फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: दिल्ली को कई सौगात देंगे PM मोदी और सुलिवन का भारत दौरा आज; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी

Sun, 05 Jan 2025 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली भाजपा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे। रैली के माध्यम से प्रदेश के पीएम लोगों को कई सौगातें भी देंगे। इस पार्क से उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की शुरुआत की थी। पीएम नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। वे साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। इसके अलावा, अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन पांच और छह जनवरी को भारत की यात्रा पर रहेंगे। यहां वह अपने समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। सुलिवन, पद छोड़ने से पहले भारत की अपनी इस यात्रा के दौरान दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भारत-केंद्रित विदेश नीति पर भाषण भी देंगे। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां तक राजस्थान और सुदूर पूर्वी राज्य झारखंड और ओडिशा में भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और भीषण बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जापानी पार्क में परिवर्तन रैली आज, पीएम मोदी देंगे कई सौगात
प्रदेश भाजपा को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को विधानसभा चुनाव का शंखनाद जापानी पार्क से करेंगे। रैली के माध्यम से प्रदेश के पीएम लोगों को कई सौगातें भी देंगे। इस पार्क से उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की शुरुआत की थी। पीएम नमो भारत ट्रेन के साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। वे साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन - फोटो : ANI

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का भारत दौरा आज से
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन पांच और छह जनवरी को भारत की यात्रा पर रहेंगे। यहां वह अपने समकक्ष अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे। सुलिवन, पद छोड़ने से पहले भारत की अपनी इस यात्रा के दौरान दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में भारत-केंद्रित विदेश नीति पर भाषण भी देंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
मौसम - फोटो : अमर उजाला

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: पहाड़ी राज्यों में दो दिन बर्फबारी का अलर्ट
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी ने पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां तक राजस्थान और सुदूर पूर्वी राज्य झारखंड और ओडिशा में भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और भीषण बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
Namo Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के चारों ओर दौड़ेगी नमो भारत, एनसीआर को मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नमो भारत के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को एनसीआर के प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आरआरटीएस को दिल्ली के चारों और के शहरों से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल लोगों के समय की बचत होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण में भी राहत मिलेेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : BCCI

IND vs AUS Live Score: रोमांचक मोड़ पर मैच, 58 पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 58 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मैच रोमांचक मोड़ पर है। प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने कोंस्टास, लाबुशेन के बाद स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन भेजा। स्मिथ चार रन बना सके। स्मिथ अब इस सीरीज में टेस्ट में 10 हजार रन पूरे नहीं कर सकेंगे। वह एक रन से चूक गए। स्मिथ के टेस्ट में 9999 रन हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम जय संविधान अभियान
कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
demo pic - फोटो : अमर उजाला

PM Security : न्यूक्लियर व बॉयोलोजिकल हमले को रोकने के लिए दिल्ली में सीबीआरएन टीमें तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में रविवार को रैली को देखते हुए न्यूक्लियर व बॉयोलोजिक हमले को रोकने के लिए सीबीआरएन टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। सीबीआरएन (सी-कैमिकल, बी-बॉयोलोजिकल, आर-रेडियोलोजिक व एन-न्यूक्लियर) की टीमें न्यू अशोक नगर, साहिबाबाद, रोहिणी समेत कई जगहों पर तैनात की गई हैं। किसी हमले की स्थिति में उसे तुरंत रोक दिया जाएगा। कल प्रधानमंत्री के रूट का कार्केड रिहर्सल किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
अंतरिक्ष रोबोटिक्स में गौरवपूर्ण क्षण - फोटो : X/@isro

इसरो ने रचा एक और इतिहास, अंतरिक्ष में चार दिन में लोबिया में फूटे अंकुर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और इतिहास रचा है। इसरो ने अंतरिक्ष में सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण से मात्र चार दिन में लोबिया के बीजों को अंकुरित करने में कामयाबी हासिल की है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही बीज से पत्ते भी निकलेंगे। इसरो ने 30 दिसंबर को पीएसएलवी-सी60 से भेजे गए स्पेडेक्स के साथ पीओईएम-4 पर सीआरओपीएस (कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल फॉर ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज) पेलोड भेजा था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
कोहरे का सितम - फोटो : अमर उजाला

Smog Alarm: आधे भारत ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर, दो दिन रहेगा कोहरा
उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वोत्तर समेत लगभग आधे भारत ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। लगातार दूसरे दिन ज्यादातर क्षेत्रों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। शीतलहर और घने कोहरे के कारण सड़क यातायात से लेकर ट्रेन व विमान सेवाएं तक बुरी तरह चरमरा गईं। दिल्ली में उतरने वालीं 19 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 400 से ज्यादा उड़ानों के आवागमन में देरी हुई। समूचे उत्तर भारत में करीब 200 ट्रेनें भी देर से चलीं। अगले दो दिन भी घना कोहरा छाए रहने, पहाड़ों पर हिमपात और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में 5 जनवरी को भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 05 January 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारतीयों की प्राथमिकता पोषण के बजाय साफ-सफाई और खूबसूरत दिखना
पिछले 12 वर्षों में भारतीय परिवारों की खर्च प्राथमिकता में काफी बदलाव आया है। नतीजतन, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में दालों और अनाज की खपत पांच फीसदी से अधिक घटी है। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि लोग खाद्य के बजाय गैर-खाद्य पदार्थों पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed