फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Severe cold started in North India with cold wave prevailing in many areas of 15 states and union territories

Weather: 15 राज्यों में शीतलहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़का; उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का आगाज

Sun, 15 Dec 2024 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 06:01 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। ठंड ने दक्षिणी और तटीय भारत के अलावा अन्य क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। 

विज्ञापन
Severe cold started in North India with cold wave prevailing in many areas of 15 states and union territories
जम्मू-कश्मीर में भारी हिमपात के बीच नियंत्रण रेखा पर गश्त करते बीएसएफ जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के कई इलाकों में शीतलहर चलने के साथ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है। मैदानी राज्यों में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री तक पहुंच गया। राजस्थान और पंजाब में कुछ स्थानों पर तो पारा शून्य के नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और मध्य प्रदेश में बेहद ठंडी हवाएं चल रही हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, महाराष्ट्र के विदर्भ, सौराष्ट्र और गुजरात के कच्छ के ज्यादातर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप है। ठंड ने दक्षिणी और तटीय भारत के अलावा अन्य क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के आदमपुर में 0.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में यह 1.3 और माउंट आबू में 1.4 डिग्री तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर और मेघालय के कुछ इलाकों में बेहद घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 से 200 मीटर दर्ज की गई। मैदानी राज्यों में हालांकि अभी घने कोहरे से राहत है।
विज्ञापन


एनसीआर में सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा तापमान
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरा है। राजधानी के अलग-अलग जगह 6 से 8 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 से 3 डिग्री कम है। अधिकतम पारा सामान्य के करीब रहा। शुक्रवार और शनिवार को 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन दिन और चलेगी शीतलहर...17 से राहत संभव
मौसम विभाग ने तीन दिन तक जम्मू-कश्मीर, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेज शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन राय के अनुसार, 17 दिसंबर के बाद तापमान फिर बढ़ सकता है।

-8.4 डिग्री पहुंचा कश्मीर के पहलगाम में पारा
कश्मीर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। अगले तीन दिन घाटी में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

  • पहलगाम शनिवार को घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।
  • श्रीनगर में पारा -4.6 डिग्री व गुलमर्ग में -7.6 डिग्री रहा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed