फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: रतन टाटा के निधन से एक युग का अवसान; आज बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Thu, 10 Oct 2024 07:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब 'रतन' यानी रतन टाटा नहीं रहे। उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने ही आईसीयू में भर्ती होने के दावों का खंडन कर दिया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। उधर, हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। इसके बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया जाएगा। दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10-11 अक्तूबर को लाओ पीडीआर की यात्रा पर होंगे। इनकी मेजबानी लाओ पीडीआर कर रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को लेकर अहम जानकारी दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

रतन टाटा नहीं रहे, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
देश के उद्योग जगत के सबसे नायाब 'रतन' यानी रतन टाटा नहीं रहे। उम्र से जुड़ी बीमारी के बाद 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। सोमवार को वे स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में उन्होंने ही आईसीयू में भर्ती होने के दावों का खंडन कर दिया था। हालांकि, बुधवार को उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। रतन टाटा अपनी सादगी और सरल स्वभाव की वजह से जाने जाते थे। उदारीकरण के दौर के बाद टाटा समूह आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसे यहां तक पहुंचाने में रतन टाटा बहुत बड़ा योगदान है। टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को हुआ था। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के पुत्र थे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

आज दोपहर एक बजे बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
हेमकुंड साहिब के कपाट बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में साल की अंतिम अरदास पढ़ी जाएगी। इसके बाद दरबार साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सोवित किया जाएगा। दोपहर एक बजे कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

आज वियनतियाने के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 10-11 अक्तूबर को लाओ पीडीआर की यात्रा पर होंगे। इनकी मेजबानी लाओ पीडीआर कर रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को लेकर अहम जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत आसियान से संबंधित सभी तंत्रों को बहुत महत्व देता है। प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान लाओ पीडीआर के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिपांडोन और अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी ने संवेदनाएं प्रकट कीं
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की तमाम औद्योगिक हस्तियों ने भी शोक जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है, जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। उन्होंने महान टाटा विरासत को आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति प्रदान की। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PMO

पीएम मोदी की मंत्रियों को दो टूक- सुख भोगने नहीं, सेवा के लिए आए
मंत्रिपरिषद की बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट मंत्रियों के कामकाज से खफा नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने वाली शिकायतों के निपटारे में उदासीनता पर निराशा और नाराजगी जताई। तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक में पीएम ने मंत्रियों को अपने राज्यमंत्रियों को प्रतीकात्मक रूप में नहीं लेने की नसीहत दी। साथ ही, शिकायतों के निपटारे में राज्य मंत्रियों को मुस्तैद करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कश्मीर में संभव, जम्मू में 25 के बाद सजेगा दरबार
जम्मू-कश्मीर में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेकां-कांग्रेस गठबंधन के पास पूर्ण बहुमत है। कुछ उलट न हुआ तो सरकार यही बनाएंगे। संभव है कि सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कश्मीर में हो, क्योंकि इस समय अधिकारिक तौर पर दरबार कश्मीर में है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल) - फोटो : पीटीआई

लेबनान के नागरिक सुरक्षा केंद्र पर इस्राइली हवाई हमले में पांच की मौत
क्षिणी लेबनान में इस्राइल ने एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर हवाई हमला किया, जिसमें पांच स्वास्थ्य कर्मियों के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान पर इस्राइली हमला 'घातक' और 'आश्चर्यजनक' होगा। हालांकि, उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
तनाव की समस्या - फोटो : Adobe stock

World Mental Health Day: घर तक पहुंच रहा है दफ्तर की समस्याओं का तनाव
दफ्तर की समस्या घर का माहौल खराब कर रही है। लोग छोटी-छोटी बातों पर परिजनों से झगड़ रहे हैं। इसका असर उनके प्रदर्शन पर दिख रहा है। इसका खुलासा डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में इलाज करवाने आ रहे मरीजों के विश्लेषण से हुआ हैं। काउंसलिंग के दौरान 90 फीसदी मानसिक रोगियों में कार्य स्थल पर समस्या पाई गई। काम का अतिरिक्त बोझ सहित दूसरे कारणों से आफिस की समस्या घर तक पहुंची। लंबे समय तक बनी यह स्थिति परिवार तोड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले नायब सैनी file - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की नई सरकार में होंगे नए चेहरे
हरियाणा में नई सरकार का शपथग्रहण विजयदशमी के बाद होगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ही होंगे, यह तय है। मगर तीसरे कार्यकाल की सरकार में दो डिप्टी सीएम के साथ ज्यादातर नए चेहरे होंगे। सरकार को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में उल्लेखनीय बढ़त - फोटो : ANI

देश में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 96.96 करोड़ पहुंची
देश में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में तिमाही आधार पर 1.59 फीसदी बढ़कर 96.96 करोड़ पहुंच गई। जनवरी-मार्च तिमाही में देश में 95.44 करोड़ इंटरनेट ग्राहक थे। कुल 96.96 करोड़ ग्राहकों में 4.20 करोड़ लोग वायर के जरिये इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि वायरलेस इंटरनेट सब्सक्राइबर्स की संख्या 92.75 करोड़ पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 10 October 2024 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI

रनों के अंतर से भारत की बांग्लादेश पर टी20 में सबसे बड़ी जीत
भारत ने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 86 रनों से हराया। भारत की रनों के अंतर से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को इस साल टी20 विश्व कप में 50 रनों से हराया था जो इस टीम के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत थी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed