Top News: आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज, हिमाचल में बारिश का कहर
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में जीवन अस्त-व्यस्त।
विस्तार
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत को पहलवान अमन सहरावत से पेरिस ओलंपिक खेलों के 14वें दिन कांस्य पदक की आस रहेगी। देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने शपथ ग्रहण लेते ही कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Paris Olympics: आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Paris Olympics Day 14 Schedule: भारत को अमन सहरावत से रहेगी कांस्य पदक की आस
भारत को पहलवान अमन सहरावत से पेरिस ओलंपिक खेलों के 14वें दिन कांस्य पदक की आस रहेगी। अमन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में गुरुवार को जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए। पढ़ें पूरी खबर...
Weather : हिमाचल में बारिश के कहर से 97 सड़कें बंद, बाढ़ की चेतावनी
देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पढ़े पूरी खबर...
Bangladesh: शपथ के बाद बोले यूनुस- अल्पसंख्यकों की सुरक्षा प्राथमिकता
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने शपथ ग्रहण लेते ही कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। पेरिस से ढाका लौटने के बाद हवाईअड्डे पर यूनुस का सेना प्रमुख वकार उज जमां, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र नेताओं ने स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर...
अध्ययन: देश के 84 फीसदी जिले मौसमी घटनाओं के शिकार
आईपीई ग्लोबल और ईएसआरआई इंडिया की संयुक्त रिपोर्ट मैनेजिंग मानसून्स इन ए वार्मिंग क्लाइमेट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट को 1993 से 2022 तक के देश के अलग-अलग रीजन मेंं तापमान और वर्षा आंकड़ों के आधार पर तैयार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
SC: नीट-पीजी 2024 स्थगित करने की अर्जी पर शीर्ष कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा, 2024 को स्थगित करने के लिए ऑथोरिटी को निर्देश देने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए सहमत हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
Manish Sisodia: दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
दिल्ली की आबकारी नीति और धन शोधन से जुड़ा अहम मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। दो जजों की पीठ आज दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी।
Srinagar : निर्वाचन आयोग की टीम से सियासी दलों की मुलाकात
भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के वीरवार को श्रीनगर के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने वाले राजनीतिक दलों ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर में तत्काल विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली समय की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर...
Puja Khedkar : अग्रिम जमानत के लिए पूजा खेडकर ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा
पूर्व आईएएस प्रोबेशनर पूजा खेडकर ने गुरुवार को अपने खिलाफ आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए उनकी याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद के समक्ष सुनवाई होनी है। पढ़ें पूरी खबर...
Saudi Arabia: इस्राइल पर भड़का इस्लामी संगठन
ईरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या से सऊदी अरब भी भड़क उठा है। उसके नेतृत्व वाले इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) ने इस जघन्य हमले के लिए इस्राइल को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए शांति सुरक्षा के लिए सुरक्षा परिषद से तत्काल प्रभावी दखल का अनुरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर...