Top News: देश में बढ़ी ठंड, गाबा टेस्ट का दूसरा दिन, संसद में कल एक देश एक चुनाव बिल पेश होगा; पढ़ें सुर्खियां
देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल्दी हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। एक तरफ देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद के तहत सरकार 16 दिसंबर को लोकसभा में एक देश एक चुनाव से जुड़े दो विधेयक पेश करने वाली है। मसौदा विधेयक में बताया गया है कि एक साथ चुनाव कराना कई कारणों से जरूरी है। एक तो अलग-अलग चुनाव कराना बेहद खर्चीला है और पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। मसौदे में यह भी कहा गया कि बार-बार चुनावों की वजह से विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है और और आम जनजीवन भी बाधित होता है। दूसरी ओर चुनाव के वक्त कड़ी आव्रजन नीतियों का एलान कर चुके डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ के बाद सबसे पहले अवैध प्रवासन पर काम करेंगे। इसकी तैयारी में अमेरिकी आव्रजन-सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने निर्वासन के लिए लगभग 15 लाख लोगों की सूची तैयार की है। इनमें से करीब 18 हजार भारतीयों को भारत निकालने का खतरा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
15 राज्यों में शीतलहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं। पढ़े पूरी खबर..
IND vs AUS Live Score: बुमराह ने ख्वाजा और मैकस्वीनी को पवेलियन भेजा
एक देश-एक चुनाव: लोकसभा में कल विधेयक पेश करेगी सरकार
देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद के तहत सरकार 16 दिसंबर को लोकसभा में एक देश एक चुनाव से जुड़े दो विधेयक पेश करने वाली है। मसौदा विधेयक में बताया गया है कि एक साथ चुनाव कराना कई कारणों से जरूरी है। एक तो अलग-अलग चुनाव कराना बेहद खर्चीला है और पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। मसौदे में यह भी कहा गया कि बार-बार चुनावों की वजह से विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ता है और और आम जनजीवन भी बाधित होता है। पढ़े पूरी खबर...
US: अमेरिका से 18 हजार भारतीयों को निकालेंगे ट्रंप
Jammu Kashmir : नव वर्ष पर खलल डालने की फिराक में आतंकी
सीमा पार से नव वर्ष पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को इसे लेकर अलर्ट किया है। बीएसएफ और सेना को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, तो पुलिस समेत अन्य अर्धसैनिक बलों को आंतरिक सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी सांबा, कठुआ और जम्मू के बार्डर और एलओसी से घुसपैठ कर सुरक्षा प्रतिष्ठाणों को निशाना बना सकते हैं, ताकि नव वर्ष पर खलल डाला जा सके। पढ़े पूरी खबर..
Uttarakhand: आज जारी होगी वार्ड सदस्य और पार्षदों के आरक्षण की अधिसूचना
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। पढ़े पूरी खबर...
Supreme Court: 'अनुपस्थिति पर बर्खास्त डॉक्टरों को एकमुश्त मुआवजा दे UP सरकार
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को संशोधित किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को 2010 में लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्त किए डॉक्टरों की सेवाएं बहाल करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष कोर्ट ने कहा, राहत देने से पहले अधिकार क्षेत्र का हवाला देने वाले लोगों के आचरण पर विचार किया जाना चाहिए। पीठ ने निर्देश दिया, राज्य सरकार डॉक्टरों को तीन महीने के अंदर 2.50-2.50 लाख रुपये का एकमुश्त मुआवजा दे, जिससे न्याय के हित पूरे होंगे। पढ़े पूरी खबर...
चिंताजनक: तनाव-अवसाद की बड़ी वजह वायु प्रदूषण
लम्बे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से लोगों में अवसाद बढ़ रहा है। एक अध्ययन के अनुसार वायु प्रदूषकों में सल्फर डाइऑक्साइड (एसओ2) अवसाद के बढ़ते जोखिम का सबसे प्रमुख कारण है। इसके साथ ही पार्टिकुलेट मैटर (पीएम2.5) और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषण के कण भी लोगों में निराशा और तनाव भर रहे हैं। आपस में मिलकर यह प्रदूषक कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। पढ़े पूरी खबर...
दक्षिण कोरियाई संसद में राष्ट्रपति योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित
मणिपुर: विरोध के बीच भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेज
Parliament: नागरिक कर्तव्य से लेकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास