फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress start Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution campaign from today know all updates in hindi

Congress: कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम  जय संविधान अभियान; लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल

Sun, 05 Jan 2025 05:21 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 05 Jan 2025 05:21 AM IST
सार

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी।

विज्ञापन
Congress start Jai Bapu Jai Bhim Jai Constitution campaign from today know all updates in hindi
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का गुणगाान किया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है। वह महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करती आई है। इसे लेकर पार्टी पूरे देश में जिलों में चौपाल लगाकर अलख जगाएगी। लोगों को बताएगी की कैसे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर 17 दिसंबर को संसद में गृहमंत्री ने एक ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की और भाजपा तथा उसका अनुषांगिक संगठन कैसे महात्मा गांधी और बाबा साहब का अपमान करती है। खेड़ा ने कहा कि शाह की अपमानजनक टिप्पणी पर पूरे देश में एक आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन




पार्टी को लगता था कि गृह मंत्री माफी मांगेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया, लेकिन गृहमंत्री के पक्ष में और वह भी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के अपमान में साझेदार बनते दिखे। खेड़ा ने कहा यह बहुत अफसोस की बात है। खेड़ा ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान का पैम्फलेट भी जारी किया। इसमें ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ बताया गया है कि भाजपा 90 फीसदी आबादी के हक के खिलाफ साजिश कर रही है। भाजपा देश मे दलितों और आदिवासियो के साथ अन्याय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed