फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Plane Radar Jamming over Bulgaria Hindi News Updates allegations on Russia EU leader on board know details

Plane Radar Jamming: रूस पर विमान का रडार जाम करने के गंभीर आरोप, फ्लाइट में ईयू के नेता थे सवार; जानिए मामला

Mon, 01 Sep 2025 04:04 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Sep 2025 04:04 PM IST
सार

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के विमान के साथ बड़ा तकनीकी हादसा टल गया। विमान जब बुल्गारिया के ऊपर से गुजर रहा था, तभी उसमें इस्तेमाल हो रही जीपीएस प्रणाली में व्यवधान आ गया। बुल्गारियाई अधिकारियों को शक है कि यह दखल रूस की ओर से की गई छेड़छाड़ थी।

विज्ञापन
Plane Radar Jamming over Bulgaria Hindi News Updates allegations on Russia EU leader on board know details
ईयू के नेता ने विमान का रडार जाम करने का संदेह जताया (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक यूरोपीय संघ (ईयू) अधिकारी ने रूस पर विमान के रडार को जाम करने के मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईयू के अधिकारी ने कहा है कि रूस ने बुल्गारिया के ऊपर गुजर रहे यूरोपीय संघ के नेता के विमान का रडार जाम कर दिया, उसे इस बात पर गंभीर संदेह है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Indonesia Helicopter Contact Lost: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा; आठ यात्री सवार
विज्ञापन


विमान की सुरक्षित लैंडिंग और लेयेन का दौरा
अधिकारियों के मुताबिक, विमान को सुरक्षित तरीके से प्लोवदिव एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस घटना से उड़ान में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद वॉन डेर लेयेन ने अपनी तय यात्रा जारी रखने का फैसला किया। बता दें कि उर्सुला वॉन डेर लेयेन इन दिनों चार दिवसीय दौरे पर हैं। यह दौरा यूरोपीय संघ के उन देशों का है जो रूस और बेलारूस की सीमाओं से सटे हैं। वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन युद्ध की लगातार आलोचना करती रही हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि यह घटना कोई साधारण तकनीकी गड़बड़ी नहीं बल्कि सोच-समझकर की गई कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपीय आयोग की प्रतिक्रिया
यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता एरियाना पोडेस्टा ने कहा, 'हम पुष्टि कर सकते हैं कि जीपीएस जामिंग हुई थी। बुल्गारियाई प्राधिकरण ने हमें बताया है कि यह रूस की सीधी दखलंदाजी का नतीजा हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि वॉन डेर लेयेन का यह दौरा कितना जरूरी और संवेदनशील है।


बुल्गारिया का आधिकारिक बयान
वहीं इस घटना पर बुल्गारियाई सरकार ने भी बयान जारी कर कहा कि, 'विमान की जीपीएस नैविगेशन प्रणाली को बाधित किया गया। जब विमान प्लोवदिव हवाईअड्डे के नजदीक पहुंचा तो उपग्रह से आने वाला सिग्नल पूरी तरह से गायब हो गया।'

यह भी पढ़ें - Pakistan: पीओके में क्रैश हुआ पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर; दो अधिकारियों समेत पांच जवानों की हुई मौत

इस मामले में अब यूरोपीय आयोग का कहना है कि यह घटना साबित करती है कि रूस और उसके सहयोगी देशों से लगातार खतरा बना हुआ है। यूरोपीय संघ ने साफ किया है कि अब वह रक्षा खर्च और सुरक्षा तैयारियों में और अधिक निवेश करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थितियों से निपटा जा सके। इस पूरे मामले ने यूरोपीय संघ और रूस के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed