फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: ग्रेनो में सेमीकंडक्टर महाकुंभ का PM मोदी करेंगे उद्घाटन; गाजा में इस्राइली सेना का हमला, 19 की मौत

Wed, 11 Sep 2024 06:44 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ग्रेटर नोएडा बुधवार से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के महाकुंभ का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एक्सपो मार्ट में तीन दिन तक चलने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 का सुबह 10:30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसमें 26 देशों के 836 प्रतिनिधि पहुंचेंगे और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चर्स अपने स्टॉल्स लगाएंगे। उधर, इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को एक साल होने वाला है। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इन सबके बीच, इस्राइली सेना ने दक्षिण गाजा में एक हमले में हमास के तीन टॉप कमांडरों को ढेर करने का दावा किया है। इसके अलावा, गरीब, असहाय व मजबूर गैर मुस्लिमों व हिंदूओं को नौकरी और धन का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के मामले में एटीएस कोर्ट ने मौलाना उमर गौतम व मौलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 आरोपियों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी बुधवार को इन्हें सजा सुनाएंगे। एक अन्य आरोपी मो. इदरीस कुरैशी को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लिहाजा उसके मामले की सुनवाई नहीं हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर महाकुंभ आज से, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा बुधवार से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के महाकुंभ का गवाह बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एक्सपो मार्ट में तीन दिन तक चलने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 का सुबह 10:30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसमें 26 देशों के 836 प्रतिनिधि पहुंचेंगे और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चर्स अपने स्टॉल्स लगाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस्राइली सेना के हमले में 19 की मौत, हमास के तीन टॉप कमांडर ढेर
इस्राइल और हमास के बीच जारी जंग को एक साल होने वाला है। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इन सबके बीच, इस्राइली सेना ने दक्षिण गाजा में एक हमले में हमास के तीन टॉप कमांडरों को ढेर करने का दावा किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
धर्म परिवर्तन पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय - फोटो : amar ujala

Lucknow : धर्मांतरण मामले में मौलाना उमर समेत 16 दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा
गरीब, असहाय व मजबूर गैर मुस्लिमों व हिंदूओं को नौकरी और धन का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के मामले में एटीएस कोर्ट ने माैलाना उमर गाैतम व माैलाना कलीम सिद्दीकी समेत 16 आरोपियों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी बुधवार को इन्हें सजा सुनाएंगे। एक अन्य आरोपी मो. इदरीस कुरैशी को इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लिहाजा उसके मामले की सुनवाई नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
Jammu Kashmir Assembly Election - फोटो : Amar Ujala

J&K में हर घर भाजपा अभियान का आगाज, चुग-रेड्डी ने की शुरुआत
भाजपा ने विस चुनाव को लेकर हर घर भाजपा अभियान शुरू किया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जम्मू पश्चिम से इस अभियान की शुरूआत की। यहां भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार हैं। चुग ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यापक पहुंच का प्रयास नागरिकों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पेश की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों से अवगत कराने के लिए है। इससे जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि आई है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी मतदाताओं को विकास परियोजनाओं और क्षेत्र के लिए भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिसे पार्टी के संकल्प पत्र में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। वे किश्तवाड़ और पाडर-नागसेनी क्षेत्रों में भी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी सांसदों से बात करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई

अमेरिका में राहुल गांधी बोले- भारत में हो रहा लोकतंत्र पर हमला
अमेरिका यात्रा पर गए कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष ने भाजपा पर हमला बोला। वॉशिंगटन डीसी में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसे बहुत कमजोर कर दिया गया है और अब यह लड़ रहा है और मुझे विश्वास है कि यह लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस और हमारे विपक्षी भाजपा और आरएसएस के बीच वैचारिक युद्ध हो रहा है। भारत के दो पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण हैं। हम बहुलवादी दृष्टिकोण में विश्वास करते हैं। यह ऐसा दृष्टिकोण है जहां हर किसी को भारत में घूमने का अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष - फोटो : PTI

RG Kar: पूर्व प्रिंसिपल संदीप ने 2017 में हांगकांग में नर्सिंग छात्र से की थी छेड़छाड़
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के बारे में हांगकांग की एक मीडिया रिपोर्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार घोस पर 2017 में हांगकांग के एक पुरुष नर्सिंग छात्र से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। घोष वर्तमान में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में कथित अनियमितताओं के लिए न्यायिक हिरासत में हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
टायरेस गिब्सन - फोटो : सोशल मीडिया

फास्ट एंड फ्यूरियस अभिनेता टायरेस गिब्सन जॉर्जिया में गिरफ्तार
हॉलीवुड अभिनेता टायरेस गिब्सन को अपनी एक्स वाइफ सामंथा ली को बच्चे की परवरिश के लिए तय राशि का भुगतान करने में विफल रहने के बाद गिरफ्तार किया गया। 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के अनुसार, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी स्टार को एक सुनवाई के बाद अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया था। वहीं, उन्हें जेल की सजा से बचने के लिए एक्स वाइफ को 73,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें जॉर्जिया में रिहा कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
आप सचिव संदीप पाठक - फोटो : X: @PTI_News

हरियाणा में आप के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवार हैं। इस तीसरी लिस्ट के साथ आम आदमी पार्टी अब तक कुल 40 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस से गठबंधन न होने पर पार्टी ने अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया। पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। मंगलवार को दिन में उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई थी जिसमें नौ उम्मीदवारों का एलान किया गया। तीसरी सूची रात को जारी की गई। इसमें 11 नामों का एलान किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X/BJP4India

डोडा से चिनाब वैली को साधेंगे मोदी, चार दशक बाद किसी पीएम की रैली
चार दशक से अधिक समय बाद किसी प्रधानमंत्री की डोडा में रैली होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा स्टेडियम में रैली प्रस्तावित है। इसमें पूरी चिनाब वैली के आठ विधानसभा हलकों के प्रत्याशियों के पक्ष में वह वोट मांगेंगे। इससे पहले 1979 में प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी की स्टेडियम में सभा हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 11 September 2024 Updates On Amar Ujala
Kalindi Express - फोटो : amar ujala

कालिंदी होती बर्निंग ट्रेन: साजिश ऐसी…एक चिंगारी थी काफी
पाकिस्तान से चलाए जा रहे रेल जिहाद की चर्चाओं के बीच कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट के बर्राजपुर-उत्तरीपुरा स्टेशन के मध्य मुड़ेरी क्रासिंग पर साजिश कर्ताओं ने फुलप्रूफ इंतजाम किए थे। साजिश कर्ताओं ने ज्वलनशील तरल, पाउडर व गैस सिलेंडर से कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल कर बड़ी वारदात की प्लानिंग की थी। पूरे दिन एनआईए, एटीएस और रेल अधिकारियों को रेलपथ के आसपास से कई ज्वलनशील चीजें बरामद हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed