फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 14 India Schedule Games Table Tennis Wrestling Relay Round Athletics News in Hindi

Paris Olympics Day 14 Schedule: भारत को अमन सहरावत से रहेगी कांस्य पदक की आस, अदिति-दीक्षा भी लगाएंगी जोर

Thu, 08 Aug 2024 11:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Aug 2024 11:58 PM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 14 : अमन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में गुरुवार को जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए। इस तरह उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया, लेकिन उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 14 India Schedule Games Table Tennis Wrestling Relay Round Athletics News in Hindi
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत को पहलवान अमन सहरावत से पेरिस ओलंपिक खेलों के 14वें दिन कांस्य पदक की आस रहेगी। अमन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में गुरुवार को जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए। इस तरह उनका स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया, लेकिन उनके पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। वहीं, गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर से भी बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी। 
विज्ञापन

डारियान क्रूज से होगा अमन का सामना
अमन ने प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, हिगुची के खिलाफ आक्रामक खेल नहीं दिखा पाए और एक भी अंक नहीं जुटा सके। अब वह शुक्रवार को रात 9.45 बजे कांस्य पदक के मैच में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज से भिड़ेंगे। अमन ने क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलिमखान अबाकारोव पर तकनीकी श्रेष्ठता (12-0) की जीत से सेमीफाइनल में पहुंचकर कुश्ती में देश की पदक की उम्मीद जगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दौर के बाद संयुक्त 14वें स्थान पर अदिति-दीक्षा
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर पेरिस ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा के दो दौर के बाद 60 खिलाड़ियों में संयुक्त 14वें स्थान पर बनी हुई हैं। अदिति ने पहले दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला था, उन्होंने दूसरे दौर एक अंडर 71 का कार्ड बनाया। दूसरे दौर उन्होंने में छठे से नौवें होल में लगातार चार बर्डी लगाई। उन्होंने तीसरे, पांचवें और 12वें होल में बोगी की। दीक्षा ने पहले दौर में 71 का कार्ड बनाया था, वह दूसरे दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेल पाईं। वह तीसरे होल के बाद दो अंडर पर थीं लेकिन 18वें होल में डबल बोगी कर बैठीं।

विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक खेलों के 14वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

गोल्फ 
- महिला व्यक्तिगत वर्ग: अदिति अशोक और दीक्षा डागर (दोपहर 12.30 बजे से) 

एथलेटिक्स 
- महिला चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर:  (दोपहर 2.10 बजे से)
- पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले पहला दौर:  दोपहर 2.35 से) 

कुश्ती
- पुरुष 57 किलो फ्रीस्टाइल कांस्य पदक मुकाबला: अमन सेहरावत बनाम डारियान टोई क्रूज (पुअर्तो रिको) (रात 9. 45 बजे से) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed