फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Updates in Hindi temperature dips cold fog alert snowfall alert in Hilly states

Weather Updates: उत्तर-पश्चिम में रात में ठिठुरन, 20 राज्यों में घना कोहरा; अगले दो दिन पहाड़ों पर बर्फबारी

Wed, 15 Jan 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 06:29 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर तक 20 राज्यों में रात और तड़के कोहरा छाया रहा। इससे करीब तक भी देखना मुश्किल हो गया और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कुछ जगहों पर एक समय ऐसा भी आया जब दृश्यता शून्य रह गई। परिणामस्वरूप उत्तर रेलवे की 39 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें चार घंटे तक की देरी से चलीं।
 

विज्ञापन
Weather Updates in Hindi temperature dips cold fog alert snowfall alert in Hilly states
कोहरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्से में मंगलवार को भी सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। हालांकि, धूप खिलने से ज्यादातर इलाकों में दिन के समय न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई और ठंड से मामूली राहत मिली। लेकिन रात के समय ठंड बरकरार है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर तक 20 राज्यों में रात और तड़के कोहरा छाया रहा। इससे करीब तक भी देखना मुश्किल हो गया और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में कुछ जगहों पर एक समय ऐसा भी आया जब दृश्यता शून्य रह गई। परिणामस्वरूप उत्तर रेलवे की 39 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें चार घंटे तक की देरी से चलीं। झारखंड के रांची हवाईअड्डे से एक उड़ान को दूसरी जगह भेजना पड़ा और कई के आगमन-प्रस्थान में देरी हुई।
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती संचार के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से 15 से 17 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भी वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में 18 जनवरी से फिर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है और इसके असर से इस क्षेत्र में 18-20 जनवरी तक छिटपुट वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है। मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे ने ठंडक बढ़ाई है। मंगलवार को सुबह और शाम के समय भी बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। सोमवार रात को पांच क्षेत्रों ताबो, समदो, कुकुमसेरी, कल्पा और केलांग में रात का पारा शून्य से नीचे रहा। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर हाईवे-305 पर बस सेवा अभी ठप है। सोमवार की रात ताबो में माइनस 12.7 डिग्री, केलांग में माइनस 10.3 और कुकुमसेरी में माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


मैदानी क्षेत्रों में दिन में तापमान बढ़ा
पंजाब, हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी और राजस्थान समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में दिन के समय पारा चढ़ा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले दो दिन के मुकाबले कुछ अधिक रहा। पंजाब में भी ज्यादातर स्थानों पर 10 डिग्री के आसपास तापमान रहा। हरियाणा में भी औसत तापमान 7 डिग्री के करीब रहा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed