{"_id":"6af561c34a98eed1e90633a3","slug":"prime-minister-narendra-modi-joins-deepawali-milan-at-bjp-hq-in-delhi-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मिलन समारोह: पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं, बताया सीएम बनने से पहले का किस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिवाली मिलन समारोह: पीएम मोदी ने छठ-दीपावली की दी शुभकामनाएं, बताया सीएम बनने से पहले का किस्सा
Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडियाकर्मियों को छठ और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद उनकी भूमिका और दायित्व बदल गए हैं। उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की जिम्मेदारियों और बदलती भूमिका का भी जिक्र किया।
उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''त्योहारों का समय ऐसा होता है, जब हर कोई अपने घर पर, अपने परिवार के साथ, अपनों के साथ समय बिताने का प्रयास करता है। लेकिन आपका काम ऐसा है कि ब्रेकिंग न्यूज के लिए भागदौड़ लगी रहती है। ऐसी व्यस्तता में आप सभी इस नॉन ब्रेकिंग न्यूज वाले कार्यक्रम में आए। मैं आप सबका बहुत आभारी हूं।''
पीएम मोदी ने सुनाया दिल्ली से गुजरात के सीएम बनने की खबर मिलने का किस्सा
प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली मिलन समारोह के दौरान अपने पत्रकार मित्रों से गुजरात का मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलने का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया, ''मैं अशोक रोड के कार्यालय में था। इस दौरान मेरे कमरे में मेरे पत्रकार मित्रों का एक समूह आया। वो सब मुझसे मिठाई खिलाने की मांग करने लगे। मैंने पूछा कि ऐसा क्या हुआ, जो मिठाई खिलाऊं? तो उन्होंने बताया कि आप गुजरात जा रहे हैं। आपको गुजरात का सीएम बनाया जा रहा है।''
विज्ञापन
खबर अपडेट की जा रही है...........