फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 SRH vs DC Result: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update

SRH vs DC: बारिश ने बिगाड़ा सनराइजर्स हैदराबाद का खेल, प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर; दिल्ली की उम्मीदें बरकरार

Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। अब दिल्ली के खाते में 13 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
IPL 2025 SRH vs DC Result: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
बारिश के कारण रद्द हुआ हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच - फोटो : PTI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया। अब दिल्ली के खाते में 13 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर मौजूद है। वहीं, हैदराबाद सात अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 133 रन बनाए थे। हालांकि, बारिश के कारण हैदराबाद की पारी शुरू नहीं हो सकी। इसी के साथ पैट कमिंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि अक्षर पटेल की टीम की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं।
विज्ञापन

IPL 2025 SRH vs DC Result: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
बारिश के कारण रद्द हुआ हैदराबाद बनाम दिल्ली मैच - फोटो : PTI
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी हैदराबाद
हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमें अंक तालिका में क्रमश: नौवें और 10वें पायदान पर मौजूद हैं। हैदराबाद ने अब तक 11 मुकाबले खेले। इनमें उन्हें सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली। अब टीम का सामना केकेआर, आरसीबी और लखनऊ से होना है। वहीं, दिल्ली की पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस से टक्कर होगी। अक्षर पटेल की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मुकाबले जीतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 SRH vs DC Result: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
आशुतोष शर्मा - फोटो : PTI
दिल्ली पर भारी पड़े हैदराबाद के गेंदबाज
इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसा था। उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाज करुण नायर पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। उन्हें पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद कमिंस ने अभिषेक पोरेल और फाफ डुप्लेसिस को अपना शिकार बनाया। दोनों बल्लेबाज क्रमश: आठ और तीन रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ 10 रन बना पाए जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने छह रन बनाए। दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने सर्वाधिक 41-41 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विप्रज निगम 18 रन बनाकर आउट हुए और मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए जबकि जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed