IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज, सिडनी में भारत को छह विकेट से हराया
{"_id":"6779c3fff93bc944c9020015","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-5th-test-day-3-bgt-2024-25-sydney-scg-stadium-news-in-hindi-2025-01-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज, सिडनी में भारत को छह विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 05 Jan 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:57 AM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। रविवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम
- फोटो : cricket.com.au twitter
लाइव अपडेट
08:55 AM, 05-Jan-2025
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट छह विकेट से जीता
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भी गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की। साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।
08:07 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: उस्मान ख्वाजा आउट
ऑस्ट्रेलिया को 104 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। उन्हें जीत के लिए अभी भी 58 रन की जरूरत है। सिराज ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। ख्वाजा 41 रन बना सके। फिलहाल ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
07:52 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी
तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। उन्हें अब 70 रन की जरूरत है। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और 35 और ट्रेविस हेड 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।07:02 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: तीसरे दिन लंच ब्रेक
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब भी 91 रन की जरूरत है। भारत ने 162 रन का लक्ष्य रखा था। भारत की दूसरी पारी आज 157 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी के चार रन की बढ़त को मिलाकर कुल 161 रन की लीड ली थी। भारत ने आज 16 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में आक्रामक शुरुआत की। बुमराह की गैरमौजूदगी में उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास ने 23 गेंद में 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने कोंस्टास को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कोंस्टास 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध ने लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) को भी आउट किया। फिलहाल ख्वाजा 19 रन और ट्रेविस हेड पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। तीसरे दिन पहले सत्र में 20.5 ओवर का खेल हुआ और 87 रन बने और सात विकेट गिरे। इनमें भारत के चार और ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट हैं।06:46 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका
ऑस्ट्रेलिया को 58 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। मैच रोमांचक मोड़ पर है। प्रसिद्ध कृष्णा को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने कोंस्टास, लाबुशेन के बाद स्टीव स्मिथ को भी पवेलियन भेजा। स्मिथ चार रन बना सके। स्मिथ अब इस सीरीज में टेस्ट में 10 हजार रन पूरे नहीं कर सकेंगे। वह एक रन से चूक गए। स्मिथ के टेस्ट में 9999 रन हैं।06:34 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका
52 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने मार्नस लाबुशेन के रूप में दूसरा शिकार किया। वह छह रन बना सके। इससे पहले प्रसिद्ध ने कोंस्टास को आउट किया था। वह 22 रन बना सके थे। ऑस्ट्रेलिया को अब भी जीत के लिए 110 रन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:25 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका
39 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने सैम कोंस्टास को सुंदर के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में 22 रन बना सके। फिलहाल उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। भारत पर हार का खतरा मंडरा रहा है।05:54 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: गेंदबाजी करने नहीं आए बुमराह
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए नहीं आए। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा क्रीज पर हैं।05:43 AM, 05-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारतीय टीम 157 रन पर ऑलआउट
भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई है। टीम को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में कुल बढ़त 161 रन की हुई और ऑस्ट्रेलिया को 162 रन का लक्ष्य मिला है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई थी।आज भारत ने छह विकेट पर 141 रन से आगे खेलना शुरू किया और 16 रन बनाने में बाकी चार विकेट गंवा दिए। रवींद्र जडेजा (13) और वॉशिंगटन सुंदर (12) को कमिंस ने पवेलियन भेजा। वहीं, मोहम्मद सिराज (4) और जसप्रीत बुमराह (0) को स्कॉट बोलैंड ने पवेलियन भेजा। बोलैंड ने कुल छह विकेट झटके। वहीं, कमिंस को तीन विकेट मिले। ब्यू वेबस्टर को एक विकेट मिला।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके।
05:40 AM, 05-Jan-2025