{"_id":"6706f8b56a75b6d37e0e6004","slug":"west-asia-unrest-israel-hezbollah-conflict-updates-airstrike-in-southern-lebanon-paramedics-news-in-hindi-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Strikes: इस्राइल ने लेबनान के नागरिक सुरक्षा केंद्र पर बोला धावा, पांच की मौत; गाजा में भी 13 की जान गई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Strikes: इस्राइल ने लेबनान के नागरिक सुरक्षा केंद्र पर बोला धावा, पांच की मौत; गाजा में भी 13 की जान गई
Thu, 10 Oct 2024 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:12 AM IST
सार
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल ने एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर हवाई हमला किया, जिसमें पांच स्वास्थ्य कर्मियों के मारे जाने की खबर है।
विज्ञापन
लेबनान में इस्राइली हमले जारी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दक्षिणी लेबनान के दर्दघया शहर में बुधवार को इस्राइल ने एक नागरिक सुरक्षा केंद्र पर हवाई हमला किया, जिसमें वहां तैनात पांच स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो गई। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, टीमों द्वारा मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा इस्राइल के गाजा में भी हवाई हमले जा री है। यहां फिलिस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि गाजा में एक शरणार्थी शिविर पर इस्राइली हमले में 13 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस्राइली हवाई हमले की पुष्टि की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि इस्राइल ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानदंडों और मानवीय सम्मेलनों की अवहेलना करते हुए आज रात बचाव और एंबुलेंस कर्मचारियों को फिर से निशाना बनाया है। हालांकि, इस्राइली सेना की ओर से इस मामले को लेकर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान पर इस्राइली हमला 'घातक' और 'आश्चर्यजनक' होगा। हालांकि, उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।
विज्ञापन
गाजा पर हमलों में 50 मौतें, 6 शीर्ष कमांडर ढेर
दूसरी तरफ, फलस्तीन ने बुधवार को कहा कि उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर इस्राइली हमलों में दर्जनों लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं। जबालिया में भीषण लड़ाई जारी है। इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला ठिकानों पर सैकड़ों मिसाइलें दागने के बाद कहा, लेबनान में किए इस हमले में 50 लड़ाके मारे गए हैं। उसने कहा, इस भीषण जंग में हिजबुल्ला के 6 शीर्ष कमांडर भी ढेर हो गए हैं।
फलस्तीनी मृतकों की संख्या 42,000 के पार
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, युद्ध में फलस्तीनी मृतक संख्या 42,000 पार हो गई है। उसने बताया, मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि युद्ध की शुरुआत से अब तक 42,010 फलस्तीनी मारे गए हैं और 97,720 घायल हुए हैं। यह लड़ाई हमास द्वारा सात अक्तूबर, 2023 को इस्राइल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुई थी।
गांधी का जिक्र कर लेबनानी दूत ने कहा-क्रांति को मारा नहीं जा सकता
लेबनान में जारी हिंसक संघर्क के बीच और हिजबुल्ला के हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारियों को मार गिराने की इस्राइली घोषणा के बाद भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने महात्मा गांधी के कथनों का हवाला देते हुए कहा कि हिजबुल्ला लोगों द्वारा समर्थित एक वैध राजनीतिक दल है और इसे खत्म नहीं किया जा सकता। राजदूत ने कहा, बापू ने कहा था, ‘आप एक क्रांतिकारी को मार सकते हैं, लेकिन आप क्रांति को नहीं मार सकते’। आप हिजबुल्ला के नेताओं को खत्म कर सकते हैं, लेकिन आप हिजबुल्ला को खत्म नहीं कर सकते, क्योंकि ये छिपकर नहीं रहते हैं। यह कोई काल्पनिक संरचना नहीं है जो ‘पैराशूट’ से लेबनान में आई है। नर्श ने कहा कि हिजबुल्ला ‘दुष्ट राष्ट्र’ इस्राइल के खिलाफ एक आंदोलन का प्रतीक है और इसे कुचला नहीं जा सकता।
बंधक परिजनों से मिले यूएनजीए के अध्यक्ष
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और नागरिक पीड़ा को समाप्त करने के लिए तत्काल युद्धविराम पर जोर दिया। यांग ने बुधवार को कहा, बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, नागरिकों की पीड़ा समाप्त होनी चाहिए।