फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Indian wrestlers meeting with Union Sports Minister Anurag Thakur remained inconclusive

Wrestlers Protest: बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, खेल मंत्री से मुलाकात रही बेनतीजा, आज फिर होगी बैठक

Fri, 20 Jan 2023 07:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 07:26 AM IST
सार

सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों पक्षों के बीच बैठक बेनतीजा रही। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान आज फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे।

विज्ञापन
Top Indian wrestlers meeting with Union Sports Minister Anurag Thakur remained inconclusive
विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती में इन दिनों भारी हंगामा मचा हुआ है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। महिला पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। विवाद बढ़ता देख खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले को लेकर पहलवानों को मिलने के लिए बुलाया, बैठक लंबी चली लेकिन ये मुलाकात बेनतीजा रही।

विज्ञापन


 खबरों के मुताबिक, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ को तुरंत भंग करने की मांग को नहीं माना है। पहलवान रात 1.45 बजे अनुराग ठाकुर के घर से निकले और किसी भी पहलवान ने बाहर इंतजार कर रहे पत्रकारों से बात नहीं की। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया, रवि दहिया, साक्षी मलिक और विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता विनेश फोगट बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे पहलवान 
सरकारी अधिकारियों और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच पहले हुई बैठक के बेनतीजा रहने के बाद अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पहलवान शुक्रवार को फिर से खेल मंत्री से मिलेंगे। वहीं खेल मंत्रालय बृजभूषण शरण सिंह को तब तक इस्तीफा देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जब तक कि उसे डब्ल्यूएफआई से लिखित जवाब नहीं मिल जाता क्योंकि सरकार ने खुद कुश्ती निकाय से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान
सूत्रों के मुताबिक सरकार चाहती है कि पहलवान अपना विरोध खत्म करें लेकिन एथलीट इस बात पर अड़े हैं कि पहले डब्ल्यूएफआई को भंग किया जाए और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को हटाया जाए। पहलवानों के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा कि सरकार अन्य मुद्दों को बाद में सुलझा सकती है। हम इसके साथ ठीक हैं, लेकिन उसे पहले डब्ल्यूएफआई को भंग करना चाहिए।


बैठक के बाद बोले पहलवान
खेल मंत्रालय से बैठक के बाद बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि वह कुश्ती संघ के अध्यक्ष का इस्तीफा लेकर रहेंगे। पहलवानों ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। वे आश्वासन से खुश नहीं हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। वह ठोस कार्रवाई चाहते हैं। वह इस बात की उम्मीद में बैठे हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। पूरे कुश्ती संघ को भंग करना चाहिए, जब तक संघ को भंग नहीं किया जाएगा, हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed