Top News: UNSC बैठक में भारत-पाकिस्तान पर हुआ मंथन; केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर पर रोक; आज MP बोर्ड रिजल्ट
भारतीय समय के अनुसार देर रात एक बजे बंद कमरे में पाकिस्तान की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हुई। पाकिस्तान अभी परिषद का अस्थायी सदस्य है जबकि भारत अभी इसका सदस्य नहीं है। पाकिस्तान की मांग पर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष ग्रीस ने बैठक के लिए पांच मई की तारीख तय की। बैठक में सुरक्षा परिषद के राजनीतिक और शांतिस्थापना मामलों के विभाग में मध्य पूर्व, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के महासचिव खालिद मोहम्मद खियरी सदस्यों को मामले से अवगत करा रहे हैं। खियरी शांति अभियान विभाग के भी महासचिव हैं। इसके अलावा, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो दिन में 14 घोड़े-खच्चरों की संदिग्ध मौत होने के बाद सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इनके संचालन पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। मंगलवार को केंद्र सरकार और हरियाणा की टीमें केदारनाथ पहुंचकर जांच करेंगी। इसके अलावा, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल, यानी 6 मई (मंगलवार) को कक्षा 10वीं और 12वीं नतीजों की घोषणा करने वाला है। 10वीं और 12वीं के तकरीबन 16.60 लाख छात्रों को अपनी मेहनत के फल का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब समाप्त होने वाला है। बोर्ड आज सुबह 10 बजे दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे प्रकाशित कर देगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक
भारतीय समय के अनुसार देर रात एक बजे बंद कमरे में पाकिस्तान की मांग पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हुई। पाकिस्तान अभी परिषद का अस्थायी सदस्य है जबकि भारत अभी इसका सदस्य नहीं है। पाकिस्तान की मांग पर परिषद के वर्तमान अध्यक्ष ग्रीस ने बैठक के लिए पांच मई की तारीख तय की। बैठक में सुरक्षा परिषद के राजनीतिक और शांतिस्थापना मामलों के विभाग में मध्य पूर्व, एशिया और प्रशांत क्षेत्र के महासचिव खालिद मोहम्मद खियरी सदस्यों को मामले से अवगत करा रहे हैं। खियरी शांति अभियान विभाग के भी महासचिव हैं। पढ़ें पूरी खबर...
केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो दिन में 14 घोड़े-खच्चरों की संदिग्ध मौत होने के बाद सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इनके संचालन पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। मंगलवार को केंद्र सरकार और हरियाणा की टीमें केदारनाथ पहुंचकर जांच करेंगी। पढ़ें पूरी खबर...
MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट सुबह 10 बजे आएगा
MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कल, यानी 6 मई (मंगलवार) को कक्षा 10वीं और 12वीं नतीजों की घोषणा करने वाला है। 10वीं और 12वीं के तकरीबन 16.60 लाख छात्रों को अपनी मेहनत के फल का बेसब्री से इंतजार था, जोकि अब समाप्त होने वाला है। बोर्ड आज सुबह 10 बजे दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे प्रकाशित कर देगा। घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स पढ़ें पूरी खबर...
बिहार में कार-ट्रैक्टर की टक्कर में आठ लोगों की मौत, दो घायल
बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
भारत में बारिश-ओलावृष्टि: पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम; पूर्वी-मध्य भारत में अलर्ट
देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों समेत कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है। आंधी-तूफान और बारिश के कारण इन इलाकों में गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। आगामी 4 से 5 दिनों तक यह दौर जारी रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार यह बदलाव मुख्य रूप से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े चक्रवाती प्रभाव के कारण है, जो वर्तमान में मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब व उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर केंद्रित है। इसके अलावा मौसम के इस बदलाव के लिए एक साथ सक्रिय हुई स्थानीय और वैश्विक मौसमी प्रणालियां जिम्मेदार हैं। राजस्थान के ऊपर मौजूद दो चक्रवाती परिसंचरण और अरब सागर और पूर्वी तट पर बने प्रति-चक्रवात मिलकर पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसमी गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार हैं। चक्रवाती परिसंचरण हवा का वह घेरा होता है, जो कम दबाव वाले क्षेत्र के चारों ओर घूमता है।इससे बारिश और तूफान आते हैं। प्रतिचक्रवात एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां वायुमंडलीय दबाव ज्यादा होता है और हवाएं नीचे की ओर बहती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Supreme Court: अब जज नियुक्ति प्रक्रिया सार्वजनिक, संपत्ति ब्योरा भी वेबसाइट पर अपलोड
पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट और शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें हाईकोर्ट कॉलेजियम को सौंपी गई भूमिका, केंद्र और राज्य सरकारों से प्राप्त जानकारी और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के विचार शामिल हैं। यह भी जानकारी दी गई है कि क्या कोई न्यायाधीश किसी मौजूदा या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से संबंधित है। पढ़ें पूरी खबर...
भारत ने कनाडाई उच्चायोग के पास विरोध दर्ज कराया, धमकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली ने कनाडा के समक्ष भारत विरोधी परेड को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। परेड में भारतीय नेतृत्व के खिलाफ आपत्तिजनक, धमकीभरी भाषा और अस्वीकार्य छवि का इस्तेमाल किया गया। साथ ही भारत ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। सूत्रों ने कहा कि भारत ने फिर से कनाडा के अधिकारियों से भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो लगातार नफरत फैला रहे हैं और आतंकवाद तथा अलगाववादी एजेंडे की वकालत कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Maharashtra: वीडी सावरकर के मुंबई आवास का हो सकता है पुनर्विकास
मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के आवास 'सावरकर सदन' का पुनर्विकास किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इमारत में रहने वाले कई लोग कथित तौर पर एक निजी बिल्डर के साथ बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के पास ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा है, जो एक छोटे संग्रहालय के रूप में कार्य करता है। पढ़ें पूरी खबर...
'मैं झुकूंगा नहीं, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा...', पानी पर पंजाब की हरियाणा को दो टूक
हरियाणा के साथ जल विवाद के मुद्दे पर सोमवार को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पानी पर एक बार फिर अपना स्टैंड क्लीयर कर दिया। कहा कि मैं किसी के सामने नहीं झुकूंगा। पंजाब के पानी की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा। एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी को नहीं दूंगा। इधर, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, यदि पंजाब सरकार ने ओछी राजनीति नहीं छोड़ी तो जनता बेदखल कर देगी। पढ़ें पूरी खबर...
एयरपोर्ट पर हूतियों के मिसाइल हमले का इस्राइल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बंदरगाह पर गिराए बम
इस्राइल ने सोमवार को यमन के लाल सागर के शहर होदेदा बंदरगाह पर हवाई हमले किए। ये हमले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से रविवार को इस्राइल के मुख्य हवाई अड्डे के पास मिसाइल हमले के जवाब में थे। इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि ये हमले होदेदा और आसपास के हूती लड़ाकों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। पढ़ें पूरी खबर...
सिंधु जल संधि निलंबन: खतरे में पाकिस्तानी किसान, खरीफ सीजन में पानी 21% घटने की आशंका
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हमले के बाद, भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का फैसला किया है, जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। सिंधु नदी प्रणाली प्राधिकरण (आईआरएसए) सलाहकार समिति ने सोमवार को मरला में चिनाब नदी के प्रवाह में अचानक कमी पर गहरी चिंता जताई। समिति ने आशंका जताई कि पानी का प्रवाह कम होने से खरीफ सीजन के शुरुआती दिनों में पाकिस्तान में 21% पानी की कमी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
Jobs In Startup: सालाना आधार पर स्टार्टअप क्षेत्र में 32 फीसदी अधिक भर्तियां हुईं
देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम में सालाना आधार पर 32 प्रतिशत ज्यादा भर्ती हुई है। पिछले तीन महीनों में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।फाउंड-इट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का संगठित रोजगार बाजार मजबूत बना हुआ है, जिसमें सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
SRH vs DC: बारिश ने बिगाड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का खेल, प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। अब दिल्ली के खाते में 13 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। हालांकि, बारिश के कारण हैदराबाद की पारी शुरू नहीं हो सकी। इसी के साथ पैट कमिंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि अक्षर पटेल की टीम की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
MET Gala: मेट गाला में शाहरुख की बादशाहत, दिलजीत ने रचा इतिहास
मेट गाला का आयोजन हो चुका है। इसे 'फैशन का ऑस्कर' कहा जाता है। न्यूयॉर्क का मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट हर साल मई के पहले सोमवार को फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा उत्सव आयोजित करता है। इस साल इसका आयोजन 05 मई को हुआ। हालांकि, भारतीय समयानुसार इसे मंगलवार (6 मई) को सुबह 3:30 बजे देखा जा सकता है। इस साल मेट गाला में भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है। इनमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी है तो पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ डेब्यू किया है। देखिए अंदाज पढ़ें पूरी खबर...
Pulitzer Prize: पत्रकारिता में 15 और कला जगत की 8 विभूतियों को मिलेगा इनाम, 15000 डॉलर भी मिलेंगे
कला और पत्रकारिता जगत में मिलने वाले पुलित्जर पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, पुस्तकों, संगीत और रंगमंच जैसे कला जगत की आठ श्रेणियों में भी पुलित्जर पुरस्कार दिए जाएंगे। सार्वजनिक सेवा क्षेत्र से चुने जाने वाले विजेता को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जबकि अन्य सभी विजेताओं को 15,000 डॉलर दिए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...