकर और सीबीआई का इस्तेमाल कर डर पैदा करने की कोशिश करती है। जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहां-वहां की सरकारों को गिराकर सत्ता पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भी इसी तरह की कोशिश चल रही है। हमारे लोगों (कांग्रेस) को सतर्क रहना चाहिए। आपके बीच चाहे जो भी आंतरिक मतभेद हों, आपको एकजुट रहना चाहिए। 
विज्ञापन

JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अगले हफ्ते आएंगे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश करती है-खरगे
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मोदी और शाह मिलकर गरीब जनता को निगल जाएंगे। जनता की रक्षा के लिए आपको सत्ता दी गई है। उनकी रक्षा करना आपके हाथ में है। वे (भाजपा) वहां बैठे हैं, लूट रहे हैं और दरार पैदा कर रहे हैं। भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश करती है, लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे। हम हमेशा आपके आशीर्वाद और समर्थन से लड़ेंगे। हम देश को एकजुट रखेंगे, देश का निर्माण करेंगे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

आंबेडकर का अपमान करने का बार-बार आरोप लगाने के लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए खरगे ने पूछा कि क्या आरएसएस और भाजपा उनसे प्रेम करते थे और उनका सम्मान करते थे? नहीं। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस ही है जिसने आंबेडकर को संविधान की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया और उनके द्वारा दिया गया संविधान आज भी जीवित है। यह आप लोग (भाजपा) हैं, जो आज उस संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed