फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Piyush Goyal inaugurated National Turmeric Board in Nizamabad Telangana

किसानों को हल्दी बोर्ड का तोहफा: 40 साल बाद पूरी हुई मांग, पांच साल में उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

Wed, 15 Jan 2025 03:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 03:41 AM IST
सार

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया और इसे मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लांन्च करने पर खुशी जाहिर की। गोयल ने कहा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्दी की उत्पादकता बढ़ाने की बहुत संभावनाएं हैं। बोर्ड इन क्षेत्रों में विकास के लिए काम करेगा। 

विज्ञापन
Piyush Goyal inaugurated National Turmeric Board in Nizamabad Telangana
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार ने हल्दी किसानों को राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का तोहफा दिया है। किसान पिछले 40 साल से हल्दी बोर्ड की मांग कर रहे थे, आखिरकार मंगलवार को उनकी यह मांग पूरी हो गई। यह बोर्ड हल्दी किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा, जो लंबे समय से इसे लेकर इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तेलंगाना के निजामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया और इसे मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लांन्च करने पर खुशी जाहिर की। गोयल ने कहा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्दी की उत्पादकता बढ़ाने की बहुत संभावनाएं हैं। बोर्ड इन क्षेत्रों में विकास के लिए काम करेगा। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य हल्दी किसानों की भलाई, अच्छे किस्मों का विकास और इसके निर्यात पर विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हल्दी की खेती और इसके व्यापार को बढ़ाने से न केवल निजामाबाद बल्कि उत्तर तेलंगाना के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। पी गंगा रेड्डी को बोर्ड का पहला अध्यक्ष नामित किया गया है। हल्दी बोर्ड का मुख्यालय तेलंगाना के निजामाबाद में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


बोर्ड से नए बाजार विकसित करने मदद
गोयल ने कहा, निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए बाजार विकसित करने मदद करेगा। वैश्विक हल्दी उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। हम पांच साल में उत्पादन दोगुना कर 20 लाख टन करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दुनिया का सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक
भारत दुनिया का सबसे बड़ा हल्दी उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक देश है। देश में 3.24 लाख हेक्टेयर में हल्दी उगाया जाता है और 11.61 लाख टन उत्पादन करता है। यह हल्दी के वैश्विक उत्पादन का तीन-चौथाई से अधिक है भारतीय हल्दी के प्राथमिक आयातकों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका और मलयेशिया शामिल हैं।


2023 में पीएम मोदी ने की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्तूबर, 2023 में तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इस बोर्ड के गठन की घोषणा की थी। यह फैसला हल्दी किसानों की 40 साल पुरानी मांग को पूरा करता है, जो एक समर्पित बोर्ड की स्थापना की अपेक्षा कर रहे थे, जो हल्दी की खेती और व्यापार को बढ़ावा दे सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed