Top News: आज से तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें अहम खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने उनके यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। पीएमओ के मुताबिक, तीन राज्यों के दौरे के क्रम में वे सबसे पहले झारखंड जाएंगे, इसके बाद गुजरात और फिर ओडिशा जाएंगे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को बारिश से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले सप्ताह में भी पश्चिम, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम के तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत झारखंड से, देश को देंगे पहली वंदे मेट्रो रेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 12,460 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने उनके यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी है। पीएमओ के मुताबिक, तीन राज्यों के दौरे के क्रम में वे सबसे पहले झारखंड जाएंगे, इसके बाद गुजरात और फिर ओडिशा जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान 12460 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
ओडिशा सहित 11 राज्यों के लिए आज बारिश का अलर्ट जारी
वापसी से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, मैदानी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, सड़कों पर जलभराव हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह भी पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लोगों को बारिश से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले सप्ताह में भी पश्चिम, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर
विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रखें कि फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबने से छह की मौत
मेरठ की जाकिर कॉलोनी में शनिवार को तीन मंजिला इमारत गिर गई। इस दौरान मलबे में 14 लोग दब गए, जिनमें से बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम को भी तत्काल बुला लिया गया। जिसके बाद, मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
महोबा में शनिवार को गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद हो गया। अराजक तत्वों ने विसर्जन को जा रहे भक्तों पर पानी डाल दिया। कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने प्रतिमाओ को विसर्जन के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। शनिवार को छह हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर केदारघाटी पहुंच गए हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि थंबी, पवनहंस, क्रिस्टल, एरो, ग्लोबल वेक्ट्रा और आर्यन कंपनी के हेलिकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
बहराइच में भेड़िए की दहशत में कट रहीं रातें, आज दौरा करेंगे सीएम
महसी तहसील क्षेत्र के 55 से अधिक गांवों के साथ-साथ आसपास की तहसीलों में आतंक का पर्याय बने भेड़िया की चालाकी के सामने वन विभाग बेबस नजर आ रहा है। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होने के बाद भी विभाग खुले में घूम रहे भेड़िया को पकड़ने को छोड़िये उसकी लोकेशन लेने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं ग्रामीणों पर वन्यजीवों के हमले भी नहीं थम रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत अब चरम पर पहुंच गई है। हांलांकि वन विभाग 10 सितंबर को मादा भेड़िया के पकड़े जाने के बाद हुए आठ हमलों को भेड़िया का हमला नहीं मान रहा है। लेकिन ग्रामीण उसे भेड़ियों का हमला की मान रहे हैं। इन सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को भेड़िया प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली के तीनों आईएसबीटी पर 25 मिनट से अधिक समय तक बसें नहीं रुकेंगी। इसके लिए नियम आज से लागू कर दिए गए हैं। इसमें कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां आईएसबीटी शामिल हैं। इसके साथ ही इसके लिए नए संशोधित शुल्क भी लागू किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित शुल्क केवल फास्टैग आधारित प्रणाली के माध्यम से लिए जाएंगे। किसी भी बस को फास्टैग के बिना आईएसबीटी पर प्रवेश और संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आईएसबीटी पर फास्टैग आधारित प्रणाली को बेहतर बनाया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 31 अगस्त को कश्मीरी गेट आईएसबीटी का निरीक्षण किया था। इसके बाद उनकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई, जिसमें दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर...
RG Kar Case: सीबीआई ने संदीप घोष और एक पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार
कोलकाता के आरजी कर कॉलेज-अस्पताल के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाने के प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक दोनों की गिरफ्तारी वित्तीय अनियमितता मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद एसएचओ मंडल को मेडिकल जांच के लिए कोलकाता के बीआर सिंह अस्पताल लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
सूचना और प्रसारण मंत्रालय का बड़ा एलान, आईएफएफआई में जुड़ी नई श्रेणी
'55वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' (आईएफएफआई) 20 से 28 नवंबर 2024 तक गोवा में आयोजित होने वाला है। इसी बीच, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीयों के लिए आईएफएफआई 2024 के हिस्से के रूप में एक नया खंड स्थापित किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नई श्रेणी की घोषणा की है। इस श्रेणी का शीर्षक बेस्ट डेब्यू इंडियन फिल्म सेक्शन 2024 है। इसके तहत डेब्यू करने वाले फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
राम मंदिर उड़ाने की धमकी देने का आरोपी भागलपुर से गिरफ्तार
अयोध्या स्थित राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मामले में उत्तर प्रदेश और भागलपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मोहम्मद मकसूद अंसारी को भागलपुर से गिरफ्तार किया। मकसूद भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के मस्जिद गली का निवासी है, उसे उसके आवास से ही पकड़ा गया। आरोपी के पास से 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें से एक से मोबाइल से धमकी दी गई थी। गिरफ्तार आरोपी के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य मोहम्मद आमिर से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...