फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Javelin Thrower Neeraj Chopra wins Silver Medal in Paris Olympics Final match updates in hindi

Paris Olympics: आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने नीरज, भाला फेंक में जीता रजत

Fri, 09 Aug 2024 01:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Aug 2024 01:28 AM IST
सार

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन वह पेरिस में टोक्यो का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन
Indian Javelin Thrower Neeraj Chopra wins Silver Medal in Paris Olympics Final match updates in hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नीरज का इस सत्र का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसी के साथ नीरज आजादी के बाद एथलेटिक्स में दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन वह पेरिस में टोक्यो का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके। पाकिस्तान के नदीम ने अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन

नीरज-नदीम ने फाउल से की शुरुआत
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने पहले प्रयास में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज को शुरू से ही नदीम से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद थी। वहीं, जूलियन वेबर ने भी पहले प्रयास में फाउल किया। गत चैंपियन नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के फाइनल में फाउल के साथ शुरुआत की। नीरज भाला फेंकने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके और लाइन को छू गए जिससे उनका प्रयास फाउल करार दिया गया। मालूम हो कि नीरज ने क्वालिफिकेशन में अपने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। 

नदीम ने तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड 
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए अपने दूसरे प्रयास में 92.97 मीटर का थ्रो फेंका और शीर्ष पह पहुंच गए। नदीम का यह थ्रो ओलंपिक में फेंका गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इससे पहले ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.57 मीटर का था। यह रिकॉर्ड नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्दसन के नाम था। एंड्रियास ने 2008 में बीजिंग खेलों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था, लेकिन नदीम ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
विज्ञापन

सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद स्वर्ण से चूके नीरज
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो किया और वह अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर आ गए थे। नीरज के करियर का यह दूसरा और इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने तीसरे प्रयास में 88.72 मीटर का थ्रो फेंका और वह शुरुआती तीन प्रयास के बाद शीर्ष पर बने हुए थे। नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में भी फाउल किया। नीरज ने इसके बाद अगले तीनों प्रयास फाउल किए। नीरज फाइनल में सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके। इससे पहले 10 मुकाबलों में नीरज ने हमेशा नदीम को हराया था, लेकिन पेरिस खेलों में फाइनल में नदीम शुरुआत से ही नीरज से आगे रहे। 

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय बने नीरज 
नीरज चोपड़ा भले ही स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव नहीं कर सके, लेकिन वह ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज से पहले पहलवान सुशील कुमार, बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और निशानेबाज मनु भाकर ही यह उपलब्धि अपने नाम कर सके हैं। सुशील कुमार ने 2008 में कांस्य और 2012 लंदन ओलंपिक में 66 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सिंधू ने महिला एकल मुकाबले में 2016 रियो ओलंपिक में रजत और टोक्यो 2020 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। महिला निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ही व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

Indian Javelin Thrower Neeraj Chopra wins Silver Medal in Paris Olympics Final match updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : amarujala.com

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।'

राजनाथ सिंह ने की यह बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed