Top Headlines: भारत-US संबंध पर बोले ट्रंप; जरांगे के आंदोलन पर हाईकोर्ट सख्त; धनखड़ ने खाली किया सरकारी बंगला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया की बड़ी खबरों की इस कड़ी में आज की अहम खबरें कुछ इस तरह हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर दशकों से एकतरफा व्यापार संबंध रखने का आरोप लगाया है। वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि मनोज जरांगे के नेतृत्व वाला विरोध- प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है। जबकि इसे लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि सरकार हाईकोर्ट के निर्देश को लागू करेगी। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव खाली कर दिया है। वे फिलहाल छतरपुर में एक फार्महाउस में शिफ्ट हुए हैं। उधर अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद हालात बद से बदतर हैं, भूकंप से अब तक 800 की जान जाने की खबर है, जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एकतरफा व्यापार संबंधों का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय से अमेरिका को अपने सबसे बड़े ग्राहकों में गिनता रहा है, लेकिन बदले में अमेरिका को वहां व्यापार करने का बहुत कम मौका मिला। ट्रंप का कहना है कि दशकों से यह रिश्ता असंतुलित रहा है और अब जाकर भारत ने टैरिफ घटाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इसमें भी देर हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आरक्षण को लेकर हो रहे आंदोलन पर सख्त टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि मनोज जरांगे के नेतृत्व वाला विरोध- प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं है। वहीं मराठा आरक्षण आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री शिंदे और अजित पवार संग हालात की समीक्षा की। इसके बाद सीएम ने कहा सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों को लागू करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
Dhankhar House Shift: पूर्व उपराष्ट्रपति VP एन्क्लेव खाली कर फार्महाउस में शिफ्ट, छतरपुर में है धनखड़ का आवास
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव को खाली कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, वे मौजूदा समय में दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में मौजूद एक फार्महाउस में शिफ्ट हुए हैं। जो फिलहाल के लिए उनका आवास है, जब तक उन्हें सरकार की तरफ से टाइप-8 का आवास नहीं आवंटित हो जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
अफगानिस्तान में एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। रविवार देर रात पूर्वी अफगानिस्तान में केंद्रित रहे इस भूकंप से अब तक 800 की जान जाने की खबर है, जबकि 2500 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, रात 11:47 बजे आए 6.0 तीव्रता के भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में था। इसकी गहराई महज 8 किलोमीटर थी, जिसके चलते यह भूकंप जबरदस्त रूप से खतरनाक हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
सुप्रीम कोर्ट ने 2014 के प्रमाटी फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अल्पसंख्यक स्कूलों को आरटीई एक्ट से छूट देना सही नहीं हो सकता। कोर्ट ने यह मामला सीजेआई को भेजा है ताकि तय किया जा सके कि फैसले की समीक्षा होनी चाहिए या नहीं। साथ ही, कोर्ट ने साफ किया कि सभी शिक्षकों को टीईटी पास करना जरूरी है। जिनकी सेवा पांच साल से कम बची है, उन्हें रिटायरमेंट तक छूट दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,05,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये की तेजी के साथ 1,04,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और विदेशी बाजारों की मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। यहां पढ़ें पूरी खबर
इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक हेलीकॉप्टर अचानक उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लापता हो गया। एयरबस बीके117 डी-तीन मॉडल का यह हेलीकॉप्टर ईस्टिंडो एयर कंपनी का था। ये दक्षिण कालिमंतान प्रांत के कोटाबारू जिले के हवाई अड्डे से उड़ा था और इसे मध्य कालिमंतान के पालतांगकराया शहर पहुंचना था। लेकिन उड़ान भरने के केवल आठ मिनट बाद ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इसका संपर्क टूट गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
एससीओ शिखर सम्मेलन में भारत ने चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का समर्थन करने से फिर इनकार कर दिया। भारत का कहना है कि इसमें शामिल चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा उसकी संप्रभुता का उल्लंघन करता है। शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देशों ने विकास बैंक (डेवलपमेंट बैंक) स्थापित करने को मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव चीन की ओर से पेश किया गया था और लगभग दस साल की चर्चाओं के बाद इस पर सहमति बनी। यहां पढ़ें पूरी खबर
एससीओ शिखर सम्मेलन की ये खबरें भी पढ़ें-
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के विमान के साथ बड़ा तकनीकी हादसा टल गया। विमान जब बुल्गारिया के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसमें इस्तेमाल हो रही जीपीएस प्रणाली में व्यवधान आ गया। बुल्गारियाई अधिकारियों को शक है कि यह दखल रूस की ओर से की गई छेड़छाड़ थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
भारतीय टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कहा कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर अपना क्रिकेट करियर समाप्त करते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से शानदार विदाई लेते देखना पसंद करते। रोहित और कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के कुछ दिनों बाद टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे पहले दोनों ने 2024 टी20 विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से भी संन्यास लिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' जल्द रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके अलावा फिल्म काफी समय से कोई ना कोई वजह से सुर्खियों में भी बनी हुई है। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने अमर उजाला से फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। यहां पढ़िए...