फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino

सुर्खियां: रियाद पर हूतियों का मिसाइल हमला; सलमान खान को सीने में दर्द; सुपर अल-नीनो का बढ़ा खतरा

Sun, 20 Sep 2026 05:15 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 05:15 AM IST
विज्ञापन
top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
आज की अहम खबरें - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रविवार, 20 सितंबर 2026 को देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ आपका अपना अमर उजाला फिर हाजिर है। पश्चिम एशिया में बड़ा बारूदी धमाका हुआ है, जहां हूतियों ने सीधे सऊदी की राजधानी रियाद पर मिसाइलें दागकर अरामको के तेल ठिकाने उड़ाने का दावा ठोका है। पश्चिम एशिया से ही एक और बड़ी खबर यह है कि तनाव के बीच ईरान ने बातचीत के लिए अमेरिका के सामने सात शर्तें रखी हैं। वहीं,  सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिका ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उधर पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने खाकी का खौफ दिखाया और एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के आरोपी को ताबड़तोड़ एनकाउंटर में ढेर कर दिया, हालांकि उसका जोड़ीदार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ा है, जहां वे युवाओं-महिलाओं के बीच हुंकार भरेंगे, लेकिन सड़कों पर निकलने से पहले ध्यान रखिएगा कि सुबह से ही रूट डायवर्ट रहेंगे। टेक वर्ल्ड में बड़ा पर्दाफाश हुआ है, जहां एआई की रफ्तार पर जबरन ब्रेक लगाने की गुप्त साजिश रचने के चक्कर में चार दिग्गज कंपनियों पर कोर्ट का शिकंजा कस गया है। दिल्ली की छात्र राजनीति से करारा सबक मिला है, जहां अंदरूनी गुटबाजी में एनएसयूआई का ऐसा सूपड़ा साफ हुआ कि निर्दलीय बाजी मार गए, वहीं भाजपा ने डूसू में मिली इस बंपर जीत को बड़ा सियासी टॉनिक बना लिया है। रसोई का बजट संभालने वालों के लिए काम की खबर यह है कि एक अक्तूबर से पहले हर हाल में अपनी एलपीजी बुकिंग की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, वरना घर का सिलिंडर अटक सकता है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से रोंगटे खड़े कर देने वाला अपडेट आया, जहां 'बिग बॉस 20' के सेट पर लाइव कैमरे के सामने सलमान खान अचानक छाती पर हाथ रखकर बैठ गए और तड़पते भाईजान को देखकर पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। विज्ञान की दुनिया में डॉक्टरों ने कमाल करते हुए इंसान के शरीर में एक एकदम नया ब्लड ग्रुप ढूंढ निकाला है, जिसे मेडिकल साइंस में 'जामा' नाम दिया गया है। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में मातम और गुस्सा दोनों है, जहां एक छात्र के सुसाइड के बाद परिजनों ने जातिगत प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए और पुलिस ने सीधे एससी-एसटी एक्ट ठोक दिया है। पर्यावरण को लेकर 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने अब तक का सबसे खतरनाक रेड अलर्ट जारी किया है कि भारत पर 'सुपर अल-नीनो' की मार पड़ने वाली है, जो आने वाले कई महीनों तक भयानक सूखा और गर्मी लाएगा। और अंत में बाजार की बात करें तो अमेरिकी फेड रिजर्व ने ब्याज दरों पर ऐसा दांव खेला है कि अब अक्तूबर की क्रेडिट पॉलिसी में भारतीय रिजर्व बैंक पर भी असर हो सकता है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें...
विज्ञापन

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक: रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
हूतियों ने सऊदी पर किया हमला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
सऊदी अरब ने पुष्टि की है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने उसकी राजधानी रियाद को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की। शनिवार देर रात सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यह जानकारी दी। गठबंधन यमन में हूतियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी समर्थित बलों का नेतृत्व करता है। उसके मुताबिक, मिसाइल को हमले के प्रयास के दौरान ही रोक लिया गया था। यह रियाद को निशाना बनाकर किया गया पहला हमला था, जब से ईरान समर्थित हूतियों और सऊदी समर्थन वाले यमनी सरकारी बलों के बीच लड़ाई तेज हुई है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

पश्चिम एशिया तनाव: ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी



पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
पंजाब पुलिस - फोटो : X @DGPPunjabPolice

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा में दर्ज एफआईआर नंबर 281, दिनांक 18 सितंबर 2026 की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी इनपुट, टावर डंप विश्लेषण और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी दीपक सिंह निवासी मुलेचक, अमृतसर की पहचान की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आज ग्रेटर नोएडा में, महिलाओं और युवाओं से करेंगे बात, सुबह 7 बजे से रात तक रूट डायवर्जन

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
1 - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ग्रेटर नोएडा में आएंगे। यहां मुख्यमंत्री गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में 5000 से अधिक युवाओं और महिलाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री नोएडा में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र के घर जाएंगे। इसके बाद जीबीयू वापस आकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

एआई की रफ्तार धीमी करने का समझौता: चार बड़ी कंपनियों पर अवैध डील का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला?

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
क्या एआई की रफ्तार जानबूझकर धीमी की गई? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एआई की दुनिया की चार बड़ी कंपनियां अब एक नए कानूनी विवाद में घिर गई हैं। एक मुकदमे में एंथ्रोपिक, ओपनएआई, स्पेसएक्सएआई और गूगल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के विकास की रफ्तार धीमी करने के लिए आपस में अवैध समझौता किया। मुकदमा अमेरिका की एक अदालत में दायर किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि इस तरह की मिलीभगत से एआई सेवाओं के लिए पैसे देने वाले ग्राहकों को मिलने वाला फायदा कम हो सकता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

डूसू चुनाव: आपसी कलह और बगावत ने खुलने ही नहीं दिया एनएसयूआई का खाता, निर्दलीय दीपांशु की जीत ने दिखाया आईना

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
डूसू के नए उपाध्यक्ष दीपांशु शौकीन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में चारों केंद्रीय सीटों पर वापसी की कोशिश कर रही एनएसयूआई का चुनावी गणित आपसी कलह और बगावत ने बिगाड़ दिया। टिकट बंटवारे से नाराज दावेदारों के मैदान में उतरने का सीधा असर संगठन के प्रत्याशियों पर पड़ा। नतीजा यह रहा कि एनएसयूआई एक भी केंद्रीय सीट अपने नाम नहीं कर सकी। सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर हुआ, जहां एनएसयूआई से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज कर संगठन को बड़ा झटका दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

डूसू चुनाव नतीजे: भाजपा को सियासी टॉनिक, 'जंतर-मंतर की तपिश' झेल रही पार्टी को मिली राहत की राह



दिल्ली में जेन जी आंदोलन के बाद लगातार सियासी झंझवातों का सामना कर रही भाजपा को पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे ने सियासी टॉनिक दिया है। सकारात्मक नतीजे के बाद पार्टी का उत्साह बढ़ा है और वह इन परिणामों को पीएम मोदी पर युवाओं के भरोसे की जीत और युवाओं में भरोसा बहाली के लिए चलाए गए अभियानों की सफलता के रूप में देख रही है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब चंद महीने बाद पार्टी को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
एलपीजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

घरेलू एलपीजी सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक अक्तूबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सब्सिडी के साथ तय खुदरा कीमत पर घरेलू एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। सरकार के मुताबिक, 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता पहले ही यह प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यह कुल सक्रिय उपभोक्ताओं का 89.9 प्रतिशत है। जिन लोगों ने प्रमाणीकरण करा लिया है, उन्हें अब कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं करनी होगी और उन्हें पहले की तरह एलपीजी रिफिल मिलता रहेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

बिग बॉस 20: लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
बिग बॉस 20 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में सलमान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एपिसोड के दौरान ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई। लेकिन इस बीच सलमान को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्या का सामना करना पड़ा, जिसे देखने के बाद सभी टेंशन में आ गए हैं।  यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

इंसानों में मिला 49वां ब्लड ग्रुप: इस्राइली महिला मरीज के खून से खुला राज, गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
नए ब्लड ग्रुप की खोज - फोटो : amarujala.com
ब्रिटेन की एनएचएस ब्लड एंड ट्रांसप्लांट और इस्राइल के शीर्ष अस्पतालों के वैज्ञानिकों के एक संयुक्त शोध दल ने जामा नामक नए ब्लड ग्रुप की खोज की है। अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसबीची) ने जामा (जंक्शनल अधेशन मॉलिक्युल-ए) को मानव शरीर के 49वें ब्लड ग्रुप सिस्टम के रूप में मान्यता दी है। एफ-11 आर एक विशिष्ट जीन है, जो मानव शरीर में जामा नामक प्रोटीन का निर्माण करता है और इसी के आधार पर इस ब्लड ग्रुप का नाम जामा रखा गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

आईआईटी बॉम्बे में छात्र ने की आत्महत्या: माता-पिता ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
माता-पिता ने जातिगत भेदभाव का क्या आरोप लगाया? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे परिसर में 22 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोड़े की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। यवतमाल निवासी साहिल शुक्रवार शाम हॉस्टल नंबर चार स्थित अपने कमरे में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक वह कमरे में पंखे से लटके मिले। परिवार ने आरोप लगाया है कि मौत से पहले साहिल को संस्थागत प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव का सामना करना पड़ा। परिवार की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

भारत में सुपर अल-नीनो की आहट: 180 से अधिक वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानें कितने महीनों तक रहने वाला है असर

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
अल नीनो का दिखने लगा असर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत में 180 से अधिक वैज्ञानिकों और पारिस्थितिकीविदों ने आगामी संभावित सुपर अल नीनो को लेकर शोधकर्ताओं और क्षेत्रीय विशेषज्ञों से तैयारियां तेज करने की अपील की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह घटना देश की प्राकृतिक प्रणालियों और उन पर निर्भर समुदायों पर गंभीर असर डाल सकती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

महंगाई पर अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला: भारत पर क्या असर पड़ेगा? अब अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा

top news 20 september 2026 riyadh houthis attack salman khan chest pain-super el nino
अमेरिकी फेड के सख्त रुख से आरबीआई क्यों चिंतित? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई पर भी ब्याज दर बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है। यस बैंक की एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच ब्याज दरों का अंतर और कम हुआ है। ऐसे में अक्तूबर में आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, आरबीआई का फैसला घरेलू आर्थिक विकास और महंगाई की स्थिति पर निर्भर करेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed