फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pulitzer Prize Update Winners list best 15 in journalism coverage of Trump shooting eight arts category

Pulitzer Prize: पत्रकारिता में 15 और कला जगत की 8 विभूतियों को मिलेगा इनाम, 15000 डॉलर भी मिलेंगे; जानिए सबकुछ

Tue, 06 May 2025 04:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 04:42 AM IST
सार

Pulitzer Prize: 2025 के पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं को पत्रकारिता में 15 और कला जगत की 8 श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनाम में स्वर्ण पदक और 15000 अमेरिकी डॉलर भी मिलेंगे। इस साल के पुलित्जर पुरस्कार विजेताओं में 68 साल के अमेरिकी उपन्यासकार पर्सीवल एवरेट का नाम चर्चा में है। इसके अलावा 40 वर्षीय नाटककार ब्रैंडन जैकब्स- जेनकिंस को भी विजेता चुना गया है। जानिए किसे कौन सा पुरस्कार मिलेगा

विज्ञापन
Pulitzer Prize Update Winners list best 15 in journalism coverage of Trump shooting eight arts category
पुलित्जर पुरस्कार - फोटो : एएनआई

विस्तार

कला और पत्रकारिता जगत में मिलने वाले पुलित्जर पुरस्कार 2025 की घोषणा हो गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, पुस्तकों, संगीत और रंगमंच जैसे कला जगत की आठ श्रेणियों में भी पुलित्जर पुरस्कार दिए जाएंगे। सार्वजनिक सेवा क्षेत्र से चुने जाने वाले विजेता को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। जबकि अन्य सभी विजेताओं को 15,000 डॉलर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


अमेरिकी उपन्यासकार पर्सीवल एवरेस्ट के उपन्यास 'जेम्स' ने कथा साहित्य के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता है। यह उपन्यास 'द एडवेंचर्स ऑफ हकलबेरी फिन' की एक नई और अनोखी कहानी है, जो एक गुलाम की नजरों से दिखाई गई है। इसके अलावा, ब्रैंडन जैकब्स-जेनकिंस के नाटक 'पर्पस' ने पुलित्जर पुरस्कार जीता है। यह नाटक एक अमीर अश्वेत परिवार की कहानी है जो अपने ही अंदर के संघर्षों से जूझ रहा है। इसे पिछले सप्ताह टोनी पुरस्कारों के लिए भी 6 बार नामांकित किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Military Position Cut: शीर्ष अमेरिकी सैन्य नेतृत्व के पद 20% कम होंगे, रक्षा मंत्री हेगसेथ ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स को चार और न्यू यॉर्कर को तीन पुरस्कार
पत्रकारिता जगत में उल्लेखनीय काम के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स को चार, न्यू यॉर्कर को तीन और राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के प्रयास की खबर के विस्तृत कवरेज के लिए वाशिंगटन पोस्ट को पुलित्जर पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। 

  • पुलित्जर का प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा पदक लगातार दूसरे साल प्रोपब्लिका को मिला। कविता सुराना, लिजी प्रेसर, कैसंड्रा जारामिलो और स्टेसी क्रैनिट्ज को गर्भवती महिलाओं पर रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया गया। इन महिलाओं की मौत सख्त गर्भपात कानूनों वाले अमेरिकी राज्यों में डॉक्टरों द्वारा तत्काल देखभाल में देरी के कारण हुई थी। 

ये भी पढ़ें: UNSC Meeting: भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक, बंद कमरे में हो रहा मंथन


पुलित्जर ने एन टेलनेस को किया सम्मानित
पुलित्जर के मुताबिक, वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप की हत्या के प्रयास की तत्काल और रोशनी भरी (urgent and illuminating) ब्रेकिंग न्यूज कवरेज की। इसलिए इसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुलित्जर ने एन टेलनेस को सम्मानित किया। इन्होंने जनवरी में वाशिंगटन पोस्ट छोड़ दिया था, जब समाचार आउटलेट ने उनके संपादकीय कार्टून को चलाने से इनकार कर दिया था। पुलित्जर ने उनकी 'निडरता' की प्रशंसा की। इसके अलावा, पत्रकारिता और कला जगत की हस्तियों को भी सम्मानित किया गया है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed