फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran

TOP News: देश में आज से नौतपा की शुरुआत; दिल्ली बुलाए गए सीएम सिद्धारमैया; ईरान के साथ डील पर क्या बोले ट्रंप?

Mon, 25 May 2026 07:15 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 25 May 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में मौसम, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जुड़ी कई बड़ी खबरों ने रविवार को सुर्खियां बटोरीं। नौतपा की शुरुआत के साथ उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि उत्तर प्रदेश में लू और आंधी की दोहरी मार देखने को मिल रही है। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार कोई डील करेगी तो वह ओबामा प्रशासन की डील जैसी नहीं होगी। राजनीतिक मोर्चे पर कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है, जिसके बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। वहीं क्वॉड बैठक से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयानों ने भारत-अमेरिका संबंधों में बदलते समीकरणों की ओर संकेत दिया। इसी बीच ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हुए भारत के प्रति प्यार जताया। महाराष्ट्र में नीट-यूजी परीक्षा विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। लातूर के एक किसान ने दावा किया कि परीक्षा रद्द होने के बाद उसकी बेटी तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली। वहीं पुणे में नीट पेपर लीक मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांगो में इबोला संक्रमण के 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले सामने आने से स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। नेपाल में भारतीय शादियों को आकर्षित करने के लिए सोने के गहनों पर टैक्स हटाने की मांग की गई है। खेल जगत में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता को हराकर आईपीएल लीग चरण का अंत जीत के साथ किया। वहीं मनोरंजन जगत में ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई चर्चा में रही। देश-दुनिया की ये तमाम बड़ी खबरें पढ़ें एक ही जगह पर...
विज्ञापन

 

नौतपा आज से शुरू: कई राज्यों में पारा 46 डिग्री के पार, शुक्रवार तक राहत नहीं; UP में लू और आंधी की दोहरी मार

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
नौतपा आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आसमान से बरस रही आग देश के बड़े हिस्से को लगातार झुलसा रही है। नौतपा सोमवार से शुरू हो रहा है, जिसमें सूर्य की गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। हालांकि इस बार सूर्य ने पहले से ही अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में अधिकतम तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 47.1 डिग्री के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

US-Iran Tensions: 'अगर मैं डील करूंगा, तो वह बेहतरीन होगी', ईरान के साथ समझौते पर बोले ट्रंप; ओबामा पर कसा तंज

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित परमाणु समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी सरकार ईरान के साथ कोई समझौता करती है तो वह “अच्छा और सही समझौता” होगा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में हुए परमाणु समझौते पर निशाना साधते हुए कहा कि उस डील ने ईरान को भारी मात्रा में नकदी दी और परमाणु हथियार तक पहुंचने का खुला रास्ता दिया। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी संभावित डील पूरी तरह इसके उलट होगी और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें तेज, सिद्धारमैया का दिल्ली से बुलावा; इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
क्या डीके शिवकुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें 26 मई को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है। इस बुलावे के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच अंदरूनी खींचतान की चर्चा होती रही है। अब दिल्ली में होने वाली इस बैठक को कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया इस दौरान राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

Quad: क्वॉड से पहले विश्वास बहाली में जुटे दिखे रुबियो, अमेरिका फर्स्ट के जवाब में जयशंकर बोले इंडिया फर्स्ट

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
मार्को रुबियो और डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्वॉड विदेश मंत्रियों की बैठक से ठीक पहले मार्को रूबियो पिछले दो दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके भारत-अमेरिका संबंधों को संभालने की गंभीर कोशिश करते दिखाई दिए। ट्रंप प्रशासन की शुल्क नीतियों, पाकिस्तान से जुड़े घटनाक्रमों और ईरान युद्ध के बाद उपजे संकट ने दोनों देशों के बीच भरोसे की जिस कमी को जन्म दिया था, रूबियो दिन भर अपने बयानों से उसे पाटने का प्रयास करते दिखे। बयानों को बारीकी से देखें, तो साफ होता है कि रिश्ते जितने रणनीतिक हैं, उतने ही जटिल भी हो चुके हैं। ट्रंप की अनिश्चित कूटनीति ने सवाल पैदा किया है कि क्या वॉशिंगटन एक भरोसेमंद दीर्घकालिक साझेदार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

Maharashtra: 'नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के कारण बेटी ने की आत्महत्या', लातूर के किसान का बड़ा दावा

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
नीट परीक्षा रद्द होने के बाद युवती ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक किसान की बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। किसान पिता का दावा है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी ने नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, गोंडेगांव गांव की रहने वाली मैथिली अशोक सोनवणे ने 16 मई की सुबह अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान: ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

Nepal: भारतीयों शादियों से कमाना चाह रहा नेपाल, पूर्व वित्त मंत्री ने सोने के गहनों पर टैक्स हटाने की मांग की

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
पर्यटन बढ़ाने के लिए नेपाल का नया दांव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे ने भारत से आने वाले पर्यटकों को लेकर बड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने नेपाल सरकार से मांग की कि भारतीय नागरिकों के सोने के गहनों पर लगने वाला टैक्स खत्म किया जाए। पांडे का कहना है कि अगर सरकार यह कदम उठाती है तो नेपाल को शादी समारोहों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन जैसे बड़े देशों से आने वाले पर्यटकों के जरिए नेपाल अपनी पर्यटन अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे सकता है। नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन पहले से ही बड़ी भूमिका निभाता है और विदेशी मुद्रा कमाने का यह अहम जरिया माना जाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

DU की छात्रा से दरिंदगी: लखनऊ में चार दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, दिल्ली जाते समय दोस्त ने ट्रेन से उतारा

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक कर रही छात्रा के साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा होने के कारण 22 मई को सुशांत गोल्फ सिटी स्थानांतरित किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

कांगो में इबोला का कहर तेज: 900 के पार पहुंचे संदिग्ध मामले, दुनिया के लिए क्यों चिंता बन रहा है ये वायरस?

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
इबोला का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। देश के पूर्वी हिस्से में फैले संक्रमण ने अब गंभीर रूप ले लिया है। कांगो सरकार के मुताबिक संदिग्ध इबोला मामलों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। लगातार बढ़ते संक्रमण और मौतों ने स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस प्रकोप को कांगो के लिए बहुत बड़ा खतरा बताया है। हालांकि वैश्विक स्तर पर संक्रमण फैलने का जोखिम अभी कम माना गया है। इस बीच भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

KKR vs DC: कोलकाता को हराकर दिल्ली ने जीत के साथ समाप्त किया सफर, IPL का लीग चरण खत्म हुआ, अब प्लेऑफ की बारी

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
दिल्ली बनाम कोलकाता - फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में केकेआर 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'करुप्पु' की चांदी; 'दृश्यम 3' ने भी दिखाया दम; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

TOP News 25th may Nautapa begins CM Siddaramaiah Calls from Delhi What Trump say regarding deal with Iran
दृश्यम 3 ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मोहनलाल की चर्चित फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में सजी हुई है। इसकी रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। रविवार की छुट्टी में दोनों फिल्मों की कमाई में इजाफा देखा गया है। पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed