फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा आज; केजरीवाल पर हमले का अलर्ट और ठंड से फिलहाल राहत नहीं

Wed, 15 Jan 2025 07:21 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 07:21 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर देश को तीन नए युद्धपोत-आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर समर्पित करेंगे। ये तीनों युद्धपोत भारत के रक्षा विनिर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक नेता बनने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। इसके अलावा, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की आशंका में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। एजेंसियों ने दावा किया कि पंजाब के खालिस्तान समर्थक केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं। एजेंसियों ने केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की है। इसके अलावा, उत्तर पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को भी सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि, धूप खिलने से ज्यादातर इलाकों में दिन के समय न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई और ठंड से मामूली राहत मिली। लेकिन रात के समय ठंड बरकरार है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी - फोटो : PTI

पीएम मोदी आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे तीन युद्धपोत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र दौरे पर देश को तीन नए युद्धपोत-आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर समर्पित करेंगे। ये तीनों युद्धपोत भारत के रक्षा विनिर्माण और समुद्री सुरक्षा में वैश्विक नेता बनने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आप - फोटो : ANI

खालिस्तान समर्थकों के निशाने पर केजरीवाल, हमले का अलर्ट
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमले की आशंका में खुफिया एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमला हो सकता है। एजेंसियों ने दावा किया कि पंजाब के खालिस्तान समर्थक केजरीवाल पर हमला कर सकते हैं। एजेंसियों ने केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
कोहरा। - फोटो : संवाद

उत्तर-पश्चिम में रात में ठिठुरन, अगले दो दिन पहाड़ों पर बर्फबारी
उत्तर पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को भी सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि, धूप खिलने से ज्यादातर इलाकों में दिन के समय न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई और ठंड से मामूली राहत मिली। लेकिन रात के समय ठंड बरकरार है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala

अमित शाह, स्मृति ईरानी, शेखर कपूर पीएम संग्रहालय के सदस्य बने
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) सोसायटी और कार्यकारी परिषद का पुनर्गठन किया गया है। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को संगठन का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके कार्यकाल को एक बार फिर से पांच साल के लिए बढ़ाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

आज कांग्रेस के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगी पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी
करीब पांच दशक पुराने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता अब बदल कर 9ए कोटला रोड हो जाएगा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन करेंगी। पार्टी का नया मुख्यालय छह मंजिला है, जिसे इंदिरा गांधी भवन के नाम से पुकारा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

Mahakumbh 2025 : दिल का दौरा पड़ने से छह लोगों की मौत, 10 हुए भर्ती
मेले में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से महाराष्ट्र के सोलापुर के पूर्व मेयर, एनसीपी एसपी के नेता नेता महेश कोठे (62) व एक नागा संन्यासी समेत छह लोगों की मौत हो गई। महेश संगम स्नान करने के बाद वह अचेत हो गए थे। जबकि, जूना-आवाहन अखाड़े के दो महंत और नोएडा से आए सेना के पूर्व ब्रिगेडियर समेत 10 दस लोग भर्ती हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

 दक्षिण अफ्रीका में बंद पड़ी सोने की खदान से अब तक 60 शव निकाले
दक्षिण अफ्रीका में बंद पड़ी सोने की खदान में अवैध रूप से काम कर रहे खनिकों को बाहर निकालने का काम जारी है। मंगलवार को बचाव दल ने दर्जनों शव और जीवित बचे लोगों को बाहर निकाला। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग अभी भी भूमिगत सुरंग में फंसे हुए हैं। इनमें से कई मृत हो सकते हैं, और बाकी इतने कमजोर हैं कि वे खुद बाहर नहीं आ सकते। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति

केओनिक्स विक्रेताओं ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी
कर्नाटक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (केओनिक्स) के विक्रेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। विक्रेताओं ने कहा है कि उनके बकाया बिलों का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके कारण केओनिक्स के साथ काम करने वाले 6,000 परिवारों की स्थिति दयनीय हो गई है। विक्रेताओं ने कहा कि उत्पीड़न से छुटकारा पाने के लिए हम इच्छामृत्यु की मांग करते हैं। हम सभी एक साथ मरना चाहते हैं। हालांकि, कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने आरोपों को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

किसानों को हल्दी बोर्ड का तोहफा, 40 साल बाद पूरी हुई मांग
मोदी सरकार ने हल्दी किसानों को राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का तोहफा दिया है। किसान पिछले 40 साल से हल्दी बोर्ड की मांग कर रहे थे, आखिरकार मंगलवार को उनकी यह मांग पूरी हो गई। यह बोर्ड हल्दी किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जो लंबे समय से इसे लेकर इंतजार कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
जो बाइडन - फोटो : ANI

हिंद प्रशांत में बढ़ा भारत के साथ सहयोग, आपसी रिश्तों पर गर्व: जो बाइडन
निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिंद-प्रशांत में भारत के साथ संबंध बढ़ाने को गर्व का विषय बताया। बाइडन ने कहा, अब एक नया दौर शुरू हो गया है। भारत के साथ हमारे संबंधों को नई ऊर्जा मिली है। अमेरिका वैश्विक प्रतिस्पर्धा में 'परचम' लहरा रहा है, जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
गाय (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चिंताजनक: इन्सानों तक पहुंच सकता है डेयरी मवेशी का बैक्टीरिया
केंद्र सरकार को सौंपी एक रिपोर्ट में भारतीय वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि डेयरी मवेशी में मिलने वाला बैक्टीरिया इन्सानों को भी घातक बीमारी दे सकता है। वैज्ञानिकों ने इस बैक्टीरिया के जीनोम अनुक्रमण में करीब 41 भारतीय वेरिएंट की पहचान की है जिसमें से कुछ ऐसे भी हैं जो जानवरों से इन्सानों में प्रसारित होने की क्षमता रखते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 January 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

Politics: दिल्ली चुनाव नतीजे से तय होगा INDIA ब्लॉक का भविष्य
लोकसभा चुनाव के बाद अस्तित्व पर उठ रहे सवालों के बीच विपक्ष के इंडी गठबंधन का भविष्य दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद तय हो जाएगा। गठबंधन के नेतृत्व के सवाल पर पहले से जारी खींचतान के बीच दिल्ली चुनाव में आप और कांग्रेस का एक-दूसरे के खिलाफ खम ठोंकने व सपा, शिवसेना के साथ टीएमसी का आप के पक्ष में खड़ा होने से टकराव बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed