फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली सरकार गठन की कवायद तेज; 119 अवैध प्रवासियों का दल आज पहुंचेगा अमृतसर, एक जगह पढ़ें अहम खबरें

Sat, 15 Feb 2025 07:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भाजपा सरकार के गठन की प्रक्रिया शनिवार से तेज हो जाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देर रात अपने विदेशी दौरे से वापस लौटेंगे। इसके बाद, दिल्ली में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचेगी। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी रणनीति पहले ही तैयार कर ली है और प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली पहुंचने के बाद सरकार बनाने की कवायद में तेजी आएगी। इसके अलावा, अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों का एक और जत्था शनिवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 व हरियाणा के 33 लोग हैं। इनके अलावा, गुजरात के आठ, यूपी के तीन, गोवा-राजस्थान व महाराष्ट्र के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। आज से 17 फरवरी के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन हाई-स्पीड सेवा के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी। रेल मंत्रालय ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

आज से तेज होगी दिल्ली सरकार गठन की कवायद, PM करेंगे पार्टी नेताओं से बात
भाजपा सरकार के गठन की प्रक्रिया शनिवार से तेज हो जाएगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देर रात अपने विदेशी दौरे से वापस लौटेंगे। इसके बाद, दिल्ली में नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचेगी। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस प्रक्रिया के लिए अपनी रणनीति पहले ही तैयार कर ली है और प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली पहुंचने के बाद सरकार बनाने की कवायद में तेजी आएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिका से डिपोर्ट होंगे 119 भारतीय.... - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका से निर्वासित 119 अवैध प्रवासियों का एक दल आज पहुंचेगा अमृतसर
अमेरिका से 119 अवैध प्रवासियों का एक और जत्था शनिवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। इनमें सबसे ज्यादा पंजाब के 67 व हरियाणा के 33 लोग हैं। इनके अलावा, गुजरात के आठ, यूपी के तीन, गोवा-राजस्थान व महाराष्ट्र के 2-2 और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

Mahakumbh 2025 : आज से प्रयागराज के लिए चलेगी विशेष वंदे भारत ट्रेन
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। आज से 17 फरवरी के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन हाई-स्पीड सेवा के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी। रेल मंत्रालय ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

इस्राइली बंधकों को लेकर ट्रंप ने हमास को फिर दिया अल्टीमेटम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को एक बार फिर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने अपने पहले के बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि अगर कल तक बंधक नहीं रिहा हुए तो मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। बता दें कि बीते 11 फरवरी को उन्होंने हमास को अल्टीमेटम दिया था। ट्रंप ने साफ कहा था कि  अगर हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो तबाही आ जाएगी। हालांकि तब ट्रंप ने यह भी कहा कि यह मैं अपनी तरफ से बोल रहा हूं। इस्राइल इससे असहमत भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
तहव्वुर राणा - फोटो : अमर उजाला

जहां कैद था कसाब, मुंबई की उसी जेल में रहेगा तहव्वुर राणा
हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद जेल में रखने के लिए तैयार है। शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नार्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ समीक्षा बैठक के बाद फडणवीस ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी सेना के जवान। - फोटो : ani

US: अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स को अब नहीं किया जाएगा भर्ती
अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। यूएस आर्मी ने अपने आधिकारीक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसका एलान किया। इसमें सेना ने कहा है कि सेना में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भर्ती करना पर तत्काल रोक लगाई जाती है। इसके साथ ही सेना ने यह भी कहा है कि सैनिकों को लिंग परिवर्तन की भी इजाजत नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
CBSE Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला

CBSE Exams : 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। देशभर में दोनों परीक्षाओं के लिए करीब 44 लाख छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सीसीटीवी कैमरों से लैस 7800 केंद्र बनाए हैं। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक व कुछ विषयों की परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। शनिवार को 10वीं की परीक्षाओं की शुरुआत अंग्रेजी के पेपर से होगी, जबकि 18 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन के पेपर से समापन होगा। वहीं, 12वीं की परीक्षाओं की शुरुआत उद्यमिता विषय से होगी। 12वीं का अंतिम पेपर चार अप्रैल को साइकोलॉजी का होगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
म्यूनिख शिखर सम्मेलन में यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक करते विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI/X@DrSJaishankar

जयशंकर ने यूक्रेनी समकक्ष से युद्ध के समाधान और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी के म्यूनिख में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) के दौरान अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की। इसके अलावा, दोनों ने द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात की। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Income Tax Bill 2025: लोकसभा स्पीकर ने 31 सदस्यीय चयन समिति गठित की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयकर विधेयक, 2025 की जांच के लिए प्रवर समिति गठित की है। यह समिति बिल के प्रावधान और कानून में होने वाले बदलावों की जांच करेगी। भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 15 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : X/Indianinfoguide

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगे वाहन, पहला खंड बनकर हुआ तैयार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसे इसी माह अंत तक शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद पहले खंड को शुरू करने की तारीख तय कर दी जाएगी। इसके शुरू होने जाने से यमुनापार में जाम की समस्या काफी हद कर कम हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed