Ratan Tata: टाटा के निधन पर राष्ट्रपति, PM मोदी ने जताया दुख; महिंद्रा से लेकर ममता ने भी व्यक्त कीं संवेदनाएं
Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा नहीं रहे। रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है।
विस्तार
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की तमाम औद्योगिक हस्तियों ने भी शोक जताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है, जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। उन्होंने महान टाटा विरासत को आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति प्रदान की। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।
In the sad demise of Shri Ratan Tata, India has lost an icon who blended corporate growth with nation building, and excellence with ethics. A recipient of Padma Vibhushan and Padma Bhushan, he took forward the great Tata legacy and gave it a more impressive global presence. He…
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 9, 2024विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रतन टाटा दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। बकौल पीएम मोदी, रतन टाटा के सबसे अनूठे पहलुओं में से एक बड़े सपने देखना और उन्हें वापस देने का जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कुछ मुद्दों का समर्थन करने में सबसे आगे थे।
गुजरात में सीएम रहने के दौरान कई बार मुलाकातें हुईंShri Ratan Tata Ji was a visionary business leader, a compassionate soul and an extraordinary human being. He provided stable leadership to one of India’s oldest and most prestigious business houses. At the same time, his contribution went far beyond the boardroom. He endeared… pic.twitter.com/p5NPcpBbBD
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा मन रतन टाटा के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो ये बातचीत जारी रही। उनके निधन से बेहद दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं।
समाज को बेहतर बनाने की अटूट प्रतिबद्धताOne of the most unique aspects of Shri Ratan Tata Ji was his passion towards dreaming big and giving back. He was at the forefront of championing causes like education, healthcare, sanitation, animal welfare to name a few. pic.twitter.com/0867O3yIro
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
अपने राजनीतिक जीवन के विभिन्न दौरों में टाटा के साथ ली गई अपनी तस्वीरें पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा, मेरा मन रतन टाटा जी के साथ अनगिनत मुलाकातों से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टाटा ने अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने की अटूट प्रतिबद्धता के कारण कई लोगों को अपना मुरीद बना लिया।
My mind is filled with countless interactions with Shri Ratan Tata Ji. I would meet him frequently in Gujarat when I was the CM. We would exchange views on diverse issues. I found his perspectives very enriching. These interactions continued when I came to Delhi. Extremely pained… pic.twitter.com/feBhAFUIom
— Narendra Modi (@narendramodi) October 9, 2024
अंबानी बोले- दिल में रहेंगे रतन टाटा; राहुल गांधी ने बताया दूरदर्शी सोच वाली शख्सियत
राहुल गांधी ने दूरदर्शी दृष्टिकोण वाला किरदार बताया
रतन टाटा के निधन पर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने कहा कि रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और टाटा समूह के साथ हैं।
Ratan Tata was a man with a vision. He has left a lasting mark on both business and philanthropy.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 9, 2024
My condolences to his family and the Tata community.
लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श थे टाटा: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। खरगे ने कहा कि उनके निधन से हमने भारत का एक अनमोल सपूत खो दिया है। उन्होंने कहा, रतन टाटा एक उत्कृष्ट परोपकारी व्यक्ति, निष्ठा और नैतिकतापूर्ण नेतृत्व के पर्याय थे। उनकी भारत के समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता सर्वोपरि रही। वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आदर्श थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
आनंद महिंद्रा बोले- वर्तमान आर्थिक हालात में उनका मार्गदर्शन और अमूल्य होता...
उद्योग जगत के एक अन्य दिग्गज आनंद महिंद्रा ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक छलांग लगाने के कगार पर खड़ी है। इस स्थिति में आने में रतन के जीवन और काम का हमारे बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे समय में उनका मार्गदर्शन और अमूल्य होता।
I am unable to accept the absence of Ratan Tata.
— anand mahindra (@anandmahindra) October 9, 2024
India’s economy stands on the cusp of a historic leap forward.
And Ratan’s life and work have had much to do with our being in this position.
Hence, his mentorship and guidance at this point in time would have been invaluable.… pic.twitter.com/ujJC2ehTTs
रतन टाटा ने आधुनिक भारत के पथ को पुनर्परिभाषित किया: गौतम अदाणी
उद्योग जगत के दिग्गज गौतम अदाणी ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भारत ने एक महान दूरदृष्टि वाले व्यक्ति को खोद दिया है। टाटा ने आधुनिक भारत के पथ को पुनर्परिभाषित किया। वह सिर्फ एक बिजनेस लीडर नहीं थे, उन्होंने अखंडता, करुणा और व्यापक भलाई के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ भारत की भावना को मूर्त रूप दिया। ऐसी हस्तियां हमेशा जीवित रहती हैं।
India has lost a giant, a visionary who redefined modern India's path. Ratan Tata wasn’t just a business leader - he embodied the spirit of India with integrity, compassion and an unwavering commitment to the greater good. Legends like him never fade away. Om Shanti 🙏 pic.twitter.com/mANuvwX8wV
— Gautam Adani (@gautam_adani) October 9, 2024
हमारी स्मृतियों में सदैव जिंदा रहेंगे रतन टाटा: हर्ष गोयनका
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे। उन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमारी स्मृतियों में सदैव जिंदा रहेंगे।
The clock has stopped ticking. The Titan passes away. #RatanTata was a beacon of integrity, ethical leadership and philanthropy, who has imprinted an indelible mark on the world of business and beyond. He will forever soar high in our memories. R.I.P pic.twitter.com/foYsathgmt
— Harsh Goenka (@hvgoenka) October 9, 2024
सबसे बड़े बिजनेस आइकन थे रतन टाटा: किरण मजूमदार
उद्योगपति और बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि टाटा सबसे बड़े बिजनेस आइकन थे। उन्होंने रतन टाटा के साथ अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और कहा कि मैं इसे हमेशा संजो कर रखूंगी।
This is the saddest news - he was the tallest business icon. I was blessed to have known him. What a great man & a great mind. Om Shanthi 🙏 https://t.co/Vsj0LblUN4
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) October 9, 2024
This is a picture I will cherish forever. Such a great man and a great mind. Blessed to have known him. Om Shanthi 🙏 pic.twitter.com/c5LDTgzw8o
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) October 9, 2024
हमारे दिलों में जीवित रहेंगे रतन टाटा: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। बकौल शाह, टाटा ने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की भलाई के प्रति उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। हमारे देश और लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए। वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। मेरी संवेदनाएं टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।
Deeply saddened by the demise of legendary industrialist and true nationalist, Shri Ratan Tata Ji.
— Amit Shah (@AmitShah) October 9, 2024
He selflessly dedicated his life to the development of our nation. Every time I met him, his zeal and commitment to the betterment of Bharat and its people amazed me. His commitment… pic.twitter.com/TJOp8skXCo
गडकरी बोले- तीन दशकों तक घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे
I am heartbroken to hear of the passing of Ratan Tata Ji, a proud son of the nation. Over three decades, I was privileged to have a deeply personal and close family relationship with him, where I witnessed his humility, simplicity, and genuine respect for everyone, regardless of…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 9, 2024
पेटा इंडिया ने पशुओं के प्रति टाटा की करुणा को याद किया
हमेश जीवित रहेगी रतन टाटा की विरासत: मोहन चरण माझी
Deeply saddened by the passing of Ratan Tata Ji, an industry legend and a true national icon. His visionary leadership, unwavering commitment to ethics and immense contributions to India's growth will inspire generations to come. My heartfelt condolences to his family and loved… pic.twitter.com/Qf6zXvFQWB
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) October 9, 2024
राष्ट्र सेवा में टाटा के अमूल्य योगदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा देश: रघुबर दास
झारखंड के पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, टाटा का जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कुशल नेतृत्व में टाटा समूह की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग को गति देने के साथ ही युवा उद्यमियों को भी उन्होंने काफी बढ़ावा दिया। राष्ट्र सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
देश के रत्न, उद्योगपति और संवेदनशील व्यक्ति, टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं। उनका जाना न केवल उद्योग जगत, बल्कि संपूर्ण भारत के लिए अपूरणीय क्षति है।
— Raghubar Das (@dasraghubar) October 9, 2024
उनके कुशल नेतृत्व में टाटा ग्रुप की कंपनियों ने देश के विकास में अहम योगदान… pic.twitter.com/2h80ihPmYU
टाटा का निधन भारतीय व्यापार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति: ममता बनर्जी
Saddened by the demise of Ratan Tata, Chairman Emeritus of the Tata Sons.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 9, 2024
The former Chairman of Tata Group had been a foremost leader of Indian industries and a public-spirited philanthropist. His demise will be an irreparable loss for Indian business world and society.
My…
विनम्रता और करुणा के प्रतीक थे रतन टाटा: एमके स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। स्टालिन ने कहा कि टाटा विनम्रता और करुणा के प्रतीक थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया, बल्कि नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के लिए एक वैश्विक मानक भी स्थापित किया। राष्ट्र-निर्माण, नवप्रवर्तन और परोपकार के प्रति उनके अथक समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
Deeply saddened by the passing away of Thiru. #RatanTata, a true titan of Indian industry and a beacon of humility and compassion.
— M.K.Stalin (@mkstalin) October 9, 2024
His visionary leadership not only shaped the Tata Group but also set a global benchmark for ethical business practices. His relentless dedication to… pic.twitter.com/4FFh60Ljbw
रतन टाटा के निधन पर आदित्य ठाकरे बोले- ऐसी आत्माएं दुर्लभ होती हैं
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भी रतन टाटा के निधन पर शोक प्रकट किया। आदित्य ने कहा, न केवल भारत ने बल्कि मानवता ने एक दयालु नेता खो दिया है। वह एक बिजनेस टाइकून थे, जो परोपकार में भी उत्कृष्ट थे। ऐसी आत्माएं दुर्लभ होती हैं।
With the passing away of Ratan Tata sir, not just India, but humanity has lost a compassionate leader.
— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) October 9, 2024
A business tycoon who also excelled at philanthropy.
I will always remember him, not just for his commitment to business and philanthropy, or only for his compassion for…
मनमोहन सिंह ने जताया दुख
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह सत्ता में बैठे लोगों के सामने सच बोलने का साहस रखते थे। उन्होंने टाटा समूह के प्रमुख एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर संवेदना प्रकट की। मनमोहन सिंह ने पत्र में कहा, 'भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। वह कारोबार जगत के एक आदर्श व्यक्तित्व से कहीं अधिक थे। उनकी दूरदर्शिता और मानवता उनके जीवन के दौरान स्थापित और पोषित कई परमार्थ कार्यों में दिखी। उनमें सत्ता में बैठे लोगों से सच बोलने का साहस था। मेरे पास कई मौकों पर उनके साथ बहुत करीब से काम करने की सुखद यादें हैं। मैं इस दुखद घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
रतन टाटा वास्तव में एक महान व्यक्ति थे: आडवाणी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि भारतीय व्यापारिक घरानों में से उन्होंने टाटा की सबसे अधिक प्रशंसा की है क्योंकि रतन टाटा ने अपार समर्पण, दूरदर्शिता और निष्ठा के साथ समूह को कई दशकों तक गौरव दिलाया। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि टाटा ने भारतीय उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी है। आडवाणी ने कहा, ‘‘वह उद्योग जगत के दिग्गजों में से एक थे। वह वास्तव में दिवंगत श्री जेआरडी टाटा के योग्य उत्तराधिकारी साबित हुए जिनसे मुझे कई मौकों पर बातचीत करने का अवसर मिला।
हम उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे: मधुर भंडारकर
रतन टाटा के निधन पर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा कि हर जगह उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है। बहुत से लोगों को उन्होंने प्रेरित किया है। उनका योगदान हमेशा भारत याद रखेगा। वह बहुत ही सरल व्यक्ति थे। मेरी दो बार उनसे फ्लाइट में मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे हमेशा प्रेरित किया तथा वह मुझे प्रोत्साहित करते थे। वह हमेशा मुझे कहते थे कि अच्छा काम करो। वह बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे और हम उन्हें कभी भी भूल नहीं पाएंगे।
#WATCH | Mumbai: On the demise of Ratan Tata, Director Madhur Bhandarkar says, "His contribution in all sectors has been great. He has inspired many people along the way. India will always be grateful for his contribution. He was a very down-to-earth person... Every Indian has… pic.twitter.com/LxUwXXREMx
— ANI (@ANI) October 10, 2024
हीरो इंटरप्राइज के चेयरमैन सुनील कांत मुंजल ने कहा कि वह उद्योग ही नहीं बल्कि पूरे देश के सच्चे नेता थे। वे सच में असाधारण व्यक्ति थे। उद्योग के भविष्य को देखने वाले थे। उन्होंने भारत में ऐसी कंपनियां बनाईं जो दुनिया के हर पहलू में वैश्विक थीं।
#WATCH | Delhi: On the demise of Ratan Tata, Chairman of Hero Enterprise, Sunil Kant Munjal says, "He was a true leader not just for the industry but for the country. He was an amazing human being, a visionary looking at industry far into the future. He created companies in India… pic.twitter.com/Clp4vmEmdq
— ANI (@ANI) October 10, 2024
वे हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे: नीरज चोपड़ा
रतन टाटा के निधन पर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि यह देश के लिए बुरी खबर है। मुझे बहुत दुख हुआ। वो हमारे दिल में रहेंगे। उनकी सोच बहुत अच्छी थी और वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।
#WATCH भुवनेश्वर, ओडिशा: रतन टाटा के निधन पर जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा, "यह देश के लिए बुरी खबर है...मुझे बहुत दुख हुआ। वो हमारे दिल में रहेंगे...उनकी सोच बहुत अच्छी थी और वो हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे..." pic.twitter.com/dEmISrJwai
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
रतन टाटा के निधन पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि जब ऐसे किसी व्यक्ति का निधन होता है तो स्वाभाविक रूप से हमें बुरा लगता है लेकिन वह अपने पीछे जो विरासत छोड़ गए हैं। उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हर किसी को इस दुनिया को छोड़ना होगा लेकिन लोग अपने काम के लिए जाने जाएंगे। हमें उनसे बेहतर इंसान कभी नहीं मिलेगा।
#WATCH| Delhi: On the demise of Ratan Tata, Former Cricketer Kapil Dev says, " Such a great man, when someone like that passes away, naturally we feel bad but the legacy he has left behind...I have no words...everybody has to leave this world but people will be known for their… pic.twitter.com/bd2jf7QTx8
— ANI (@ANI) October 10, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.