{"_id":"6819146e81db7fb2e10ff9f0","slug":"sources-say-vd-savarkar-mumbai-residence-may-be-redeveloped-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: वीडी सावरकर के मुंबई आवास का हो सकता है पुनर्विकास, निजी बिल्डर से बात कर रहे इमारत के लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: वीडी सावरकर के मुंबई आवास का हो सकता है पुनर्विकास, निजी बिल्डर से बात कर रहे इमारत के लोग
Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 06 May 2025 01:11 AM IST
सार
हिंदुत्व विचारक और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में मौजूद आवास 'सावरकर सदन' का पुनर्विकास किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इमारत में रहने वाले कुछ लोग पुनर्विकास के लिए निजी बिल्डर के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट का कहना है कि उसे कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।
विज्ञापन
वीर सावरकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में मौजूद स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के आवास 'सावरकर सदन' का पुनर्विकास किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इमारत में रहने वाले कई लोग कथित तौर पर एक निजी बिल्डर के साथ बातचीत कर रहे हैं। बता दें कि स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के पास ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा है, जो एक छोटे संग्रहालय के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, अधिकांश अन्य मालिकों ने पुनर्विकास के लिए बिल्डर से बातचीत कर शुरू कर दी दी है या करार कर लिया है। हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि अभी तक किसी भी तरह का कोई औपचारिक पुनर्विकास प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि इमारत के बाहर की दीवारों पर नया पेंट किया गया है, लेकिन अंदर की हालत बहुत खराब हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: SC: 'स्वतंत्रता सेनानियों पर टिप्पणी करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी', सावरकर विवाद पर राहुल को फटकार
विज्ञापन
दादर स्थित सावरकर सदन के भीतर सहेजी गईं स्मृतियां, वीडी सावरकर के विचार और दुर्लभ तस्वीरें
- फोटो : एएनआई
1938 में बनाई गई थी इमारत
ट्रस्ट चाहता है कि अगर इमारत का पुनर्विकास होता है, तो उन्हें नए भवन में ऊपर के हिस्से में (मेजेनाइन फ्लोर) पर ज्यादा जगह मिले और 'सावरकर सदन' नाम भी बना रहे। दादर के शिवाजी पार्क इलाके में यह इमारत 1938 में बनाई गई थी। हिंदुत्व विचारक और स्वतंत्रता सेनानी सावरकर यहां 1966 में अपनी मृत्यु तक रहे। ऐतिहासिक अभिलेखों से पता चलता है कि इस परिसर में कई महत्वपूर्ण बैठके हुई थीं, जिनमें 1940 में सुभाष चंद्र बोस और 1948 में नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे के साथ बैठकें शामिल हैं।
सावरकर के परिवार और ट्रस्ट के पास इमारत का छोटा हिस्सा
एक व्यक्ति ने बताया कि यह काफी हद तक एक निजी संपत्ति है और बाकी मालिक इमारत को फिर से बनवाने के पक्ष में हैं। सावरकर के परिवार और ट्रस्ट के पास इस इमारत का केवल एक छोटा हिस्सा है। आमतौर पर, पुनर्विकास प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए किसी इमारत के 51 फीसदी मालिकों की सहमति जरूरी होती है।
ये भी पढ़ें: Khabron Ke Khiladi: स्वतंत्रता सेनानियों पर राहुल गांधी को मिली सुप्रीम 'फटकार'? विश्लेषकों ने बताए इसके मायने
ट्रस्ट की आम बैठक के दौरान पुनर्विकास पर हुई थी चर्चा: मंजरी
ट्रस्ट की एक सदस्य मंजरी मराठे ने माना कि कुछ लोग बिल्डर से बात कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि ट्रस्ट को कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में ट्रस्ट की वार्षिक आम बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद बिल्डर से प्रस्ताव मांगा गया था। सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मी सदन और शिवाजी पार्क के सामने वाले हिस्से सहित पास के दो और प्लॉट को भी पुनर्विकास योजना में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित वीडियो